शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड 2022
  4. controversy of bollywood in 2022 The Kashmir files to Pathaan

बॉलीवुड 2022 : द कश्मीर फाइल्स से लेकर पठान तक होने वाले 130 से ज्यादा विवाद, बहिष्कार और बदजुबानी के बीच बॉलीवुड

Bollywood Controversy 2022 द कश्मीर फाइल्स से लेकर पठान तक होने वाले 130 से ज्यादा विवाद, बहिष्कार और बदजुबानी के बीच बॉलीवुड - controversy of bollywood in 2022 The Kashmir files to Pathaan
बॉलीवुड अब विवादों का अखाड़ा बन गया है। कोई दिन नहीं जाता जब किसी फिल्म या कलाकार को लेकर विवाद नहीं होता। बहिष्कार और बदजुबानी का दौर अब बढ़ता जा रहा है। सेलिब्रिटीज को घेरने का कोई मौका छोड़ा जाता है। लोगों की भावनाएं भी जरा-जरा सी बातों पर आहत होने लगी हैं। मुश्किल यह है कि फिल्मकार को समझ नहीं आता कि फिल्म बनाते समय वह किन-किन बातों से बचे क्योंकि सेंसर से फिल्म पास होने के बाद भी हुड़दंगी लोग फिल्मों को रिलीज नहीं होने देते। दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी ऐसी हकरत की जो उन्हें शोभा नहीं देती। बड़बोलापन भी कुछ लोगों को भारी पड़ा। पेश है वर्ष 2022 में होने वाले विवाद: 
 
  • 6 जनवरी 2022 : आर्थिक तंगी और परिवार के व्यवहार से आहत कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने जहर खा लिया। पड़ोसियों ने समय पर अस्पताल पहुंचाया तो जान बची। तीर्थानंद को कपिल शर्मा के शो में देखा जा चुका है। 
  • 7 जनवरी 2022 : हेअर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने मांगी माफी। एक महिला के बाल काटते समय उसके सिर पर उन्होंने थूक दिया था। 
  • 11 जनवरी 2022 :  साइना नेहवाल की प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर की गई पोस्ट को रिट्वीट करते समय अभिनेता सिद्धार्थ ने की अश्लील टिप्पणी। मामला बढ़ते देख उन्होंने साइना से मांगी माफी।
  • 14 जनवरी 2022 : भाभीजी घर पर है में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे मकर संक्रांति पर सूरज को चप्पल पहन अर्ध्य देती नजर आई हैं। यह बात लोगों को पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल किया गया। 
  • 15 जनवरी 2022 : सलमान खान ने अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस के पास की जमीन के मालिक केतन कक्कड़ पर लगाया मानहानि का मुकदमा। सलमान का कहना है कि केतन ने उन्हें एक इंटरव्यू में बदनाम किया है। इस इंटरव्यू को यूट्यूब और अन्य वेबसाइट पर अपलोड भी किया गया है।
  • 28 जनवरी 2022 : श्वेता तिवारी 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं।' बयान के कारण विवादों में। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश। एफआरआई दर्ज। श्वेता ने बाद में मांगी माफी। 
  • 6 फरवरी 2022 : लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शाहरुख खान ने लता के लिए दुआ की और मास्क उतारकर फूंक मारी। इस पर कहा गया कि उन्होंने थूका है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर हुआ हंगामा। 
  • 12 फरवरी 2022 : कंगना रनौट ने दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' को बताया कचरा। 
  • 12 फरवरी 2022 : शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, सुनंदा शेट्टी के खिलाफ अंधेरी कोर्ट ने जारी किया समन। 28 फरवरी को पेश होना होगा कोर्ट में। एक बिज़नेसमैन का आरोप की शिल्पा के दिवंगत पिता ने उससे लिए थे 21 लाख रुपये जिसे चुकाने से शिल्पा, शमिता और सुनंदा ने किया इंकार। 
