पप्पू यादव ने बिहार बाढ़ पीड़ितों को बांटा पैसा, वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किल
Pappu Yadav Distributes Money: बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बाढ़ पीड़ितों को नकद राशि बांटते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों से मिलने वैशाली जिले के सहदेई प्रखंड के गनियारी गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने गंगा नदी के तेज कटाव से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की। इसी दौरान पप्पू यादव लोगों को आर्थिक सहायता के तौर पर 2000 से 3000 रुपए तक नकद राशि देते नजर आए।
बताया जा रहा है कि उन्होंने 80 पीड़ित परिवारों को करीब 5 लाख रुपए बांटे। वायरल वीडियो पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों से बात करते नजर आ रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कटाव से लोगों को कितना नुकसान हुआ है?
पप्पू यादव ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ज्ञानेश जी आप और आपके DM जितना मुकदमा करना हो करें, पीड़ितों की मदद के लिए जितना सामर्थ्य होगा उतना रुपया हम बांटते रहेंगे! पीड़ितों की मदद अपराध है तो हम यह अपराध करेंगे। आप जेल में डालिए या, फांसी दीजिए, हम न रुकेंगे, न झुकेंगे!
गौरतलब है कि पप्पू यादव को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट नहीं दिया था। इस पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि वे अभी भी कांग्रेस के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में आचार संहिता लागू होने पर उनका पैसे बांटना कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।ज्ञानेश जी आप और आपके DM जितना मुक़दमा करना हो करें, पीड़ितों की मदद के लिए जितना सामर्थ्य होगा उतना रुपया हम बांटते रहेंगे!
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 10, 2025
पीड़ितों की मदद अपराध है तो हम यह अपराध करेंगे
आप जेल में डालिए या, फांसी दीजिए, हम न रुकेंगे, न झुकेंगे! pic.twitter.com/bo4LmdXIb7
edited by : Nrapendra Gupta

