Narendra Modi | बिहार चुनाव: मोदी ने की मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार के मतदाताओं से कोविड-19 से बचाव के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की।
मोदी ने ट्वीट किया कि बिहार विधानसभा चुनावों में शनिवार को तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। उन्होंने सभी से मास्क पहनने और उचित दूरी का ध्यान रखने का आग्रह भी किया।बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2020
मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में शनिवार को तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें। (भाषा)

