1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Hyundai recalled 4.71 lakh SUVs from the market

Hyundai ने 4.71 लाख और SUV को बाजार से वापस मंगाया

Hyundai vehicle company hyundai car hyundai SUV
डेट्रॉयट। हुंदै ने कंप्यूटर में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट-इन की गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए 4,71,000 और एसयूवी को बाजार से वापस लेने का फैसला किया है। इस गड़बड़ी की वजह से वाहन में आग लग सकती है। इससे पहले कंपनी ने सितंबर में इसी गड़बड़ी की वजह से अमेरिका में वाहन बाजार से वापस मंगाए थे।

कंपनी ने वाहन मालिकों को आगाह किया है कि जब तक यह गड़बड़ी ठीक नहीं हो जाती, वे अपनी एसयूवी को खुले में बाहर खड़ा करें। कंपनी ने 2016 से 2018 के दौरान विनिर्मित वाहन बाजार से वापस मंगाए हैं। इसके अलावा 2020 से 2021 के दौरान विनिर्मित हुंदै टूसो एसयूवी को बाजार से वापस लिया है।

इन वाहनों में एंटी लॉक ब्रेक प्रणाली कंप्यूटर है, जिनमें इलेक्ट्रिकल शॉर्ट होने की संभावना है। इससे आग लग सकती है। हालांकि ऐसे टूसों मॉडल जिनमें हुंदै का स्मार्ट क्रूज कंट्रोल फीचर है, उन्हें बाजार से वापस नहीं लिया गया है।(भाषा)
अगला लेख
स्कॉर्पियो और बाईक की भिड़ंत में महिला और उसके 2 बेटों की मौत, सदमे से दादी की भी गई जान