शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. ओटीटी प्लेटफॉर्म का दम: अजय-आलिया-शाहिद-सोनाक्षी करने जा रहे हैं डेब्यू
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (15:50 IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म का दम: अजय-आलिया-शाहिद-सोनाक्षी करने जा रहे हैं डेब्यू

Ajay Devgn, Shahid Kapoor, Alia Bhatt and other stars who are going for digital debut in 2021 | ओटीटी प्लेटफॉर्म का दम: अजय-आलिया-शाहिद-सोनाक्षी करने जा रहे हैं डेब्यू
ओटीटी प्लेटफॉर्म की ताकत का लोहा अब बॉलीवुड के सितारे भी मान गए हैं। यही कारण है कि कई बड़े सितारे अब फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी कंटेंट के लिए भी काम करने जा रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण सिनेमाघर बंद हुए तो कई लोगों ने मनोरंजन के ‍लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का सहारा लिया और ये प्लेटफॉर्म लोकप्रिय हो गए हैं। महामारी ओटीटी के लिए अवसर लेकर आई। इस पर रिच कंटेंट देखने को मिला। कई शॉर्ट फिल्में, डॉक्यूमेंट्रीज़ और ऐसी फिल्मों से भी रूबरू होने का अवसर मिला जो शायद ही ‍सिनेमाघर में देखने को ‍मिलती। 2021 में कई फिल्मी सितारों का ओटीटी पर डेब्यू होने जा रहा है।
आलिया भट्ट
खबर है कि लोकप्रिय तारिका आलिया भट्ट अपनी प्रतिभा का इज़हार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करती नजर आ सकती हैं। उन्हें ‘मसाबा मसाबा 2’ के लिए अप्रोच ‍किया गया है। हालांकि आलिया का स्पेशल अपिरियंस होगा। उनके साथ अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।

अजय देवगन
अजय देवगन बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं। प्रोड्यूसर के रूप में भी एक्टिव हैं। अब एक्टर के रूप में ‘रूद्र’ नामक शो में दिखाई देंगे। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। यह बीबीसी सीरिज ‘लुथर’ का भारतीय संस्करण होगा।
शाहिद कपूर
राज निडिमोरू और कृष्णा डीके ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कई अच्छे शो बनाए हैं। अब ये दोनों प्रतिभाशाली निर्देशक शाहिद कपूर को लेकर एक एक्शन-थ्रिलर सीरिज प्लान कर रहे हैं ‍जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।

सोनाक्षी सिन्हा
फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा का करियर डांवाडोल चल रहा है। इसमें चमक लाने के लिए वे वेबसीरिज करने जा रही है ‍जिसका नाम है ‘फालन’। इसमें वे लेडी कॉप के रोल में दिखाई देंगी। साथ में विजय वर्मा, सोहम शाह, गुलशन देवैया भी होंगे। रीमा कागती इसका निर्देशन करेंगी जिनके नाम के आगे बॉलीवुड में कुछ उम्दा फिल्में दर्ज हैं।

जूही चावला
जूही चावला 5जी के ‍खिलाफ लड़ाई तो लड़ ही रही हैं, अब डिजीटल स्पेस में भी दिखाई देने वाली है। ‘हुश हुश’ सीरिज का नाम है जिसकी एक खास बात है। इसमें सारी कलाकार महिला होंगी। यही नहीं क्रू मेंबर्स भी महिला होंगी।
माधुरी दीक्षित
धक-धक गर्ल ‘फाइंडिंग अनामिका’ से डिजीटल डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वे सुपरस्टार के रोल में दिखाई देंगी जो अचानक गायब हो जाती हैं। बिजॉय नाम्बियार इसे निर्देशित करने वाले हैं।

इतने बड़े कलाकार सीरिज करने जा रहे हैं जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण साबित होंगी।
ये भी पढ़ें
करीना कपूर क्यों अलग हो गई थीं रितिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से?