शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अयोध्या
  4. अयोध्या में सुरक्षा तैयारियां : 'शेरनी' की तेज नजर से नहीं बच पाएंगे उपद्रवी
Written By Author अवनीश कुमार
Last Updated : शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (09:00 IST)

अयोध्या में सुरक्षा सख्‍त, अब 'शेरनी' की नजर से नहीं बच पाएंगे उपद्रवी

Sherni | अयोध्या में सुरक्षा तैयारियां : 'शेरनी' की तेज नजर से नहीं बच पाएंगे उपद्रवी
अयोध्या। उत्तरप्रदेश के अयोध्या के फैसले को लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है और प्रदेश के सभी जिले के कप्तान अपने-अपने हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
 
अब ऐसे में अयोध्या पुलिस भी रामनगरी की निगरानी करने के लिए 'शेरनी' का सहारा लेंगे। आप सोच रहे होंगे कि 'शेरनी' का सहारा? लेकिन घबराइए नहीं। यह 'शेरनी' कोई भी जंगली जानवर नहीं है बल्कि पुलिस का वह महिला दस्ता है, जो सबसे तेजतर्रार रूप में तैयार किया जा रहा है और ऐसा दस्ता जिसकी नजर सिर्फ और सिर्फ उपद्रवियों पर ही रहेगी। इनका दायित्व अयोध्या पुलिस की मदद करना होगा। इनका नोडल अधिकारी महिला थानाध्यक्ष को बनाया गया है।
 
'शेरनी' दस्ते के बारे में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दस्ते में 8-8 सदस्यों की 4 क्विक रिस्पांस टीम होगी। 2 दस्ते दिन व 2 दस्ते रात में जिले में भ्रमण करेंगे। यह दस्ता आधुनिक हथियार व वीडियो कैमरे से लैस होगा। इस दस्ते में जितनी भी महिला पुलिसकर्मी शामिल की जाएंगी, उन्हें विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।
 
महिला पुलिसकर्मी दस्ते के चयन की जिम्मेदारी महिला थाना प्रभारी को सौंपा गया है और उनके द्वारा महिला आरक्षण का चयन भी कर लिया गया है। इस महिला दस्ते का प्रमुख कार्य उपद्रवियों पर नजर रखना व भीड़ में शामिल होकर महिलाओं पर नियंत्रण करना व पुलिस टीम का सहयोग करना होगा।
ये भी पढ़ें
नोटबंदी के 3 साल, प्रियंका का बड़ा बयान- यह एक आपदा थी, जिसने अर्थव्यवस्था नष्ट कर दी