सम्बंधित जानकारी
- 29 जुलाई का दिन है बहुत खास, देवगुरु बृहस्पति बदल देंगे भाग्य, जानिए 12 राशियों पर असर और उपाय
- 29 जुलाई से बृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, 4 राशियों का चमक जाएगा भाग्य, बाकी 8 राशियों के भी जानिए हाल
- 29 जुलाई को मीन राशि में देवगुरु बृहस्पति वक्री, कुंभ सहित चमक जाएंगे इन 5 के दिन
- मीन राशि में गुरु के वक्री होने से होगी बड़ी हलचल
- गुरु होंगे मीन राशि में वक्री, जानिए किन राशियों पर होगा शुभ असर
गुरु वक्री : 29 जुलाई से 5 राशियों को हो सकता है महालाभ
Vakri Guru ka rashifal 2022 July: 29 जुलाई, 2022 बृहस्पति ग्रह स्वयं की राशि मीन में वक्री होने वाले हैं, जो 24 नवंबर, 2022 दिन गुरुवार तक वक्री रहकर पुन: मार्गी हो जाएंगे। इस वर्ष अप्रैल माह में गुरु ग्रह ने मीन राशि में प्रवेश किया था। आओ जानते हैं कि इस ग्रह की वक्री चाल से किन 5 राशियों को मिलेगा महालाभ।
1. वृषभ : बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के 11वें भाव में वक्री होगा। इस वक्री चाल से आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि होगी और व्यापारी हैं तो मुनाफा होगा। आपकी कार्य प्रणाली में बदलावा होगा।
2. मिथुन : बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के 10वें भाव में वक्री होगा। इस गोचर से आपको कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ स्थानांतरण हो सकता है और व्यापारी हैं तो निवेश से लाभ होगा और व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी।
3. कर्क: बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के 9वें भाव में वक्री होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में उन्नति होगी। आर्थिक रूप से धन का प्रवाह अच्छा रहेगा।
4. कुंभ : बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के दूसरे भाव में वक्री होगा। नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों एवं वरिष्ठों से अधिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। हालांकि आपके खर्चें बढ़ जाएंगे।
5. मीन : आपकी राशि के पहले भाव में गुरु की वक्री चाल से आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अचानक बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। हालांकि जीवनसाथी के साथ संबंध में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
