गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. बाइक न्यूज़
  4. honda 2 wheelers india total exports cross 3 million units
Written By
Last Modified: बुधवार, 23 मार्च 2022 (18:58 IST)

Honda 2-व्हीलर ने छुआ मील का पत्थर, दुनिया के 29 देशों में 30 लाख यूनिट्स का किया निर्यात

Honda 2-व्हीलर ने छुआ मील का पत्थर, दुनिया के 29 देशों में 30 लाख यूनिट्स का किया निर्यात - honda 2 wheelers india total exports cross 3 million units
भारत में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने बुधवार को ऐलान किया की कि उसने 21 वर्षों में 29 देशों में 30 लाख इकाइयों के निर्यात के आंकड़े को छू लिया है। 
 
कंपनी ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने वर्ष 2001 में अपने एक्टिवा दोपहिया के साथ संचालन शुरू किया था। कंपनी ने वर्ष 2016 तक 15 लाख दुपहिया वाहनों का निर्यात किया था, जिसके बाद उसे 15 लाख वाहन निर्यात करने में 5 वर्ष का समय लगा। जो कि उसकी रफ्तार से पांच गुना अधिक तेज है।
 
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन निदेशक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आत्सुशी ओगाता ने कहा कि वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि निर्यात में होंडा के बढ़ते कदमों के लिए कंपनी के सतत् प्रयासों को दर्शाता हैं। पिछले वर्ष हमने गुजरात के विठलपुर कारखाने में वैश्विक इंजन के उत्पादन की शुरूआत की थी, जिससे हमारी निर्यात क्षमता और अधिक बढ़ी है।
ये भी पढ़ें
फ्री बस सेवा के लालच में बना लड़की, मास्क हटा तो खुला राज