dharma sangrah
✕

भविष्‍य मालिका की भविष्यवाणी: बर्बादी की ओर बढ़ रहा है ये 4 देश? 5 बड़ी घटनाओं से मचेगी उथल-पुथल

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2026 (14:07 IST)
predictions from the Bhavishya Malika: इस समय विश्व के विभिन्न भागों में आर्थिक मंदी, महंगाई, राजनीतिक बदलाव, धार्मिक सांस्कृतिक संघर्ष, शरणार्थी और नागरिक अधिकारों को लेकर कई बड़े और हिंसक विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इस हिंसक विरोध प्रदर्शन के चलते श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल जैसे देशों में सत्ता परिवर्तन हो गया है लेकिन ये सभी देश पहले की अपेक्षा आर्थिक रूप से और ज्यादा पिछड़ गए हैं और यहां पर राजनीतिक अस्थिरता कायम है। यह देश हिंसक प्रदर्शनों के कारण अराजक स्थिति में चले गए हैं।
 
इसी प्रकार से अब यूरोप में फ्रांस, अल्बानिया, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल और ब्रिटेन भी हिंसक प्रदर्शनों की आग में जल रहे हैं। एशिया में जॉर्जिया और सर्बिया भी हिंसक प्रदर्शनों के चलते बर्बादी के कगार पर हैं। दूसरी और अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में भी संयुक्त राज्य अमेरिका, बोलीविया, ब्राजील में असंतोष है। अफ्रीका में नाइजीरिया, यूगांडा, कांगो जैसे देश भी हिंसक प्रदर्शन और उग्रवाद का शिकार होकर बर्बाद हो चले हैं। इस बीच ईरान, यूक्रेन, फिलिस्तीन, ओमान, लेबनान जैसे देश भी युद्ध के कारण बर्बाद हो चले हैं।
 

भविष्‍य मालिका की भविष्‍यवाणी

भविष्‍य मालिका में उल्लेख मिलता है कि भारत पर 13 मुस्लिम राष्ट्र हमला करेंगे जिनका साथ अमेरिका, चीन और यूरोप के कुछ देश देंगे। अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत भारत को अस्थिर करने का प्रयास होगा। लेकिन भारत भीतरी और बाहरी सभी साजिशों से निपटने में कामयाब होगा। हालांकि इसके चलते भारत को भी बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा।
 
1. अमेरिका: भविष्‍य मालिका के अनुसार धीरे-धीरे अमेरिका का पतन होना प्रारंभ होगा और उसका दबदबा समाप्त हो जाएगा। अमेरिका के कुछ राज्य स्वयं को स्वतंत्र देश घोषित कर देंगे। 
 
2. चीन: भविष्‍य मालिका के अनुसार निश्‍चित ही चीन भारत सहित विश्‍व में कई जगहों पर तबाही मचाएगा लेकिन उसका पतन भी तय है। तिब्बत और हांगकांग सहित कुछ अन्य राज्य एक स्वतंत्र देश बन जाएंगे।
 
3. यूनाइडेट किंगडम: भविष्‍य मालिका के अनुसार संपूर्ण योरप का पतन हो जाएगा, जिसमें खासकर ब्रिटेन को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। यूनाइडेट किंगडम (UK) से स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड अलग होकर एक नया देश बन जाएंगे। वेल्स और इंग्लैंड की शक्तियां कमजोर हो जाएगी। 
 
4. पाकिस्तान: भविष्‍य मालिका के अनुसार भविष्‍य में पाकिस्तान नाम का कोई देश नहीं रहेगा। यहां पर सबसे ज्यादा रक्तपात होगा। मूल ओड़िया ग्रंथ में 'पाकिस्तान' शब्द नहीं है, क्योंकि उस समय यह देश अस्तित्व में नहीं था। वहाँ 'यवन', 'म्लेच्छ' या 'सिंधु क्षेत्र' लिखा है, जिसे आधुनिक व्याख्याकारों ने पाकिस्तान और उसके सहयोगी देशों के रूप में अनुवादित किया है।
 

5 बड़ी घटनाओं से मचेगी उथल-पुथल

1. भीषण भूकंप:

पृथ्वी पर ऐसे भूकंप आएंगे कि ऊंची इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह जाएंगी। भूकंप का सबसे ज्यादा असर दिल्ली, नोएडा और हिमालय क्षेत्र में रहेगा। ऐसा उस वर्ष में होगा जब कुंभ मेला चल रहा होगा और उसी वर्ष में 5 या इससे ज्यादा ग्रहण होंगे। इस भूकंप की तीव्रता 10 से ज्यादा होगी। 
 

