शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. rakhi skin care tips
Written By

Rakhi beauty tips - राखी तक खिल उठेगा चेहरा, घर पर करें ये 5 काम

Rakhi beauty tips - राखी तक खिल उठेगा चेहरा, घर पर करें ये 5 काम - rakhi skin care tips
रक्षाबंधन में अब कुछ ही दिन शेष है। वर्किंग वुमन होने के नाते अपने चेहरे की देखभाल के लिए समय नहीं मिल पाता है। फिर त्योहार पर चेहरा डल और थका हुआ नजर आता है। लेकिन थोड़ा सा वक्‍त निकालकर घर पर भी आप अपने चेहरे की देखभाल कर सकते हैं। फिर इसके बाद आपको पार्लर जाने की जरूरत भी नहीं रहेगी। कुछ घरेलू नुस्‍खे है जिन्‍हें चेहरे पर लगाने से राखी तक आपकी चेहरा निखर जाएगा। तो आइए जानते हैं 5 आसान टिप्‍स-

1. एलोवेरा जेल - अक्‍सर कार्य की अधिकता होने के कारण सुबह वक्‍त नहीं मिलता है। इसलिए अगर आपके पास एलोवेरा जेल है तो उसे आप रात को लगाकर सो जाएं। इसकी जगह आप पौधे से पल्‍प निकालकर उन्‍हें ट्रे में जमा दें। और रात को सोने से पहले एक एलोवेरा जेल आईस क्‍यूब को लगा लें। 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद धो कर मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगा लें।

2. फेस वॉश - सोने से पहले रोज फेस को अच्‍छे से वॉश करें। फेस वॉश से चेहरा धोने के दौरान 5 मिनट तक अच्‍छे से रब करें। इसके बाद मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाकर सो जाएं।सुबह आपका चेहरा एकदम साफ रहेगा।

3. गुलाबजल - बाजार या ऑफिस से आने के बाद अपने चेहरे को अच्छे से धोएं। चेहरे पर स्प्रे बॉटल से फेस पर गुलाब जल छिटके। ऐसा करने पर चेहरे की ताजगी बनी रहेगी।कोशिश करें 5 से 6 दिनों तक चेहरे पर सनस्क्रीन क्रीम लगाकर ही बाहर निकले। साथ ही अपने चेहरे और हाथों को पूरी तरह से कवर करके ही बाजार जाएं।

4. उबटन - 5 दिन तक लगातार उबटन लगाने से आपका चेहरा खिल जाएगा। जी हां, 3 चम्‍मच बेसन लें, 1 चम्‍मच आटा लें, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच मलाई, 3 केसर की पत्ती, 1 चम्‍मच जैतून या मीठा तेल सभी को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। इसके बाद उसमें गुलाब जल डालकर उसे पतला कर लें। 5 मिनट उसे रख दें। इसके बाद लगा लें। आप एक दिन उबटन और एक दिन ऑलिव ऑयल से मालिश भी कर सकते हैं।

5. दही बेसन - दही बेसन से भी टेनिंग निकल जाती है। इसे नियमित रूप से लगाने पर 1 सप्ताह में परिणाम दिखने लगते हैं। सिर्फ चेहरे पर लगाने के लिए 1 चम्मच दही और 1 चम्मच बेसन दोनों को अच्छे से मिक्स करके लगा लें। जब हल्‍का सा गिला रहे तो उसे रब करके निकालें। और इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।