शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 24 To 30 August 2020

Weekly Horoscope : 12 राशियां और सप्ताह का भविष्यफल, जानिए

Weekly Horoscope : 12 राशियां और सप्ताह का भविष्यफल, जानिए - Weekly Horoscope 24 To 30 August 2020
Weekly Horoscope August
 
* 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

मेष
 
व्यवसाय संबंधित मामलों के लिए भाग्यशाली समय रहेगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। यह सप्ताह उपलब्धियोंभरा रहने वाला है। घर में उत्सवभरा माहौल बना रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। अपने आकर्षक व्यक्तित्व व सकारात्मक सोच की वजह से विरोधियों के दिल में भी अपनी जगह बनाने में सफल रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम को कर पाना आपके लिए मुश्किल नहीं होगा। हर समस्या का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। कलात्मक और रचनात्मक कामों में आप बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। प्रेम और रोमांस के क्षेत्र में कुछ आश्चर्यजनक सकारात्मक बदलाव होने के योग बन रहे हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कत्थई
उपाय : बड़ के पत्ते पर राम लिखकर हनुमानजी को अर्पित करें।
 
वृषभ
 
सेहतमंद जीवन जीने की दिशा में प्रयास करने होंगे। आलस का त्याग करें, खाने-पीने में परेहज बरतें, बुरी आदतों से तौबा करें, तभी कहीं जाकर बात बनेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का रवैया आपके प्रति सही नहीं रहेगा। यह बात आपको तनाव में डाल सकती है। हालांकि तनाव में आने की बजाय आपको सीनियर्स के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि उसी से आपकी स्थिति सुरक्षित हो सकती है। निवेश से जुड़े लाभ प्रदान करने वाले विकल्प आपको लुभा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि पैसा लगाने से पहले स्कीम से जुड़ी बारीकियों पर गौर कर लें। भावनात्मक फैसलों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा ग्रे
उपाय : गरीब को छाता दान करें।
 
मिथुन
 
घर खरीदने की योजना जोर पकड़ सकती है। इस दिशा में आपके प्रयास सफल होते दिख रहे हैं। लंबे समय से चले आ रहे मानसिक तनाव से छुटकारा मिलना मुमकिन है। पिछला कुछ समय कड़वाहटभरा रहा लेकिन आने वाला समय सुख-सुकून में बीतेगा। छात्रों को सकारात्मक बने रहना है ताकि उन्हें अपनी मेहनत का उचित फल मिल सके। नकारात्मक सोच स्थिति बिगाड़ने में समय नहीं लगाती। आईटी से जुड़े लोगों के लिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का समय है। अपनी आउट ऑफ द बॉक्स सोच का प्रयोग कर कुछ अलग कर दिखाएं। निवेश करते हुए सतर्कता अपनानी होगी। लालच में आकर कहीं पैसा न लगाएं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लेमन
उपाय : फिटकरी से दांत साफ करें।
 
कर्क
 
प्रेमी या प्रेमिका के साथ तनावपूर्ण स्थिति उभर सकती है। यह तनाव झगड़े का रूप भी ले सकता है। अपने गुस्से को काबू में रखें। आवेग में आकर संबंधों को बिगाड़ना समझदारी नहीं। कर्क राशि के कुछ जातक नौकरी बदलने का विचार पक्का कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर इंतजार में हैं। जो जातक विदेशी कंपनियों से जुड़े हैं, उनके लिए लाभ प्राप्ति का समय है। लंबे समय से चल रहे मुकदमेबाजी और अदालती मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। मित्रों की सहायता से बिगड़े काम बनेंगे। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। स्वास्थ्य शुभ रहेगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सुर्ख लाल
उपाय : दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
 
सिंह
 
आपकी दृढ़-निश्चयता व निर्भयता बढ़ रही है। आपके आत्मबल में भी बढ़ोतरी होगी। आप मानसिक स्वस्थता का बोध करेंगे। लॉन्ग टर्म निवेशों को लेकर सतर्क रहें। इनसे जुड़े कानूनी विवादों में उलझने के संकेत बन रहे हैं। काम से संबंधित यात्रा सफल रहेगी। लव लाइफ के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। प्रेम संबंध में बनीं गलतफहमियों को जितनी जल्दी हो सके, दूर कर लें। आय-व्यय बराबर रहेंगे। जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सोचे हुए कुछ जरूरी काम भी पूरे हो सकते हैं। बिजनेस से जुड़े निवेश फायदेमंद होंगे।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : चॉकलेट
उपाय : पानी में सुगंधित चीज मिलाकर घर या ऑफिस में छींटें।
 
कन्या
 
दोस्तों व रिश्तेदारों से जरूरत पड़ने पर मदद मिलने में अड़चन नहीं आएगी। किसी भी कठिन परिस्थिति में लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे। काम के विस्तार में अपनी मैनेजमेंट क्षमताओं व विवेक का प्रयोग करें। अपने मकसद को व्यावहारिक ही रखें ताकि उनकी पूर्ति की जा सके। अव्यावहारिक उम्मीदें निराशा का कारण बन सकती हैं। नौकरी में नई जिम्मदारी मिल सकती है। समय रहते काम पूरा करने के हुनर को प्रोत्साहन मिलेगा। अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर की तारीफ करें ताकि संबंध और गहरा सके।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का गुलाबी
उपाय : सौंफ वाला पानी पिएं।
 
तुला
 
अपनी बुद्धिजीविता व सलीकेदार तौर-तरीके से आप सीनियर्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। आपकी इन खूबियों के कारण आपके प्रमोशन की संभावनाएं प्रबल होंगी। प्रेम संबंध में मतभेद हो सकते हैं। इससे आपके और आपके पाटर्नर के बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं। सूझबूझ से आपको अपने संबंध को बचाने की कोशिश करनी होगी। दिल की बीमारियों से जूझ रहे जातकों को खास एहतियात बरतनी होगी। कसरत करें, खाने-पीने पर ध्यान दें व नमक का सेवन कम करें। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा। छोटी-सी बात पर लोगों से न उलझें। उलझेंगे तो आपका ही समय खराब होगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीच
उपाय : बुआ या मौसी को उपहारस्वरूप कपड़ा भेंट करें।
 
वृश्चिक
 
सेहतमंद जीवन की खातिर आपको अनुशासित जीवनशैली अपनाने की जरूरत है। किसी खास एसाइनमेंट के एवज में आपको दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। फाइनेंस से जुड़े लोगों को अपने करियर से जुड़ी योजना बनाने की जरूरत है। चालू स्कीमों में पैसा लगाने से बचें। धनहानि के योग बन रहे हैं। याद रखें, लालच बुरी बला है, जल्दी अमीर बनने का सपना न संजोएं। प्रेम संबंध के मद्देनजर सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका के साथ सुखद पल बिताएंगे। संगीत, नृत्य और बागवानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालेंगे। खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं। किसी को बिना मांगे राय देने से बचें।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : भूरा
उपाय : गौरीशंकर रुद्राक्ष शिव मंदिर में चढ़ाएं।
 
धनु
 
सामाजिक मेलजोल के दौरान नए संपर्क सधेंगे। ये संपर्क भविष्य में आपके बहुत काम आने वाले हैं। यात्रा के दौरान दिक्कतें न हों, इसके लिए पहले से ही योजना बनाकर चलें। जुए या सट्टाबाजारी में पैसा गंवा सकते हैं। आप चाहे छात्र हों या व्यवसायी, जीवन के प्रति गंभीर रवैया अपनाने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है, इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न दें। अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहायता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपने जज्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
उपाय : गाय को मीठी रोटी खिलाएं।
 
मकर
 
व्यवसाय संबंधित सुनहरे मौके आपके इंतजार में हैं। जरूरी है कि समय से आप इन अवसरों को पहचानें और इनका फायदा उठा सकें। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से हर कोई प्रभावित होगा। प्रेम संबंध में समझौते करने पड़ सकते हैं। आपका विनम्र रवैया प्रेमीजन का दिल जीत लेगा और आपका संबंध टूटने से बच जाएगा। जानी-मानी कंपनियों के शेयरों में निवेश करना लाभदायक रहेगा। यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि आखिरी समय में तनाव न हो। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। सेहत को लेकर गंभीर हो जाएं, नहीं तो सेहत गंभीर हो जाएगी।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
उपाय : भोजन में गुड़ का उपयोग करें।
 
कुंभ
 
दिक्कतें दूर होंगी। अपने सकारात्मक रवैये के कारण आप हर समस्या का समाधान हंसते हुए करेंगे। अपने विवेक के बल पर मुश्किलें दूर करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको एक्शन में आना होगा, हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। म्युचुअल फंड में निवेश करने की सलाह दी जाती है। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दु:ख के भागीदार बनें ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका खयाल रखते हैं। छात्र जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, उनका प्रतिस्पर्धी स्वभाव उन्हें जीत दिलाने में सहयोग देगा।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लेमन
उपाय : कन्या को हरी चूड़ियां दें।
 
मीन
 
नए तरीके से धन कमाने के बारे में सोचेंगे। खाने-पीने में परहेज बरतना जरूरी है ताकि सेहतमंद जीवन का आनंद लिया जा सके। समविचार लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। यह मुलाकात साझेदारी में बदल सकती है और आप उनके साथ नया कारोबार करने का विचार बना सकते हैं। प्रेम संबंध के प्रति परिपक्व व गंभीर रवैया अपनाने की जरूरत है। कुछ जातकों को नौकरी बदलने के मौके मिल सकते हैं और उनके लिए यह बदलाव हितकर ही रहेगा। सहकर्मियों के साथ काम करते वक्त युक्ति और चतुरता की जरूरत होगी। अपने बच्चों के लिए कुछ खास योजना बनाएं। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएं यथार्थवादी हैं और उन्हें अमलीजामा पहनाना मुमकिन है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी
उपाय : माताजी के मंदिर में इत्र दान दें।
 
ये भी पढ़ें
Santan Saptami : कब है संतान सप्तमी व्रत, जानें कैसे करें पूजन