शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 2 Jan to 8 Jan 2023

Weekly Horoscope 2023: नए साल के पहले माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा, कौन सी राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें राशिफल

Weekly Horoscope 2023: नए साल के पहले माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा, कौन सी राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें राशिफल - Weekly Horoscope  2 Jan to 8 Jan 2023
प्रस्तुत है जनवरी 2023 का साप्ताहिक भविष्‍यफल, क्या लेकर आया है 12 राशियों के लिए साप्ताहिक राशिफल, इस Weekly Horoscope में जानिए शेयर मार्केट, करियर, कार्यक्षेत्र, धन, नौकरी, रोमांस, व्यापार, शिक्षा, सेहत आदि के बारे में पूरी जानकारी एकसाथ- नए सप्ताह के नए सितारे... 
(साप्ताहिक राशिफल : 2 जनवरी से 8 जनवरी 2023) 
मेष : ARIES
(Mar 21-Apr 20)
निजी और प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी, सावधानी रखना जरूरी होगा। किसी भी डाउट को बॉस से क्लीयर करवा लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई आपके दिल पर दस्तक दे सकता है। अनावश्यक गैजेट खरीदना पॉकेट पर भारी पड़ने वाला है। करीबी लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जी खोलकर खर्चा करेंगे। पार्टनर के साथ आउटिंग पर जाने की संभावना है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लाल
वृषभ : TAURUS
(Apr 21-May 20)
आप स्किल और टाइम मैनेजमेंट पर काम कर सकते हैं। अपने पेंडिंग काम के लिए किसी और पर डिपेंड न रहें। विदेशी कंपनी में पैसा निवेश करना फायदेमंद रहेगा। लव अफेयर का रोमांच आप पर हावी रहने वाला है। फैमिली में छोटी से छोटी बात बहस का मुद्दा बन सकती है। कॉम्पिटिशन में बैठने वाले स्टूडेंट अपने परिवार को गर्व करने का अवसर दे सकते हैं। एक्सरसाइज के साथ ही अपने डाइट का भी ध्यान रखेंगे।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नेवी ब्लू
मिथुन : GEMINI
(May 21-Jun 21)
लगातार सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे। कुछ अलग करके दिखाने का जज्बा पैदा कर सकते हैं। बिजनेस डील के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी सेल कर स्टॉक में पैसा लगा सकते हैं। परिवार के सदस्यों में प्रेम और सहयोग बढ़ने वाला है। शादी जैसे फैसले जल्दबाजी में न लें। लवर के व्यवहार में आ रहा बदलाव परेशान कर सकता है। क्लास या टेस्ट में परफॉर्मेंस अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पिंक
कर्क : CANCER
(Jun22-Jul 22)
अपने काम की वजह से ऑफिस के लोगों के लिए रोल मॉडल बन सकते हैं। इनोवेटिव और मोटिवेशनल स्ट्रेंथ आपको सफलता और शोहरत दिलाएगी। बिजनेस पर्सन की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। फैमिली प्रॉब्लम सुलझाकर एक अच्छा माहौल बनाने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी पसंद को पैरेंट्स की रजामंदी मिल जाएगी, शादी के बंधन में बंध सकते हैं। एक्सरसाइज के साथ ही डाइट का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन
सिंह : LEO
(Jul 23-Aug 23)
इन दिनों आपकी क्रिएटिव एनर्जी अपने चरम पर रहेगी। सकारात्मक रहेंगे, किसी भी चुनौती को खुद पर हावी नहीं होने दे सकते। फ्रेशर्स के लिए पसंद का जॉब ढूंढना आसान नहीं होगा। जहां कहीं निवेश किया है, वहां से रिटर्न आना शुरू हो जाएगा। निजी व्यस्तता के बावजूद समाजिक जीवन के लिए वक्त निकाल ही लेंगे। प्रेमी जोड़े रोमांटिक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आपके लिए क्या भला है, क्या बुरा? इसे आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : क्रीम
कन्या : VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