  • 16 फरवरी 2022 : रिलीज के पहले 'गंगूबाई काठियावाड़ी' विवादों में। गंगूबाई के परिजनों ने खटखटाया अदालत का दरवाजा। कहा गंगूबाई सोशल वर्कर थी, लेकिन फिल्म में उन्हें वेश्या के रूप में दिखाया। 
  • 18 फरवरी 2022 : सनी लियोनी ऑनलाइन ठगी का शिकार। 'धनी एप' के जरिये किसी ने सनी के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर लिया लोन। सनी की शिकायत पर हुआ समाधान। 
  • 18 फरवरी 2022 : एक्ट्रेस काव्या थापर को नशे की हालत में गाड़ी चलाना, एक शख्स को टक्कर मालना, पुलिस के साथ बदतमीजी और हाथापाई करने के आरोप में जुहू पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • 18 फरवरी 2022 : गायिका वैशाली माडे ने फेसबुक पर बताया कि मेरी जान को खतरा है। 
  • 20 फरवरी 2022 : चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव में चल रहे मतदान के बीच सोनू सूद को मागो मतदान केंद्रों पर जाने से रोका। पुलिस ने सोनू की जब्त की कार।
  • 20 फरवरी 2022 : अभिनेत्री संजना सांघी ने सोशल मीडिया पर बताया कि दिल्ली से न्यूयॉर्क जाते समय अमेरिकन एअयलाइन्स में फ्लाइट के क्रू मेंबर ने उनके साथ बदतमीजी की। 
  • 24 फरवरी 2022 : महेश मांजरेकर पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज। मराठी फिल्म 'नाय वरण भात लोणचा कोन नाय कोंचा' के अश्लील दृश्यों में बच्चों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप।
  • 8 मार्च 2022 : द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'द कपिल शर्मा शो' में उन्हें इसलिए नहीं बुलाया गया क्योंकि उनकी फिल्म में बिकाऊ सितारे नहीं है। 
  • 22 मार्च 2022 : मुंबई की अदालत ने 2019 के एक विवाद के सिलसिले में एक पत्रकार द्वारा दायर की गई शिकायत पर सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज़ शेख को समन जारी किया। पत्रकार का आरोप है कि अभिनेता ने मुंबई की सड़क पर साइकिल चलाते समय उनका मोबाइल छीना, बहस की और धमकी भी दी।  
  • 25 मार्च 2022 : मुरादाबाद के एक इवेंट मैनेजर ने एसीजेएम 5 कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि सोनाक्षी सिन्हा ने एक बयान में उन्हें अपशब्द कह कर इमेज को नुकसान पहुंचाया है। 
  • 30 मार्च 2022 : गायक सुखविंदर सिंह ने जूते पहन कर 'हनुमान चालीसा' की शूटिंग की। ट्रोल हुए।    
  • 2 अप्रैल 2022 : राजकुमार राव हुए ठगी के शिकार। उनके पैन कार्ड का मिसयूज कर किसी ने लिया 2500 रुपये का लोन। ट्विटर पर राजकुमार ने लिखा कि इसे ठीक करें वरना मेरा सिबिल स्कोर हो जाएगा खराब।
  • 4 अप्रैल 2022 : ऑस्कर अवॉर्ड के बाद ग्रैमी अवॉर्ड 2022 में भी लता मंगेशकर को नहीं याद किए जाने से फैंस हुए गुस्सा।
  • 4 अप्रैल 2022 : राजकोट की एक अदालत ने चेक वापसी मामले में फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी को दोषी करार देते हुए एक साल जेल की सजा सुनाई और 60 दिनों के भीतर मुआवजा देने का आदेश दिया। 
  • 5 अप्रैल 2022 : पुष्पा फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद में ट्रेफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर 700 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।
  • 6 अप्रैल 2022 : अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' के प्रमोशन पर अमिताभ को किया ट्रोल और उठाए सवाल तो अमिताभ ने ट्वीट कर कहा- जीहां हुजूर, मैं करता हूं, बधाई, प्रचार, मंगलाचार। क्या कर लोगे?  
  • 9 अप्रैल 2022 : सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के दिल्ली स्थित घर से 1.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और नकदी चोरी। 
  • 20 अप्रैल 2022 : अक्षय कुमार ने 'इलाचयी' के विज्ञापन के लिए प्रशंसकों से मांगी माफी कहा भविष्य में रखेंगे ध्यान।
  • 21 अप्रैल 2022 : राखी सावंत ने अपनी ड्रेस को 'आदिवासी लुक' एक वीडियो में कहा। सरना समिति ने इसे आदिवासियों का अपमान बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की।  
  • 21 अप्रैल 2022 : विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' का महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन द्वारा विरोध।
  • 24 अप्रैल 2022 : कंगना रनौट ने 'लॉक अप' शो में कहा कि जब वे छोटी थीं तब उम्र में उनसे बड़ा एक लड़का उन्हें गलत तरीके से छूता था।  
  • 24 अप्रैल 2022 : अभिनेत्री अमीषा पटेल ने खंडवा (मध्यप्रदेश) में एक घंटे की प्रस्तुति देने के लिए 4 लाख रुपये की फीस ली थी, लेकिन 3 मिनट की प्रस्तुति देकर रवाना हो गईं। उनके खिलाफ आयोजकों ने सिटी कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। अमीषा ने ट्वीट किया कार्यक्रम को बुरी तरह आर्गेनाइज किया गया और मुझे जान का खतरा दिखा। 
  • 28 अप्रैल 2022 : कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता किच्चा सुदीप और हिंदी फिल्मों के अभिनेता अजय देवगन ट्विटर पर भिड़े। हिंदी को लेकर सुदीप ने लिखा था कि यह राष्ट्रभाषा नहीं रह गई है, तो अजय दे पूछा कि आप हिंदी में फिल्म को डब कर क्यों रिलीज करते हो। बाद में दोनों ने इस गलतफहमी को सुलझा लिया। 
  • 30 अप्रैल 2022 : प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आईं जैकलीन फर्नांडिस की ईडी ने 7 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त। 200 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन पर किए थे यह पैसे खर्च। 
  • 1 मई 2022 : विकिपीडिया ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की कहानी को बताया काल्पनिक। इस पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया कि विकिपीडिया आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख को विफल कर रहे हैं। जल्दी करें और एडिट करें। 
  • 4 मई 2022 : रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार कानूनी पचड़े में फंसी। प्रसव से पूर्व भ्रूण का लिंग परीक्षण वाले सीन ट्रेलर में दिखाया गया है। इस सीन को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली कोर्ट में याचिका दायर की। 
  • 7 मई 2022 : अभिनेत्री माही विज ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बताया कि उनकी कार को एक शख्स ने टक्कर मार कर गालियां बकी और रेप की धमकी दी। माही ने मुंबई पुलिस से मदद मांगी। 
  • 16 मई 2022 : भारती सिंह ने टीवी शो में दाढ़ी-मूंछ को लेकर किया ऐसा कमेंट जिससे सिख समुदाय हुआ नाराजा। 
  • 19 मई 2022 : कथित पॉर्न रैकेट के मामले में राज कुन्द्रा के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। 
  • 20 मई 2022 : बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अजय देवगन के खिलाफ गुटखे और तंबाकू के उपभोग को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है। 
  • 22 मई 2022 : पाकिस्तानी सिंगल अबरार उल हक ने फिल्म 'जुग जुग जियो' के ट्रेलर में सुनाई दिए गए गीत 'नाच पंजाबन' को सुन कहा है कि यह उनका गाना है। उन्होंने फिल्म के निर्माता करण जौहर और उनकी टीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
  • 23 मई 2022 : अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' के टाइटल पर करणी सेना ने फिर आपत्ति लेते हुए कहा है कि फिल्म का टाइटल 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान' किया जाए। वहीं गुर्जर समाज ने कहा कि यदि पृथ्वीराज को 'राजपूत' नहीं बल्कि 'गुर्जर' शासक के रूप में दर्शाया जाए। 
  • 23 मई 2022 : रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक 'रामायण' में सीता की भूमिका अदा करने वाली दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया जिसमें वे व्हाइट शर्ट, स्कर्ट, नेकटाई पहने और हाथ में ड्रिंक का गिलास लिए दोस्तों के साथ हैं। लोगों ने ट्रोल किया तो दीपिका ने फोटो डिलीट किया। 
  • 24 मई 2022 : टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका इंटीरियर डिजाइनर 95 प्रतिशत पैमेंट और घर की चीजें लेकर भाग गया। 
  • 25 मई 2022 : फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शेखर आर्ट क्रिएशन्स के कोप्पाडा शेखर राजू ने रामगोपाल वर्मा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म 'दिशा' बनाने के लिए 56 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन अब तक नहीं लौटाए हैं। 
  • 26 मई 2022 : बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड का उपयोग पर पांच बार ट्रांजेक्शन कर 3 लाख 82 हजार रुपये ग्रुरुग्राम की एक कंपनी में ट्रांसफर कर दिए गए। बोनी को कई दिनों बाद इस बात का पता चला। 
  • 5 जून 2022 : स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को मुंबई में मॉर्निंग वॉक के दौरान पत्र मिला जिसमें लिखा था कि तुम्हारा और सलमान खान का हाल सिद्धू मुसेवाला जैसे कर देंगे। ये खत बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर सलीम और सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी। 
  • 5 जून 2022 : टीवी शो 'सीआईडी' में इंस्पेक्टर सचिन का रोल निभाने वाले हृषिकेश पांडे के बैग से बस में सफर के दौरान किसी ने रुपये, क्रेडिट कार्ड्स, आधार कार्ड और पैन कार्ड चुरा लिए। 
  • 9 जून 2022 :  अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने ट्वीट कर बताया कि इंडिगो 6 ई में मुंबई से उड़ान के दौरान विपुल नकाशे नामक स्टॉफ मेंबर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। 
  • 12 जून 2022 : फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे और अभिनेता सिद्धांत कपूर को बंगलुरु स्थित पार्क होटल के पब से पकड़ा। पुलिस का आरोप ड्रग टेस्ट में सिद्धांत निकले पॉजिटिव। 
  • 15 जून 2022 : एक्टर करणवीर बोहरा पर 40 वर्षीय महिला ने पैसे नहीं लौटाने का लगाया आरोप। करणवीर ने 1.99 करोड़ रुपये में से एक करोड़ ही लौटाए। पुलिस कर रही है जांच। 
  • 18 जून 2022 : फ्रांस में अन्नू कपूर का बैग कोई चुरा ले गया। इसमें उनका आईपैड, क्रेडिट कार्ड और कैश था।
  • 20 जून 2022 : रांची के लेखक विशाल सिंह ने फिल्म 'जुग जुग जियो' के मेकर्स पर आरोप लगाया कि उनकी कहानी 'पुनी रानी' की कहानी का फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। अदालत में 21 जून को फिल्म 'जुग जुग जियो' की होगी स्क्रीनिंग। 
  • 24 जून 2022 : फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर किया विवादास्पद ट्वीट। 
  • 25 जून 2022 : टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'अंजली भाभी' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मेहता ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया कि उनकी 6 महीने की फीस नहीं दी गई। मेकर्स का कहना है कि अंजली कुछ पेपर्स साइन नहीं कर रही है और इसके बिना फुल और फाइनल पेमेंट नहीं किया जा सकता। 
  • 28 जून 2022 : अभिनेत्री स्वरा भास्कर को स्पीड पोस्ट के जरिये एक खत मिला। इमें चेतावनी दी गई है कि वे वीर सावरकर का अपमान करना बंद करे। जान से मारने की धमकी भी दी है। स्वरा ने मुंबई स्थित वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 
  • 29 जून 2022 : श्रुति हासन ने बताया कि वे पीसीओएस (पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) से जूझ रही हैं।

  • 1 जुलाई 2022 : टीवी एक्ट्रेस माही विज और उनके पति जय भानुशाली ने अपने कुक के खिलाफ पुलिस में दर्ज की शिकायत। कुक ने माही, जय और उनकी दो साल की बेटी को जान से मारने की दी धमकी।
  • 2 जुलाई 2022 : कपिल शर्मा के खिलाफ अमेरिका के जाने-माने प्रमोटर ने आरोप लगाया कि शो करने का वादा करने के बाद भी कपिल ने नहीं किया एक भी शो। मामला 2015 का है। 
  • 2 जुलाई 2022 : राजपाल यादव के खिलाफ इंदौर के कारोबारी ने पुलिस में शिकायत की कि उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में सपोर्ट करने के बदले में राजपाल ने 20 लाख रुपये लिए थे, लेकिन अब वे फोन भी नहीं उठा रहे हैं।
  • 4 जुलाई 2022 : ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रेसुल पुकुट्टी ट्वीट कर कहा कि फिल्म 'आरआरआर' एक गे लव स्टोरी है। इस पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।
  • 4 जुलाई 2022 : फिल्मकार लीना मणिमेकलाई की डॉक्यूमेंट्री 'काली' का पोस्टर विवादों में। इस पोस्टर में देवी के गेटअप में महिला धूम्रपान कर रही है और पृष्ठभूमि में समलैंगिक समुदाय का झंडा है। दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस ने लीना के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
  • 15 जुलाई 2022 : अभिनेत्री महक चहल हुईं ऑनलाइन ठगी का शिकार। गुड़गांव पार्सल भेजने के लिए कुरियर सर्विस कर रही थी तलाश। एक व्यक्ति से बात हुई और 5 मिनट के अंदर महक के अकाउंट से 49 हजार उड़ गए।   
  • 20 जुलाई 2002 : गुजरात पुलिस ने फिल्ममेकर अविनाश दास को मुंबई में हिरासत में लिया। आरोप है कि अविनाश ने ट्विटर पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ गिरफ्तार की गई आईएएस अधिकारी के साथ तस्वीर शेयर की थी। 
  • 21 जुलाई 2022 : फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोरा के खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज कराया। ईडी ने जारी किया समन।
  • 25 जुलाई 2022 : राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट न डालने पर सफाई देते हुए सनी देओल ने कहा कि वे अमेरिका में दो सप्ताह से इलाज करा रहे हैं इसलिए भारत नहीं पहुंच पाए।
  • 25 जुलाई 2002 : विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार। 
  • 26 जुलाई 2022 : रणवीर सिंह के न्यूड फोटो के खिलाफ एक एनजीओ के अधिकारी ने महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में की शिकायत। 
  • 27 जुलाई 2022 : फ्लिपकार्ट पर एक टीशर्ट बिक्री के लिए है जिस पर सुशांत सिंह राजपूत की फोटो को डिप्रेशन से जोड़ा गया है। इसके बाद बॉयकॉट फ्लिपकार्ट की मांग उठी है। 
  • 2 अगस्त 2022 : मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में कहा कि ए‍ लिस्टर्स एक्टर के साथ उन्होंने समझौता नहीं किया तो उन्होंने मल्लिका के साथ काम नहीं किया। मल्लिका के अनुसार हीरो रात तीन बजे कॉल कर घर बुलाते थे और न जाने पर फिल्म से निकाल देते थे। 
  • 4 अगस्त 2022 : अभिनेत्री उपासना सिंह ने चंडीगढ़ जिला अदालत में हरनाज कौर संधू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उपासना द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली फिल्म के लिए हरनाज ने हां कहा, लेकिन अब काम नहीं कर रही हैं। 
  • 8 अगस्त 2022 : फिल्म 'हम दो हमारे बारह' के पोस्टर पर विवाद। कहा गया कि एक समुदाय विशेष की ओर इशारा। फिल्म के कलाकार अन्नू कपूर ने कहा कवर देख किताब में क्या लिखा है, ये डिसाइड मत कीजिए। 
  • 8 अगस्त 2022 : फिल्म 'मासूम सवाल' के पोस्टर में सेनिटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण के फोटो को लेकर मामला पुलिस तक पहुंचा। गाजियाबाद के पुलिस स्टेशन में निर्माता और निर्देशक संतोष उपाध्याय के खिलाफ शिकायत दर्ज।
  • 10 अगस्त 2022 : मुकेश खन्ना ने कहा कि कोई लड़की अगर किसी लड़के से सेक्स करने को बोले तो वो धंधा कर रही है। इस बयान को लेकर हुए वे ट्रोल। 
  • 10 अगस्त 2022 : रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर कोलकाता के हाईकोर्ट में पीआईएल दायर। 
  • 11 अगस्त 2022 : कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी. राजा सिंह ने धमकी दी है कि यदि मुनव्वर को हैदराबाद में शो करने की इजाजत दी और वे मंच पर आग लगा देंगे। 
  • 12 अगस्त 2022 : सलमान खान ने अपने फॉर्महाउस के पड़ोसी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में किया मानहानि का मुकदमा दर्ज। सलमान का आरोप है कि उनके पड़ोसी ने कुछ वीडियोज़ अपलोड किए हैं जो सलमान को बदनाम करने और हिन्दू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने वाले हैं। 
  • 12 अगस्त 2022 : दिल्ली के एक वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को आमिर खान, पैरामाउंड पिक्चर और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि 'लाल सिंह चड्ढा' में भारतीय जवानों का अपमान और हिंदू भावनाओं को आहत किया। 
  • 19 अगस्त 2022 : यूट्यूबर बॉबी कटारिया को देहरादून कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। बॉबी बीच सड़क पर शराब पीकर ट्रैफिक रोक कर रहे थे। 
  • 24 अगस्त 2022 : डॉ. सतेन्द्र सिंह ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और 'शाबाश मिठु' के खिलाफ दिव्यांगजनों का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के आरोप लगाते हुए अदालत में शिकायत दर्ज कराई।
  • 25 अगस्त 2022 : अभिनेता जीशान कादरी के खिलाफ फिल्म फाइनेंसर और निर्माता शालिनी चौधरी ने मुंबई के मलाड पुलिस थाने पर धोखाधड़ी और कार चोरी का आरोप लगाते हुए दर्ज कराया केस।   
  • 28 अगस्त 2022 : सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई के सिनेमावालों को झूठ और गलत तरीके से चीजें दिखाने की आदत है। उन्हें इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की जानकारी देने के लिए अक्षय कुमार और फिल्म 'रामसेतु' से जुड़े 8 लोगों के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है। 
  • 29 अगस्त 2022 : रणवीर सिंह से एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट के सिलसिले में पुलिस ने की पूछताछ। मुंबई स्थित चेंबुर थाने में लीगल टीम के साथ पहुंचे थे रणवीर। 
  • 30 अगस्त 2022 : कमाल राशिद खान को मलाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार। कमाल ने ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर किए थे विवादास्पद ट्वीट। बोरिवली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।  
  • 4 सितंबर 2022 : पहले से गिरफ्तार चल रहे कमाल आर खान को वर्सोवा पुलिस ने छेड़खानी मामले में गिरफ्तार किया। कमाल पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ सेक्शुअल फेवर की मांग की थी। 
  • 6 सितंबर 2022 : उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दर्शन करने पहुंचे तो बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त हंगामा। रणबीर-आलिया बिना दर्शन किए लौटे। रणबीर कपूर के वर्षों पूर्व बीफ संबंधी दिए गए बयान से थी नाराजगी। 
  • 14 सितम्बर 2022 : फिल्म 'थैंक गॉड' की भाषा और किरदार पर आपत्ति लेते हुए उत्तर प्रदेश के जोनपुर की अदालत में हिमांशु श्रीवास्तव ने अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और इंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया।
  • 24 सितम्बर 2022 : कायस्थ समाज के सदस्यों ने राजस्थान में फिल्म 'थैंक गॉड' के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कहा कि फिल्म उनके पूज्य भगवान श्री चित्रगुप्त का अपमान करती है। 
  • 24 सितम्बर 2022 : नेहा कक्कड़ ने 90 के दशक का मशहूर गाना 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स गाया। ओरिजन सिंगर फाल्गुनी पाठक इससे नाराज। कहा कि बस में होता तो लीगल एक्शन लेती। 
  • 26 सितम्बर 2022 : सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस को राहत। पटियाला हाउस कोर्ट ने एक्ट्रेस को दी अंतरिम जमानत। 
  • 28 सितम्बर 2022 : ट्रिपल एक्स वेबसीरिज के विवाद को लेकर बिहार की अदालत ने इस वेबसीरिज के निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट किया जारी। 
  • 1 अक्टूबर 2022 : अन्नू कपूर ऑनलाइन ठगी का शिकार। केवाईसी अपडेट बोल डिटेल्स लेकर 4.36 लाख रुपये का चूना लगाया। 
  • 3 अक्टूबर 2022 : 'आदिपुरुष' का टीज़र किया गया ट्रोल। सैफ, प्रभास के लुक की आलोचना। वीएफएक्स भी नहीं आए पसंद। 
  • 6 अक्टूबर 2022 : फिल्म 'आदिपुरुष' के विरोध में वाराणसी में अभिनेता प्रभास और अन्य कलाकारों के पुतले जलाए। भारतीय अवाम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह फिल्म भारत को तोड़ने के लिए बनाई गई है। 
  • 15 अक्टूबर 2022 : अभिनेत्री मनवा नाईक ने मुंबई के एक कैब ड्राइवर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। 
  • 16 अक्टूबर 2022 : भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने फिल्म निर्देशक और बिग बॉस प्रतियोगी साजिद खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने 'हिम्मतवाला' फिल्म के लिए रानी को घर बुलाया था। पैर दिखाने और ब्रेस्ट साइज बताने को कहा। साथ में गंदे तरीके से छूने की कोशिश भी की थी।
  • 18 अक्टूबर 2022 : बांग्लादेश सरकार ने मितव्ययिता उपायों के तहत डॉलर बचाने के लिए नोरा फतेही को राजधानी ढाका में प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।
  • 20 अक्टूबर 2022 : भाजपा ने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) द्वारा रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख द्वारा संचालित लातूर स्थित फर्म देश एग्रो प्राइवेट लिमिटेड को कथित रूप से भूमि के एक भूखंड के आवंटन की जांच की मांग की है। 
  • 20 अक्टूबर 2022 : अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर मांग की है कि जब तक महिलाओं का उत्पीड़न करने वाला साजिद खान शो में है तब तक इस पर रोक लगाई जाए। 
  • 20 अक्टूबर 2022 : बॉम्बे साइबर पुलिस ने लेखक-निर्माता-अभिनेता अक्षत राज सूलजा को किया गिरफ्तार। अक्षत पर आरोप है कि उन्होंने फेक लेटर्स के जरिये दो फिल्मों के ओटीटी राइट्स बेचने के बदले 48 लाख रुपये लिए थे। 
  • 22 अक्टूबर 2022 : सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस पटियाला हाउस कोर्ट में हुईं पेश। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक जैकलीन की गिरफ्तारी पर लगाई रोक। 
  • 28 अक्टूबर 2022 : निर्माता कमल किशोर मिश्रा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोप है कि उन्होंने अपनी बिल्डिंग की पार्किंग में अपनी पत्नी पर कार चढ़ाई।  
  • 3 नवम्बर 2022 : प्रियंका चोपड़ा पर मिस बारबाडोस लैलानी ने लगाया आरोप। कहा कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2000 के दौरान प्रियंका को कई फेवर दिए गए ताकि वह जीत सके। 
  • 6 नवम्बर 2022 : एमआरटी म्यूजिक ने कांग्रेस पार्टी पर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के गाने 'रणधीरा' के इस्तेमाल पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए केस लगाया। यह गाना 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान उपयोग किया जा रहा है।
  • 10 नवम्बर 2022 : कर्नाटक में होने वाली टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट के शिवमोगा नामक महिला परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर सनी लियोनी का अश्लील फोटो प्रिंट हुआ। कर्नाटक शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहा है। 
  • 10 नवम्बर 2022 : फिल्म 'द केरला स्टोरी' के खिलाफ केरला में एफआईआर दर्ज। टीज़र में बताया गया है कि केरला की 32 हजार लड़कियों ने आतंकी ग्रुप जॉइन किया है। इस पर कई लोगों ने आपत्ति ली है। 
  • 11 नवम्बर 2022 : शाहरुख खान को 11 नवम्बर की रात मुंबई एयरपोर्ट कर कस्टम विभाग ने रोका।
  • 15 नवम्बर 2022 : जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी। 
  • 16 नवम्बर 2022 : ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या के जन्मदिन पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वे अपनी बेटी के होंठ चूमते नजर आ रही हैं। इसको लेकर उन्हें ट्रोल किया गया और कहा गया कि यह हमारी संस्कृति नहीं है।
  • 16 नवम्बर 2022 : सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर के खिलाफ केरल हाईकोर्ट ने आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाई। सनी पर आरोप है कि वे एक इवेंट के लिए फीस लेने के बाद भी परफॉर्म करने नहीं आईं।  
  • 18 नवम्बर 2022 : शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे, मीता झुनझुनवाला, राजू दुबे के खिलाफ मुंबई के दो होटल में पोनोग्राफिक वीडियो बनाने के आरोप में 450 पेज की चार्जशीट फाइल की है।
  • 20 नवम्बर 2022 : निर्माता धनंजय गलानी ने अभिनेता राहुल रॉय को पैसे नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। धनंजय की एक फिल्म के लिए राहुल ने 50 हजार रुपये लिए थे, लेकिन फिल्म में अभिनय नहीं किया और न ही पैसे लौटाए।
  • 21 नवम्बर 2022 : भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरिज ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले की शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि ये लोग भूषण को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 
  • 21 नवम्बर 2022 : अभिनेता जिशान कादरी पर रांची के एक होटल के बकाया 29 लाख रुपये नहीं चुकाने को लेकर हिंदपीढ़ी थाने में एफआरआई दर्ज। 
  • 24 नवम्बर 2022 : रिचा चड्ढा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट पर लिखा- 'गलवान हाय कह रहा है।' आलोचना होने पर रिचा ने ट्वीट हटा दिया। कई बॉलीवुड कलाकार ने रिचा की निंदा की वहीं कुछ समर्थन में भी आए।
  • 28 नवम्बर 2022 : पुनीत इस्सर के एक्स स्टाफर अभिषेक नारायण ने पुनीत के ईमेल का पासवर्ड बदलकर 17 लाख रुपये का चूना लगाने की कोशिश में पकड़ा गया। उसने पुनीत द्वारा 'जय श्रीराम' नाटक की एनसीपीए में की गई बुकिंग को कैंसल कर एडवांस दिए गए 17 लाख रुपये वापस चाहे थे।
  • 29 नवम्बर 2022 : भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के ज्यूरी हेड और इजराइली फिल्म निर्माता नदव लापिड ने विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताते हुए इसे भद्दी फिल्म करार दिया। इस पर भारत में इजराइल के राजदूत ने माफी मांगी। अनुपम खेर सहित कई सेलिब्रिटीज ने भी इसकी आलोचना की।  
  • 29 नवम्बर 2022 : रवीना टंडन ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में टाइगर की बिलकुल पास से खींची तस्वीरें। नियम कम से कम 20 मीटर दूरी का है। रवीना के खिलाफ जांच के आदेश। 1 दिसम्बर 2022 : अभिनेता मोहन कपूर पर 14 वर्ष की बच्ची ने आरोप लगाया कि मोहन ने अपने न्यूड फोटो उस बच्ची को भेजे और अश्लील बातें की। 
  • 5 दिसम्बर 2022 : सिंगर लकी अली ने कर्नाटक डीजीपी को लेटर लिख मदद मांगी है कि उनकी बेंगलुरु वाली जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। 
  • 7 दिसम्बर 2022 : अभिनेता परेश रावल के 'फिश और बंगालियों' को लेकर दिए गए बयान को लेकर कोलकाता पुलिस ने समन जारी किया।
  • 10 दिसम्बर 2022 : अभिनेता धर्मेश व्यास के सेविंग अंकाउंट से साइबर फ्रॉड के जरिये एक लाख रुपये उड़ाए। 
  • 12 दिसम्बर 2022 : प्रयागराज में शूटिंग के दौरान अभिनेता राजपाल यादव ने स्कूटर चलाते हुए छात्र को मारी टक्कर। दोनों ने एक-दूसरे क खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत। 
  • 12 दिसम्बर 2022 : सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले की सह आरोपी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पर अभिनेत्री नोरा फतेही ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का किया मुकदमा। नोरा ने याचिका में कहा है कि जैकलीन अपना फायदा देखते हुए उन्हें बदनाम कर रही हैं।
  • 13 दिसम्बर 2022 : पिछले वर्ष एक टीवी इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर कथित तौर पर आपत्तिजन बात बोलने पर बॉम्बे कोर्ट ने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को मेजा समन।
  • 14 दिसम्बर 2022 : फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका द्वारा भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ली आपत्ति। कहा कि यदि कास्ट्यूम का रंग नहीं बदला गया तो फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
  • 15 दिसम्बर 2022 : फिल्म 'पठान' का विरोध करने वाले लोगों से शाहरुख खान ने कहा कि इससे हमें फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं। हम पॉजिटिव बने रहेंगे।
  • 15 दिसम्बर 2022 : इंदौर में फिल्म 'पठान' के विरोध में शाहरुख खान का पुतला जलाया। 
  • 15 दिसम्बर 2022 : अभिनेत्री वीणा कपूर ने पुलिस के पास जाकर कहा कि वे जिंदा है। पिछले दिनों खबर आई थी कि वीणा के बेटे ने उनकी हत्या कर दी। दरअसल एक महिला की हत्या हुई जिसका नाम भी वीणा कपूर था, इसलिए गलतफहमी पैदा हो गई।  
  • 15 दिसम्बर 2022 : फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ट्वीटर पर भिड़े। अनुराग ने ट्वीट किया कि कांतारा और पुष्पा जैसी फिल्में इंडस्ट्री को बरबाद कर रही है। इस पर विवेक ने असहमति जताई तो दोनों के बीच ट्वीटर वॉर शुरू हो गया।
  • 16 दिसम्बर 2022 : अभिनेता मुकेश खन्ना ने फिल्म 'पठान' के गीत 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी भगवा बिकिनी पर लताड़ लगाते हुए कहा है कि क्या इसके मेकर्स भगवा रंग की महत्ता के बारे में नहीं जानते? साथ ही उन्होंने सेंसर बोर्ड से भी कहा है कि ऐसे गानों को पास नहीं किया जाना चाहिए।
  • 16 दिसम्बर 2022 : मध्यप्रदेश के उलेमा बोर्ड और ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने फिल्म 'पठान' का विरोध किया है। उनके मुताबिक मुस्लिम धर्म का बदनाम करने की इजाजत किसी को नहीं। 
  • 18 दिसम्बर 2022 : अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद ने मुंबई पुलिस में शिकायत की है कि व्हाट्स एप कॉल कर एक शख्स ने उन्हें रेप करने और जान से मारने की धमकी दी है।
  • 20 दिसम्बर 2022 : पटना में 34 वर्षीय नवीन गिरी को पुलिस ने 26 वर्षीय अभिनेत्री और मॉडल उरवी जावेद का पीछा करने और सोशल मीडिया पर बलात्कार की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया।
  • 21 दिसम्बर 2022 : महंत परमहंस आचार्य ने कहा कि फिल्म 'पठान' के गीत 'बेशर्म रंग' में भगवा रंग का किया है अपमान। अगर वह शाहरुख खान से मिले तो उन्हें जिंदा जला देंगे।  
  • 26 दिसम्बर 2022 : दक्षिण भारतीय अभिनेत्री जयसुधा ने सरकार पर तंज करते हुए कहा कि कंगना रनौट को दस फिल्म करने पर ही पद्मश्री मिल गया, लेकिन साउथ एक्टर्स ने उनसे ज्यादा काम किया है, लेकिन उन्हें वो सम्मान नहीं मिलता। 
  • 26 दिसम्बर 2022 : मुंबई स्थित कूपर हॉस्पिटल में काम करने वाले रूपकुमार शाह ने दावा किया है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी। शाह के अनुसार सुशांत की गर्दन और हाथ पैर पर चोट के निशान थे।