प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव, राघोपुर में तेजस्वी यादव को मिली राहत
जन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
Prashant Kishor news in hindi : जन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उनके राघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी। इस फैसले से राजद नेता तेजस्वी यादव को बड़ी राहत मिली है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि हम सबने मिलकर फैसला किया है कि मुझे सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के काम पर ध्यान केंद्रित करना है, इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। ALSO READ: Jan Suraaj Candidates Second List : जन सुराज की बिहार चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी, 65 उम्मीदवारों के नाम
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पहले से ही जानती है कि ये लोग लूट के लिए लड़ रहे हैं। जब आप सोचेंगे कि आप बिहार को कितना लूट सकते हैं, तो ऐसा होना तय है। NDA और महागठबंधन, दोनों की यही स्थिति है। सम्राट चौधरी के खिलाफ एक जाने-माने डॉक्टर चुनाव लड़ रहे हैं, और तारापुर में उन्हें घेर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जन सुराज ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची लिस्ट जारी की। सोमवार को जारी इस सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी ने पहली सूची में 51 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इस तरह पार्टी 116 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर चुकी है।प्रशांत किशोर चुनाव में नहीं उतरेंगे। पार्टी ने तय किया है कि वे अब भी वही काम करेंगे जो पहले से पार्टी के लिए कर रहे हैं और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देते रहेंगे।
— JanSuraajForBihar (@ForSuraaj) October 15, 2025
जय बिहार https://t.co/KkOi5Pvoq9
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज राघोपुर सीट से नामांकन भरने वाले हैं। वे तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। अगर प्रशांत राघोपुर से चुनाव लड़ते तो इस सीट पर तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ा सकते थे। बहरहाल इस फैसले ने इस सीट पर तेजस्वी की राह आसान कर दी है।
edited by : Nrapendra Gupta