सपनों में रंग भरने का समय आ गया है, आगे बढ़ें। वीकेंड तक आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। कोई दूर का रिश्तेदार मिलने आ सकता है। पार्टनर के साथ वक्त बिताना एक-दूसरे के और करीब लाएगा। डेटिंग पर जा सकते हैं। कुछ लोगों को फाइनेंशियल प्रॉब्लम होने के संकेत हैं। एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोई और रास्ता निकाल सकते हैं। चैलेंज स्वीकार करना और जिम्मेदारी लेना आपके करियर को तेजी से उपर ले जाएगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
तुला : LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का रिवॉर्ड लेने का समय आ गया है। सामने आए अवसर को हाथ से जाने नहीं दे सकते। विदेश जाकर नौकरी करने का मन बना सकते हैं। नए दौर के बिजनेस पर्सन को कस्टमर इंट्रेस्ट पर ध्यान देते रहना होगा। रियल स्टेट में पैसा लगाना सही निर्णय साबित होगा। मेंटल पीस के लिए अध्यात्म का सहारा ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां और संतोष बना रहेगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
वृश्चिक : SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
नौकरीपेशा इंसान को डिप्लोमेसी, डिसिप्लिन और हार्डवर्क का महत्व समझना होगा। लॉन्ग टर्म स्किम में पैसा लगाकर भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। फैमिली में नया मेंबर जुड़ने की संभावना है। जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी, परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। लव लाइफ थोड़ी अपसेट रहेगी। ट्रस्ट इशू हो सकता है। तरोताजा होने के लिए बाइकिंग या रनिंग करने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा हरा
धनु : SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
मेहनत और समर्पण के बल पर किसी भी लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। करियर में बड़ा ब्रेक मिलने की संभावना है, तैयार रहें। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को बिना रुकावट पूरा कर सकेंगे। आपके द्वारा शुरू किए गए व्यवसाय की डिमांड बढ़ेगी। बच्चों के माध्यम से अपने सपने पूरा होता हुआ देखेंगे। हायर स्टडी का सपना पूरा हो सकता है। मूड फ्रेश करने के लिए यात्रा से बेहतर कुछ नहीं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : फिरोजा
मकर : CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
आत्मविश्वासी व्यक्ति के तौर पर जाने जाएंगे। काम के प्रति समर्पित रहने का फायदा मिलेगा, प्रमोशन हो सकता है। सीनियर्स के साथ मेलजोल बढ़ाकर लीडरशिप हासिल कर सकते हैं। किसी के प्यार में पड़ने के संकेत हैं। प्रपोज करें, बात बन सकती है। स्लिम ट्रिम बनने का कोई शॉर्टकट नहीं है, लगातार प्रयास करते रहें।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : हल्का नीला
कुंभ : AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
ड्रीम पूरा करने के लिए उसका पीछा करना पड़ेगा, प्रयास करते रहें। कोई सम्मान या पद मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा वाले लोग आमदनी बढ़ाने का दूसरा जरिया तलाश सकते हैं। बिजनेस पर्सन को मार्केट में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। कोई आपके दिल पर दस्तक देने वाला है, रिलेशन आगे तक जाने की उम्मीद है। योग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपको तनाव से राहत दे सकती है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : क्रीम
मीन : PISCES
(Feb 20-Mar 20)
प्रैक्टिकल नॉलेज और सही रणनीति के जरिये किसी प्रतियोगिता को जीत सकते हैं। करियर को आगे बढ़ाने के लिए स्किल पर जोर देना होगा। घर में होने वाली किसी पार्टी में अपना प्रभाव जमा सकते हैं। पार्टनर का बिना शर्त सहयोग और सपोर्ट आपको और करीब ला सकता है। खर्च पर कटौती करना जरूरी होगा, बजट का ध्यान रखें। आर्टवर्क में समय बिताना रिलेक्सिंग होगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा फिरोजा