2. 'सुपर फ्लड्स' और प्रचंड वर्षा

भविष्य मालिका में 7 दिनों तक लगातार होने वाली मूसलाधार वर्षा का वर्णन है। यह कोई सामान्य बारिश नहीं, बल्कि "सुपर फ्लड्स" का कारण बनेगी, जिससे दुनिया भर के कई हिस्से जलमग्न हो सकते हैं। भारत और अमेरिका सहित कई देशों में भीषण बाढ़ और समुद्र के जलस्तर में वृद्धि की चेतावनी दी गई है। अमेरिका, भारत सहित कई देशों में सामान्य से अधिक ठंड़ बढ़ जाएगी। भारत के कई राज्यों जैसे दिल्ली कश्मीर में ठंड़ इतनी ज्यादा बढ़ जाएगी की जन जीवन प्रभावित हो जाएगा। समुद्र का जलस्तर इतना बढ़ेगा कि जगन्नाथ पुरी मंदिर की 22वीं सीढ़ी तक पानी पहुंच जाएगा। 
 

3. अजीब खगोलीय घटनाएं:

आकाश में दो सूर्य दिखने जैसी स्थिति (संभवतः कोई धूमकेतु या सुपरनोवा) और दिन में 7 दिनों के लिए अंधेरा छा जाने की बात दोनों जगह कही गई है। एक रहस्यमयी भविष्यवाणी के अनुसार, 2026 से 2029 के बीच एक ऐसा समय आ सकता है जब पृथ्वी पर लगातार 7 दिनों और रातों तक अंधेरा छा जाएगा। मालिका के अनुसार, यह घटना किसी आकाशीय पिंड (जैसे क्षुद्रग्रह) के समुद्र में टकराने या पृथ्वी की धूरी बदलने के कारण हो सकती है। इस दौरान जंगली जानवरों के शहरों में घुस आने का भी संकेत दिया गया है।
 

4. नैतिक और सामाजिक पतन

विरोध प्रदर्शन बढ़ते जाएंगे जिसके चलते लूटपाट और आगजनी की घटनाएं होंगी। लोग धर्म और शास्त्रों का मजाक उड़ाएंगे। पवित्र नदियों और मंदिरों की मर्यादा खत्म हो जाएगी। शिष्य गुरु का अपमान करेगा, संतान माता-पिता की सेवा नहीं करेगी और विवाह जैसी संस्थाएं कमजोर पड़ जाएंगी। कई देशों के सत्तापक्ष और विपक्ष सहित शासक वर्ग जनता के रक्षक नहीं बल्कि भक्षक बन जाएंगे। सच्ची राह पर चलने वाले लोगों को शहर से पलायन करना होगा। कई सालों तक अराजकता रहेगी। इसके पीछे जितने राजनीतिज्ञ लोग जिम्मेदार रहेंगे उससे कहीं ज्यादा जनता खुद रहेगी। जनता अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेगी।
 

5. तृतीय विश्व युद्ध (तीसरा महायुद्ध)

ग्रंथ के अनुसार, दुनिया एक विनाशकारी तीसरे विश्व युद्ध का सामना करेगी। इसमें आधुनिक हथियारों और प्राकृतिक आपदाओं का मिला-जुला प्रभाव होगा। मालिका के अनुसार, युद्ध की शुरुआत छोटे देशों के संघर्ष से होगी जो धीरे-धीरे वैश्विक रूप ले लेगा। इसमें रूस, चीन और मुस्लिम देशों के गठबंधन तथा पश्चिमी देशों के बीच टकराव की बात कही गई है। भविष्यवाणी के अनुसार, भारत आखरी के 6 माह युद्ध में रहेगा। बाद में शांति व्यवस्था और धर्म की रक्षा के लिए उसे बड़ी भूमिका निभानी पड़ेगी। युद्ध के चरम पर होने के दौरान ही भगवान कल्कि (विष्णु के 10वें अवतार) के प्रकट होने और अधर्म का नाश करने की बात कही गई है।
 
उपरोक्त भविष्‍यवाणियों के संदर्श में विस्तार से जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:- 

ALSO READ: सूर्य ग्रहण से भूकंप के बाद क्या चंद्र ग्रहण से पहले नेपाल में आई भीषण बाढ़? क्या ग्रहण से है इसका कनेक्शन?
ALSO READ: भविष्य मालिका: क्या चीन करेगा भारत पर हमला और बदल जाएगा दुनिया का भविष्‍य?

डिस्क्लेमर : उपरोक्त जानकारी विभिन्न स्रोत पर आधारित है। इसकी आधिकारिक पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है।   
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Budh Nakshatra Gochar 2026: दिवाली से पहले बुध का बड़ा बदलाव, 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का गोचर, 3 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

02 November Birthday: आपको 2 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 02 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख