गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 15 August to 21 August 2022

Saptahik Rashifal 2022: 12 राशियों के सितारे, इस हफ्ते किसकी चमकेगी किस्मत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (15-21 अगस्त)

Saptahik Rashifal 2022: 12 राशियों के सितारे, इस हफ्ते किसकी चमकेगी किस्मत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (15-21 अगस्त) - Weekly Horoscope 15 August to 21 August 2022
Forecast for Aug 15, 2022 इस बार 15 अगस्त से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। जानिए इस खास अवसर पर क्या कर रहे हैं 12 राशियों के सितारे, किसकी चमकेगी किस्मत और किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ। यह नया सप्ताह नौकरी, व्यापार, करियर, रोमांस, सेहत, मौसम आदि को लेकर क्या बता रहा हैं, पढ़ें यहां विशेष साप्ताहिक राशिफल सभी के लिए। Weekly Horoscope 15 to 21 August 2022 
 
साप्ताहिक राशिफल : (15 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक) 
 
मेष - ARIE
(Mar 21-Apr 20)
 
आज आपका एनर्जी लेवल बढ़ सकता है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना है। घर पर शांति का माहौल रहने वाला है। लंबे समय के बाद आपको अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में तनाव का माहौल हो सकता है। इस सप्ताह लोन लेने से बचें। आपका विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : फिरोजा

वृषभ - TAURUS
(Apr 21-May 20) 
 
इस सप्ताह बदलाव लाने के लिए तैयार रहें। काम में अपनी क्रिएटिविटी को जगाने की कोशिश करें। आपके हाथ में नए प्रोजेक्ट आ सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सिंगल लोगों को अपने सपनों का प्यार मिल सकता है। मेडिटेशन से आप रिलैक्स महसूस करेंगे। परिवार का तनावपूर्ण माहौल आपको परेशान कर सकता है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

मिथुन - GEMINI
(May 21-Jun 21) 
 
करियर में आ रही परेशानियां अब दूर हो सकती हैं। पुराने निवेश से धनलाभ होने की संभावना है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार को आपकी जरूरत पड़ सकती है। रिश्ते में आने से पहले एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानने की कोशिश करें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रिमसम

कर्क - CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
प्रेम संबंधों के लिए बहुत शुभ समय है। किसी को प्रपोज करने पर हां में जवाब मिल सकता है। बॉस के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा। पुराने किसी निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन

सिंह - LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
इस सप्ताह आपका फोकस बढ़ सकता है। किसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। सेहत में सुधार आने की संभावना है। मार्केट रिसर्च करने के बाद ही निवेश करें। परिवार के छोटे सदस्यों की जरूरत पर भी ध्यान दें। उन्हें आपकी मदद और मार्गदर्शन की जरूरत पड़ सकती है। पार्टनर के साथ कुछ पल बिताना मुश्किल हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गुलाबी

कन्या - VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
रोमांटिक संबंध पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। बॉस को इम्प्रेस करने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। जॉगिंग और साइक्लिंग करने से सेहत को फायदा होगा। प्रॉपर्टी डील से मुनाफा हो सकता है। बिजनेस की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। घर में सुख-शांति भंग हो सकती है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल

तुला - LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
अपने प्रयासों से सपनों को पूरा कर पाएंगे। डाइट पर थोड़ा कंट्रोल रखें और एक्सरसाइज करें। शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मुनाफा कमा सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्यार का इजहार करने पर जवाब हां में मिल सकता है। घर से नेगेटिविटी और टेंशन अब दूर हो सकती है। बच्चों को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : बैंगनी

वृश्चिक - SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
हर तरह से यह सप्ताह आपके लिए खुशियां और सफलता लेकर आएगा। सिंगल लोगों को किसी से मिलने दूर जाना पड़ सकता है। बॉस के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है। जीवनशैली में कोई बड़ा बदलाव लाने से बचें, वरना बेचैनी पैदा हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई प्लान अब पूरा कर सकते हैं। आपके हाथ पैतृक संपत्ति आ सकती है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हल्का हरा

धनु - SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
आपका आत्मविश्वासी स्वभाव काम आने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ में और बेहतर कर पाने में सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी जबकि खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। अपने लिए कोई लग्जरी चीज खरीद सकते हैं। परिवार में किसी की शादी हो सकती है। इम्युनिटी को बढ़ाने पर ध्यान दें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : गहरा फिरोजा

मकर - CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
करियर में प्रमोशन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। स्टॉक मार्केट से मुनाफा हो सकता है। पिता के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। शादीशुदा जिंदगी में प्यार और शांति रहेगी। इस सप्ताह यात्रा करने से बचें। छात्रों को अपनी पसंद के संस्थान में दाखिला मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पीच

कुंभ - AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
बिजनेस में विदेश से मदद मिल सकती है। व्यापारिक लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में प्रमोशन मिलने की संभावना है। रिलेशनशिप में एक-दूसरे पर भरोसा करें और समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी मसले पर ध्यान देने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गुलाबी

मीन - PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
घर पर कोई शुभ कार्य आयोजित हो सकता है। जल्द ही आप शादी के रिश्ते में बंध सकते हैं। किसी बड़ी स्कीम में पैसा निवेश कर सकते हैं। करियर में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सुबह की सैर से मूड अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी डील से मुनाफा मिल सकता है। छात्रों को सफल होने के लिए ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : ब्राउन

ये भी पढ़ें
Weekly Shubh Muhurat : 15 से 21 अगस्त 2022, नए सप्ताह के शुभ एवं मंगलमयी मुहूर्त, यहां पढ़ें