शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. weekly horoscope 18 january 2021

Weekly Horoscope (18 से 24 जनवरी) : जानिए क्या लेकर आया है यह सप्ताह हम सभी के लिए

Weekly Horoscope (18 से 24 जनवरी) : जानिए क्या लेकर आया है यह सप्ताह हम सभी के लिए - weekly horoscope 18 january 2021
Weekly Horoscope 2021
 
सप्ताह का राशिफल (18 जनवरी 2021 से 24 जनवरी 2021 तक)
 
मेष राशि
 
लकी नंबर : 3
लकी कलर : ग्रीन
 
आपके अथक प्रयासों से पेशेवर जीवन में पॉजिटिव परिणाम मिलने की संभावना है। इंकम में वृद्धि हो सकती है। भविष्य के बारे में गहन सोच-विचार के बाद ही आप परिणय सूत्र में बंधने का फैसला ले सकते हैं। आपकी दूर की सोच और उत्कृष्ट प्लानिंग के बल पर आपके बैंक-बैलेंस में वृद्धि होने के संकेत हैं। पेशेवर जीवन में आपकी बढ़ती प्रतिष्ठा आपको शहर के नामी-गिरामी लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर प्रदान करेगी। सामाजिक तौर पर दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने के आपके प्लान सफल होंगे। आपकी लव लाइफ में कुछ रोमांचक होने की संभावना है। आपको आपके पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि
 
लकी नंबर : 4
लकी कलर : रॉयल ब्लू
 
निजी जीवन में अचानक आए परिवर्तन आपको चकित कर सकते हैं, मगर आप चिंतित न हों, क्योंकि ये बदलाव आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आप अपने बिजनेस के विस्तार के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि टैलेंटेड नौजवानों को अपने साथ काम में शामिल करने का यही सही समय है। पैसा कमाने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन खर्च बढ़ जाने से कमीशन के आधार पर काम करने वालों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। भले ही आप सामाजिक जीवन में कोई विशेष व्यक्ति को नापसंद करते हों, लेकिन मन ही मन आप उनकी ओर आकर्षित जरूर हो रहे हैं। इस सप्ताह आपको आपके पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर नहीं मिल पाएगा जिससे आपसी मनमुटाव बढ़ने के संकेत हैं।

मिथुन राशि
 
लकी नंबर : 6
लकी कलर : लाइट ग्रीन
 
छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में न केवल ज्ञान मिलेगा बल्कि नई चीजों को सीखने का मौका भी मिलेगा। इसी वजह से पढ़ाई के प्रति आपका आत्मविश्वास और बढ़ जाएगा। अपनी लव लाइफ में संबंधों में स्थिरता महसूस करने वाले प्रेमी युगलों के लिए यह सप्ताह खुशी का संदेश लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। आप अपनी बुद्धि और कौशल से रुके हुए कई कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। इस सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए छात्रों को संघर्ष करना पड़ सकता है। व्याकुलता से दूर रहकर आपको पढ़ाई की ओर ध्यान केंद्रित करना होगा। हेल्थ से जुड़ी किसी भी समस्या की उपेक्षा न करें अन्यथा वो बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है।

कर्क राशि
 
लकी नंबर : 17
लकी कलर : ग्रे
 
नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस में काम की काफी भरमार होगी, जो आपको असमंजस की स्थिति में डाल सकती है। लेकिन आप अच्छा प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। आपके परिचित कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपकी आर्थिक स्थिति सुधारने में कारगर साबित होंगे। आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं होगी और आप अपने आपको फिट रखने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अनबन से बचें अन्यथा इसका असर आपके काम पर दिखाई देगा। समझदारी और ठंडे दिमाग से काम लेना लाभदायक होगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलना मुश्किल हो सकता है। प्रेम संबंधों में दूरियां आने के संकेत हैं जिनको आप अपने प्यारभरे स्वभाव से सुधारने में कामयाब होंगे।

