Govardhan puja
✕

बॉबी के लिए इसलिए बहुत खुश हैं सनी देओल

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (17:31 IST)
एक नहीं कई बार सनी देओल ये बात बोल चुके हैं कि बॉबी देओल उनका छोटा भाई ही नहीं वरन उनके लिए बेटे जैसा है। बॉबी की खुशी के लिए सनी ने हर संभव कोशिश की है। जब बॉबी की पहली फिल्म 'बरसात' बन रही थी तो सनी ने एक साल तक कोई काम नहीं किया और पूरा फोकस बॉबी की फिल्म पर किया। 
 
बॉबी का करियर शुरुआत में तो बढ़िया चला, लेकिन कुछ सालों बाद बॉबी की चमक फीकी पड़ने लगी। बॉबी भी लापरवाह हो गए और एक समय ऐसा आया जब बॉबी को काम मिलना ही बंद हो गया। बॉबी घर बैठ गए। कुछ दिन तो कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन फिर बॉबी परेशान रहने लगे। फिर डिप्रेशन में चले गए। 


 
इसके बाद बॉबी ने शराब में डूबो अपने आपको डूबो लिया। इससे परिवार के सभी सदस्य चिंतित रहने लगे। बॉबी को भी बुरा लगने लगा। उन्हें यह देख अच्छा नहीं लगता था कि उनके बेटे उन्हें देख रहे हैं कि पिता घर पर ही बैठा है। उसके पास कोई काम नहीं है। 
 
एक दिन अचानक बॉबी को न जाने क्या हुआ। महीनों से बढ़ी दाढ़ी फौरन काट ली। अपने दोस्त और फिल्म निर्माताओं के पास वे काम मांगने गए। दोस्त यह देख खुश हो गए। सलमान के कारण रेस 3 मिली। साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 4 में काम दिया। इसका मैसेज यह गया कि बॉबी काम के लिए तैयार हैं वरना फिल्म निर्माता मान बैठे थे कि बॉबी अब कैमरे का सामना नहीं करना चाहते हैं। 


 
इसके बाद बॉबी को 'द क्लास ऑफ 83' फिल्म मिली जो ने‍टफ्लिक्स के लिए बनाई गई थी। वेब सीरिज आश्रम ने तो छप्पर फाड़ सफलता हासिल की और अब 11 नवंबर को इसका दूसरा सीजन शुरू होने वाला है। बॉबी ने ऐसा किरदार कभी नहीं निभाया था और उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। इससे बॉबी का आत्मविश्वास लौटा। वे खुश रहने लगे। 
 
बॉबी को खुश देख सनी देओल की खुशी की दोगुनी हो गई। वे बॉबी को मिले काम और प्रशंसा से प्रसन्न हैं। बॉबी की डिमांड बढ़ गई है। बॉबी भी ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं। फिल्म हो या वेबसीरिज, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। कहने वाले कह रहे हैं कि बॉबी को निर्माता अच्छी खासी फीस भी ऑफर कर रहे हैं। 
 
यह देख सनी को बड़ा मजा आ रहा है। बॉबी निराशा से बाहर आ चुके हैं और एक नया बॉबी 'देओल' परिवार को देखने को मिल रहा है। 

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख