• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. दिवस विशेष
  3. जयंती
  4. thoughts of netaji subhash chandra bose
Written By WD Feature Desk

23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जानें 10 क्रांतिकारी विचार

23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जानें 10 क्रांतिकारी विचार - thoughts of netaji subhash chandra bose
Subhash Chandra Bose : 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। उनके द्वारा कहे गए अनमोल कथन, जो आपको सफलता की राह तो दिखाएंगे ही साथ ही आप में भर देंगे जोश और उत्साह। तो जानिए उनके विचारों के द्वारा हम अपने जीवन में कैसे कर सकते हैं सफलता को हासिल। 
 
तो आइए नेताजी की जयंती पर जानते हैं उनके क्रांतिकारी विचारों के बारे में- 
 
1. जो अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं, वो आगे बढ़ते हैं और उधार की ताकत वाले घायल हो जाते हैं।

2. याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।

3. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा....। 

4. मेरा अपना अनुभव है कि हमेशा आशा की कोई न कोई किरण आती है, जो हमें जीवन से भटकने नहीं देती।

5. राजनीतिक सौदेबाजी का एक रहस्य यह भी है जो आप वास्तव में हैं उससे अधिक मजबूत दिखते हैं।

6. राष्ट्रवाद मानव जाति के उच्चतम आदर्शों यानी सत्यम, शिवम्, सुंदरम् से प्रेरित है।

7. हमारा सफर कितना ही भयानक, कष्टदायी और बदतर हो, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना ही है। सफलता का दिन दूर हो सकता है, लेकिन उसका आना अनिवार्य है।

8. जिसके अंदर 'सनक' नहीं होती, वह कभी भी महान नहीं बन सकता। 

9. उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमें हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए। 

10. जीवन में अगर कभी झुकने की नौबत आ जाए, तब भी वीरों की तरह झुकना।