सिंह राशि
 
लकी नंबर : 2
लकी कलर : वॉयलेट
 
शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए समय काफी अनुकूल है। आपकी कड़ी मेहनत और परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। सामाजिक कार्यक्रम में आप किसी के साथ अच्छा तालमेल जोड़ने में कामयाब होंगे। इस व्यक्ति के साथ व्यतीत किया समय आपके लिए लाभदायक होगा। परिवार का कोई नौजवान व्यक्ति आपको खुशी का संदेश देगा। उनके अच्छे रिजल्ट को लेकर आप काफी प्राउड महसूस करेंगे। पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपके लिए फायदेमंद हैं। आपके करियर को बढ़ावा मिल सकता है और सीनियर्स भी आपके काम से प्रभावित होंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे कोर्ट-कचहरी के चक्कर खत्म होने के संकेत हैं और फैसला आपके हित में होने की संभावना है। आपकी स्थिर लव लाइफ रफ्तार पकड़ सकती है।

कन्या राशि
 
लकी नंबर : 1
लकी कलर : लाइट रेड
 
पेशेवर जिंदगी में आपको बहुत ही सजग रहने की आवश्यकता है। अपने आसपास क्या चल रहा है, उस पर भी आपको ध्यान देना होगा। व्यावसायिक मामले में आपकी क्लाइंट्स की सूची में काफी रिच एंड फेमस लोगों के शामिल होने की संभावना है। आप किसी लाभकारी योजना की शुरुआत कर सकते हैं, जो आने वाले दिनों में आपको अच्छे परिणाम दे सकती है। आप अपने किसी फिटनेस-कॉन्शियस दोस्त के साथ अच्छा और स्वस्थ समय व्यतीत कर सकते हैं। रोमांस में अपने पार्टनर के सामने अपना मत तीव्र तरीके से रखने की कोशिश न करें। इससे आपसी मनमुटाव बढ़ने का खतरा हो सकता है।

तुला राशि
 
लकी नंबर : 22
लकी कलर : वॉयलेट
 
जिस जगह आप किसी लंबे समय से जाने के बारे में सोच रहे थे, वहां जाने का आपको सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक जीवन में आप अपने सीनियर अफसर के आगे अपने विचार रखने में कामयाब होंगे और आपके उच्च अधिकारी आपकी योजना को स्वीकृति भी दे सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपका अच्छा प्रदर्शन आपको आपकी उम्मीद से ज्यादा देने में सफल होगा और मनचाही राह चुनने का मौका भी प्रदान करेगा। घर में कोई उत्सव या कार्यक्रम का आयोजन होना संभव है। विवाहयोग्य नौजवानों के लिए शादी के प्रस्ताव आने के संकेत हैं और कुछ जातकों का सगाई करने का योग है। आर्थिक मामलों में आप विवेक से काम लेंगे और फिजूलखर्ची से दूर रहने में सफल होंगे। आपकी यही सूझ-बूझ आपको मुश्किल समय से बहार लाने में कारगर साबित होगी।

वृश्चिक राशि
 
लकी नंबर : 18
लकी कलर : येलो
 
निजी जीवन में आप जिस परिस्थिति में अभी हैं, आप उसी में खुद को संतोषजनक महसूस करेंगे। व्यावसायिक मामले में कोई सहकर्मी आपके विचारों से सहमत नहीं होगा। ऐसे समय में आपको अपनी समझदारी से अपनी बात मनवाने की आवश्यकता है। ऑफिस में सीनियर आपकी ओर से काम में देरी को अनदेखा कर सकते हैं। कोशिश करें कि इस देरी को अपनी आदत न बनने दें अन्यथा ये आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। कुछ लोग घर के लिए किसी जरूरत की वास्तु की खरीददारी कर सकते हैं। आपकी किसी उत्साह से भरी जगह पर यात्रा करने की संभावना है। आने वाले दिनों में आप स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं।

