अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का चौथा दिन, क्या होगा खास?
ayodhya ram mandir news : अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां जोरों से चल रही है। मंदिर परिसर में अनुष्ठानों का दौर जारी है। राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। जानिए अनुष्ठानों चौथे दिन क्या होगा खास...
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बताया कि अयोध्या में जन्म भूमि स्थित राम- मन्दिर में गुरुवार को दिन में 12:30 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश हुआ। दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा प्रधानसंकल्प होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए।
दिनांक 19 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 9 बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट होगी। उसके पूर्व गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा।अयोध्या में जन्म भूमि स्थित राम- मन्दिर में आज दिन में 12:30 बजे के बाद राममूर्ति का प्रवेश हुआ। दोपहर 1:20 बजे यजमान द्वारा प्रधानसंकल्प होने पर वेदमन्त्रों की ध्वनि से वातावरण मंगलमय हुआ। मूर्ति के जलाधिवास तक के कार्य गुरुवार को संपन्न हुए।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 18, 2024
दिनांक 19 जनवरी शुक्रवार को प्रातः… pic.twitter.com/F6E9IAoyLM
अरणिमन्थन द्वारा प्रगट हुई अग्नि की कुण्ड में स्थापना, ग्रहस्थापन, असंख्यात रुद्रपीठस्थापन, प्रधानदेवतास्थापन, राजाराम - भद्र - श्रीरामयन्त्र - बीठदेवता - अङ्गदेवता - आवरणदेवता - महापूजा, वारुणमण्डल, योगिनीमण्डलस्थापन, क्षेत्रपालमण्डलस्थापन, ग्रहहोम, स्थाप्यदेवहोम, प्रासाद वास्तुश्शान्ति, धान्याधिवास सायंकालिक पूजन एवं आरती होगी।
Edited by ; Nrapendra Gupta
Edited by ; Nrapendra Gupta












