गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2020
  3. बिहार चुनाव
  4. nitish kumar oath ceremony as a cm new cabinet these new and old faces can be ministers bjp jdu mla lists
Written By
Last Updated : सोमवार, 16 नवंबर 2020 (08:58 IST)

नीतीश कुमार की ताजपोशी आज, बन सकते हैं 2 डिप्टी CM, इन नए चेहरों को मिल सकता है मंत्री पद

Nitish Kumar
पटना। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ ही उनका मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। हालांकि उपमुख्यमंत्री को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। खबरों के मुताबिक भाजपा की तरह से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। राजभवन सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भेजी गई है।

आज शाम को होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 14 से 15 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस बार के कैबिनेट में पुरानों के साथ कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है। उपमुख्यमंत्री के नाम पर कटिहार शहर से चार बार के विधायक तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के नाम पर चर्चा हो रही है।

भाजपा और जेडीयू की तरफ से 14 से 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। दोनों पार्टियों में कई युवा और पुराने चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है। नए चेहरों में बीजेपी नितीश मिश्रा को मंत्री बना सकती है।

बीजेपी के युवा नेता और पटना के बांकीपुर से विधायक नितीन नवीन को भी मंत्री बनाने की अटकलें हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधान पार्षद संजय पासवान की भी मंत्री बनाने की चर्चा हो रही है। बेगूसराय से बछवाड़ा से विधायक सुरेंद्र मेहता की भी मंत्री बनाने की बात हो रही है।

पुराने नीतीश कैबिनेट के कई बड़े चेहरों को एक बार फिर से मंत्री बनाया जा सकता है। अगर बीजेपी कोटे की बात करें तो प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, नंदकिशोर यादव, विनोद नारायण झा का मंत्री बनना लगभग तय बताया जा रहा है। जेडीयू की ओर से विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, संजय झा, महेश्वर हजारी, अशोक चौधरी और नीरज कुमार एक बार फिर से मंत्री पद से नवाजे जा सकते हैं।