धनु राशि
 
लकी नंबर : 15
लकी कलर : व्हाइट
 
निजी जीवन में आपके साथ अधिक से अधिक समय बिताने वाले लोग आपके साथ अलग बर्ताव कर सकते हैं। ये लोग आपस में गुप्तता रखेंगे जिससे आपको सतर्क रहना होगा। जल्दबाजी में लिए गए आपके फैसले आपको सोशल फ्रंट पर शर्मिंदा कर सकते हैं इसलिए आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। पेशेवर जीवन में आए बदलाव आपको रास नहीं आने के संकेत हैं। मगर आप चाहकर भी इन्हें पहले जैसा नहीं बना पाएंगे इसलिए बिना डरे आगे बढ़ें। विक्रेताओं और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक स्थिति मुश्किल में डालने वाली होने के संकेत हैं। लव लाइफ में आपके पार्टनर के साथ चलते आपके मतभेदों की वजह से आप दोनों में दूरियां बढ़ने की संभावना है। जो लोग जल्द से जल्द फिट होने की सिर्फ सोच रहे हैं, उन्हें बिना मेहनत कोई सफल परिणाम नहीं मिलेगा।

मकर राशि
 
लकी नंबर : 7
लकी कलर : टील
 
निजी जीवन में आपकी किसी समझदार व्यक्ति से मिलने की संभावना है, जो आगे चलकर आपके बेहद घनिष्ठ मित्र बन सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में आई अड़चनें आपके लिए आसानी से दूर हो जाएंगी। अपनी लगन और मेहनत से आप सीनियर्स को इम्प्रेस करने में कामयाब होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन छात्रों को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। परिवार में कोई नौजवान आपको गर्वान्वित करने में कामयाब होगा। लव लाइफ को प्राथमिकता देने से आपको अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आपका कोई नया बिजनेस या वेंचर लाभदायक सिद्ध होगा जिससे आपकी आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। आपके हेल्थ-कॉन्शियस होने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

कुंभ राशि
 
लकी नंबर : 11
लकी कलर : लेमन
 
किसी करीबी की मदद करने में आप कामयाब होंगे जिससे कि आपके संबंधों में भी सुधार होगा। पार्टनर के साथ समय बिताने की बेहतरीन योजनाएं कामयाब होती दिखाई देंगी जिससे कि आप इस सप्ताह अपने आपको काफी उत्साह से भरा पाएंगे। व्यावसायिक जीवन में आप अपने सीनियर्स को अपने काम से खुश करेंगे जिसके चलते वो आपकी काफी सराहना करेंगे। प्रमोशन मिलने की संभावना हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जाने के संकेत हैं, मौका हाथ से जाने न दें। आपकी सूझ-बूझ आपको फिजूलखर्च से दूर रखने में कारगर साबित होगी और आप बचाए पैसों का सदुपयोग करने के बारे में अब विचार कर सकते हैं।

मीन राशि
 
लकी नंबर : 6
लकी कलर : सभी प्रकार के ग्रीन
 
किसी के साथ मिलने के लिए बनाए गई योजना में रुकावट आने के संकेत हैं। कोशिश करें कि उसे पूरा करें। व्यावसायिक यात्रा कुछ लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होने की संभावना है। चिकित्सा या इंजीनियरिंग के क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए समय काफी अनुकूल रहेगा। आपके काम को मान्यता मिलेगी और आपकी प्रसिद्धि में बढ़ोतरी भी होगी। आप अपने घर पर रिश्तेदारों के लिए कोई कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। इससे आपसी मनमुटाव काम होंगे और संबंधों में सुधार आएगा। आप जिनसे प्रेम करते हैं, वे आपको अपने मन की बात बताने में सफल होंगे और आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं। इस मौके का आनंद लें। किसी दिलचस्प व्यक्ति के साथ यात्रा पर जाना आपके लिए आनंदमय और खुशियों से भरा हो सकता है।


ये भी पढ़ें
लाखों वर्ष पूर्व तुम क्या थे और मनुष्य कैसे बन गए, जानिए