शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. better gourd face mask for dry skin
Written By
Last Updated : सोमवार, 8 नवंबर 2021 (15:06 IST)

Winter Skin Care Tips : बेजान त्‍वचा को कोमल और सॉफ्ट बनाएगा करेले का फेस मास्‍क

Winter Skin Care Tips : बेजान त्‍वचा को कोमल और सॉफ्ट बनाएगा करेले का फेस मास्‍क - better gourd face mask for dry skin
शरद ऋतु का मौसम शुरू हो गया है। इस दौरान त्वचा का अधिक ख्‍याल रखना होता है। ध्यान नहीं देने पर स्किन फट जाती है और वह जलन करने लगती है। वहीं अलग-अलग प्रकार की क्रीम लगाने से भी लंबे वक्त तक असर नहीं रहता है। ऐसे में आप अपने चेहरे पर करेले का फेस पैक लगा सकती हैं। करेला खाने में जरूर कड़वा हो सकता है। लेकिन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मुख्य रूप से विटामिन-सी मौजूद होता है। जो खाने और लगाने दोनों में फायदा करता है। साथ ही इसमें बीटा, कैरोटिन, पोटेशियम, कैल्शियम मौजूद होता है जो आपकी स्किन को डिटॉक्स करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं करेला का फेस पैक कैसे बनाएं, करेले फेस पैक के फायदे और इसे लगाने की विधि...

करेले के फेस मास्‍क बनाने की सामग्री -

- 3 चम्मच पिसा हुआ करेला।
- आधा चम्मच शहद।
-2 चम्मच दही।
- 2 चम्मच गुलाबजल।

करेले का फेस मास्क बनाने की विधि -

- फेस मास्‍क बनाने के लिए एक कटोरी में पीसा करेला लें। इसके बाद 2 चम्मच दही डालकर अब अच्छे से मिक्‍स कर लें।
- इसके बाद गुलाब जल मिक्स करें। एक कण होने आधा चम्‍मच शहद मिक्स करें।
- शहद को अच्‍छे से मिला दें। आपका फेस मास्‍क तैयार है।

फेस मास्‍क लगाने की तरीका

इस मास्‍क को अच्‍छे से चेहरे पर लगा लीजिए। 20 मिनट बाद हल्का-सा नरम लगने पर आप उसे नरम हाथों से रब करें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। तौलिए से पोंछ कर मॉइश्चराइजर लगा लें।
चेहरे पर निखार और त्वचा को मुलायम रखने के लिए हफ्ते में इस पैक का 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
Five years of Demonetization: पांच साल में डि‍जिटली लेन-देन में जागा ‘जनता का भरोसा’