Daily Horoscope
✕

अब इस नाम से जानी जाएगी kia, आप भी जानें क्या होगा कंपनी का नया नाम

Updated: गुरुवार, 27 मई 2021 (22:05 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की कार कंपनी किया ने कहा कि उसने भारत में अपना नाम आधिकारिक रूप से बदलकर किया इंडिया कर दिया है। पहले कंपनी भारत में किया मोटर्स के नाम से काम कर रही थी।
 
कंपनी के नाम में बदलाव उसकी नई ब्रैंड पहचान बनाने की कवायद का हिस्सा है। किया के अनुसार यह बदलाव यह दर्शाता है कि वह एक ऐसी कार कंपनी है जो केवल वाहनों में निवेश नहीं करती, केवल उनका उत्पादन नहीं करती बल्कि बहुत सारे टिकाऊ मोबिलिटी सोल्यूशंस प्रदान करती है।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि ब्रैंड ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अपने पुराने नाम से 'मोटर्स' शब्द हटा दिया और अब वह किया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कॉरपोरेट पहचान के तहत काम करेगी।
 
किया इंडिया ने आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र में अपना नया लोगो और नाम जारी किया और वह चरणबद्ध तरीके से अपने डीलरशिप में भी ऐसा करेगी।
 
किया भारत में डेढ़ वर्षों से ज्यादा समय से काम कर रही है और इतने कम समय में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाला कार ब्रैंड बन गई है। साथ ही वह देश में सबसे तेजी से 2,50,000 कार बेचने वाली कंपनी भी बन गई है।
 

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

अगला लेख