शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 13 to 19 June

Weekly Horoscope 2022: इस सप्ताह किन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्य

साप्ताहिक राशिफल : (13 जून से 19 जून 2022 तक)

Weekly Horoscope 2022: इस सप्ताह किन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्य - Weekly Horoscope 13 to 19 June
मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
इस सप्ताह नई शुरुआत हो सकती है। बदलावों से नाखुश न हों। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से मुनाफे की अभी उम्मीद न करें। पार्टनर के व्यस्त रहने से दिल दुख सकता है। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नीला
वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)
इस हफ्ते अचानक से कोई बदलाव आ सकता है। किसी को पसंद करते हैं, तो आज बात बन सकती है। करियर के लिए अच्छा समय है। मेहनत से प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी। सही डाइट और एक्सरसाइज से सेहत में सुधार आएगा। अचानक पैसों की जरूरत पड़ सकती है। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लाल
मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21)
लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें, सफलता जरूर मिलेगी। लव लाइफ में प्रयासों में सफलता मिलेगी। शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बिजनेस ट्रिप के योग भी बन रहे हैं। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : फिरोजा
कर्क- CANCER (Jun22-Jul 22)
इस सप्ताह कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मेडिटेशन से स्ट्रेस दूर होगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। करियर के क्षेत्र में अवसरों को हाथ से न जाने दें। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कहीं पैसा अटक सकता है। खर्चों पर कंट्रोल रखें। किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटें।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीच
सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)
दूसरों की बजाय खुद पर भरोसा करें। प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा समय है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से फायदा होगा। इससे आप कर्ज भी चुका पाएंगे। पारिवारिक रिश्तों में आए मतभेद दूर होंगे। सिंगल लोगों को जीवनसाथी मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी

कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
हर चीज पर पैनी नजर रखें। यह सफलता दिलाने में मदद करेगा। करियर या निजी जिंदगी में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं। परीक्षा में बच्चों के सफल होने से परिवार में खुशियां आएंगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी
तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन का प्रवाह बना रहेगा। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। पारिवारिक मतभेद सुलझ पाएंगे। कोई नई एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं। छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहिए।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी
वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
अड़चनों को दूर करने का प्रयास करें। धन को लेकर स्थिति बेहतर रहेगी। शरीर में ताकत महसूस होगी। ऑफिस में किसी को अपनी काबिलियत से प्रभावित कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी डील के लिए सही समय है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लाल
धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों को इम्प्रेस कर सकते हैं। पुराने निवेश से मनचाहा लाभ नहीं मिल पाएगा। लव लाइफ को एन्जॉय कर पाएंगे। छात्रों के लिए अच्छा समय है। उन्हें पढ़ाई में एक्सपर्ट की मदद मिल सकती है। सेहत भी अच्छी रहेगी। मेडिटेशन कर सकते हैं।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सुनहरा
मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
पारिवारिक जरूरतों और अपने सपनों के बीच संतुलन बनाकर चलें। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। ऑफिस में नया काम ध्यान से करें। व्यापारियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। छात्र हर अड़चन को दूर कर आगे निकल पाएंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में लापरवाही न करें।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पीला
कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
खुद पर अहं को हावी न होने दें। एनर्जी लेवल में वृद्धि होगी। आप परिवार में तनाव को दूर कर पाएंगे। किसी रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी अचानक से बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। अलग-अलग स्रोतों से धनलाभ होगा। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेट
मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20) 
जीवन को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। दोस्तों की सलाह बिजनेस में काम आ सकती है। प्रॉपर्टी के मसले को इग्नोर न करें। कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में शिक्षक या पैरेंट्स की मदद मिल सकती है। पार्टनर से झूठे वादे करने से बचें।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी