शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 31 May to 6 June

साप्ताहिक राशिफल (31 मई से 6 जून) : इस हफ्ते किसको मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपने सितारे

साप्ताहिक राशिफल (31 मई से 6 जून) : इस हफ्ते किसको मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपने सितारे - Weekly Horoscope 31 May to 6 June
(साप्ताहिक राशिफल: 31 मई से 6 जून 2021 तक) 
 
मेष
 
(मार्च 21-अप्रैल 20) 
 
आपके प्रमोशन की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी। एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट बनाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज में डूबे व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ होगा, क्योंकि उनकी आर्थिक तंगी समाप्त होने के संकेत हैं। आप अपने सोशल सर्कल में अपने अच्छे कार्यों के चलते हर किसी के चहेते बने रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के अथक परिश्रम का परिणाम उन्हें इस सप्ताह देखने को मिलेगा।
 
लकी नंबर: 4
लकी कलर: डार्क स्लेट ग्रे

वृषभ
 
(अप्रैल 21-मई 20)
 
प्रमोशन के द्वार खुलने के संकेत हैं। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा और आप अपने आपको थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए अच्छा अनुभव होगा। किसी अच्छे सामाजिक कार्य को आप आज अंजाम देने के बारे में सोच सकते हैं। आपकी इच्छा के अनुसार विवाहबद्ध होने के लिए आपके पार्टनर थोड़ी और प्रतीक्षा करने के लिए तैयार हो जाएंगे।
 
लकी नंबर: 5
लकी कलर: हल्का हरा

मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
आपको अपने निजी व्यवसाय में बढ़ोतरी के लिए बढ़-चढ़कर प्रचार करने की आवश्यकता होगी। अचानक आए हुए ऑफिस के कार्यों की समाप्ति के लिए आपको सप्ताह के अंत में परिवार के साथ घूमने जाने के प्लान रद्द करने पड़ सकते हैं। विवाहयोग्य व्यक्तियों को थोड़े और समय के लिए प्रतीक्षा करनी होगी। पेशेवर जीवन में व्यस्तता के चलते आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का समय नहीं मिल पाने की संभावना है। आपको जल्द ही मानसिक तनाव से छुटकारा मिलने के संकेत हैं।
 
लकी नंबर: 6
लकी कलर: क्रीम

कर्क
 
(जून 22-जुलाई 22)
 
वर्कप्लेस पर अच्छे प्रदर्शन की वजह से आप अपने सीनियर के खास सहकर्मियों में से एक बन जाएंगे। विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के मामलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना अतिआवश्यक होगा। पुराने सामाजिक विवादों को भूलकर आप नए सिरे से दोस्तों में मिलने-जुलने की शुरुआत करेंगे। अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर पार्टनर से मिलने पर प्रेम संबंधों में घनिष्ठता आएगी।
 
लकी नंबर: 4
लकी कलर: मेजेंटा

सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
वर्कप्लेस पर काम में आई बढ़त के बावजूद आप अपने लिए फुर्सत के पल निकालने में सफल होंगे। आपके सहकर्मी समयसीमा में आपका कार्य समाप्त करने में आपकी सहायता करेंगे। गृहिणियां घर की सजावट में अपना समय व्यतीत करेंगी। लव लाइफ काफी थ्रिलिंग होने की संभावना है। नियमित व्यायाम से सेहत अच्छी बनी रहेगी।
 
लकी नंबर: 1
लकी कलर: पीला

कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
आपको मामूली-सी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, जो खर्चों पर विराम लगाने से संभल जाएगी। वर्कप्लेस पर गंवाए हुए समय की भरपाई करने के लिए समय उचित है। आपके कुछ निर्णय आपके करीबी लोगों को नापसंद होने की संभावना है। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत करने के लिए आपको अपनी ओर से पूरे प्रयास करने होंगे। लंबी यात्रा पर कुछ अनिश्चित घटनाओं से बचने के लिए यात्रा टालनी पड़ सकती है।
 
लकी नंबर: 22
लकी कलर: इंडिगो

तुला
 
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
यह सप्ताह आर्थिक मामलों में संतोषजनक बना रहेगा। कुछ अनिश्चित परिस्थितियों की वजह से आपको अपने पेशेवर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय के मामले में आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। फिजूलखर्चों से नुकसान होने के संकेत हैं। परिवार में तनाव का माहौल बने रहने की आशंका है। इस सप्ताह स्वास्थ्य ठीक-ठाक बना रहेगा।
 
लकी नंबर: 3
लकी कलर: गुलाबी

वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर समयसीमा में काम समाप्त करने की आवश्यकता होगी। कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने से परीक्षाओं में विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। सोचे-समझे निवेश करने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।
 
लकी नंबर: 6
लकी कलर: आसमानी नीला

धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने से प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ने की संभावना है। छुट्टी के लिए दी गई अर्जी मंजूर होने की संभावना है। कुछ लोगों के लिए परिवार के साथ वेकेशन पर जाना आनंदमयी सिद्ध होगा। सिंगल व्यक्तियों के लिए प्रेम संबंधों की शुरुआत होने की संभावना है। अपने नियमित एक्सरसाइज और कठिन परिश्रम से आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार आएगा।
 
लकी नंबर: 11
लकी कलर: सायन

मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21) 
 
इस सप्ताह आपके सीनियर काफी अच्छे मूड में होंगे जिसके चलते आप अपने इन्क्रीमेंट की बात आगे रख सकते हैं। नए सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए कुछ प्रायोजक आपके साथ जुड़ सकते हैं। पहले किए गए निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है। जरूरत की कीमती वस्तु या गहना खरीदने के लिए समय अनुकूल होगा। असंवेदनशीलता लव लाइफ में अड़चनें डाल सकती हैं। अपने ऐसे व्यवहार से बचने की आवश्यकता होगी।
 
लकी नंबर: 2
लकी कलर: मरून

कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
वर्कप्लेस पर अपनी कार्यकुशलता से आपके प्रदर्शन में बढ़त होगी जिससे सीनियर्स प्रभावित होंगे। किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना आपकी आर्थिक स्थिति को संतोषजनक बनाने के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अपने सामाजिक जीवन में आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थय के लिए अच्छा होगा। लंबी यात्रा करने से बचें। लव लाइफ उत्साह से भरी होगी।
 
लकी नंबर: 3
लकी कलर: लेमन

मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी और सहकर्मी आपकी सहायता के लिए आगे आएंगे। पार्टनर के साथ कुछ उत्साहजनक प्लान करने की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी जिसके चलते आप कीमती वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। सोशल सर्कल में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना आपकी आपकी सेहत के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
 
लकी नंबर: 7
लकी कलर: नारंगी

 
ये भी पढ़ें
मंगलवार की 10 रोचक बातें, उच्च पद और आर्मी में जाना है तो जानें