शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. weekly 25 september

इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए...

इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए... - weekly 25 september
साप्ताहिक राशिफल (25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2017) 
 
मेष
 
पेशेवर मोर्चे पर आपके द्वारा एक मिसाल खड़ी किए जाने की संभावना है। वर्तमान परियोजना में आप विषमताओं के बावजूद धैर्य रखकर सफलता पा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर किया गया कोई प्रयोग सफल रहने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों की आमदनी में वृद्धि होने के संकेत हैं। पूर्व की किसी प्रतिबद्धता के कारण आपको किसी सामाजिक समारोह से अनुपस्थित रहना पड़ सकता है। लोगों के साथ अपने संबंध सुधारने की आवश्यकता को प्राथमिकता से ले सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी
 
वृषभ
 
किसी प्रतियोगिता को समाप्त करने के लिए आप प्रतिद्वंद्वी से एक कदम आगे जा सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर किसी को आप पर बहुत अधिक भरोसा है इसलिए उसके भरोसे को बनाए रखने का प्रयास करेंगे। आपका कोई सपना बहुत जल्द सच होने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर बहुत बड़ी सफलता के संकेत हैं। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीच
 
मिथुन
 
किसी प्रतियोगिता में हार के कारण में सकारात्मक बिंदु ढूंढने की कोशिश कर सकते हैं। जिस बात को आपने भुला दिया था वो दुबारा वापस आ सकती है लेकिन आप इसे लेकर कुछ कर नहीं पाएंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी की सलाह आपकी मुश्किलों को आसान बना सकती है। जीवन में प्रेम और खुशी को बनाए रखने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर कठिन दौर से गुजरना पड़ सकता है। 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सफेद
 
कर्क
 
किसी की मदद पाने के लिए आपको दुबारा से उसका विश्वास हासिल करना होगा। कोई आपको सामाजिक मोर्चे पर अपनी उपलब्धि का आनंद लेने से रोक सकता है। भूल चुके रिश्ते को फिर से बनाने का प्रयास किए जाने की संभावना है। स्थान और माहौल में परिवर्तन होने से आपका भी कायाकल्प संभव है। अपने शुभचिंतकों और प्रेमियों से मिलने के लिए किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। सड़क यात्रा के समय सावधान रहने की आवश्यकता है। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : आसमानी
 
सिंह
 
वर्तमान माहौल में जो कुछ चल रहा है, वो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है तथा आप इससे निकलने का प्रयास करें। शैक्षणिक मोर्चे पर गहन तैयारी की जाने की संभावना है। किसी पुराने परिचित से मुलाकात सुखद रहने वाली है। कोई महंगा घरेलू उपकरण खरीदे जाने की संभावना है। पहले की बचत के कारण आर्थिक मोर्चे पर सुरक्षित रहने के संकेत हैं। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : कॉफी 
 
कन्या
 
जिस काम को लेकर आप पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं, उसके लिए आपसे रजामंदी मांगी जा सकती है। स्वतंत्र रूप से कुछ प्रबंध करना भले ही आपको मुश्किल लग रहा हो, लेकिन आपको ये आत्मनिर्भर बना सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर यदि अच्छा करना चाहते हैं तो आपको और मेहनत की आवश्यकता हो सकती है। पुराना प्यार फिर से आपकी जिंदगी में वापस आने की संभावना है। कोई आपका बकाया देकर आप पर एहसान कर सकता है। 
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला
 
तुला
 
कोई आपसे खर्च साझा करने की उम्मीद कर सकता है, उसकी भावना की कद्र करनी होगी। पेशेवर मोर्चे पर वरिष्ठ का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी उपयोगिता साबित करने में सक्षम रहेंगे। किसी सट्टे में छोटी-सी रकम जीते जाने की संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कोई चीज उतनी कारगर साबित नहीं होने वाली है जितनी कि प्रचारित की जा रही है, इसके पीछे आप अपना पैसा बर्बाद कर सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : सफेद
 
वृश्चिक
 
अपने घर के किसी सदस्य के बारे में दूसरों का गलत विचार सुनकर आपके मन को कष्ट पहुंचने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे आप बहुत सारे काम की जिम्मेदारी ले सकते हैं, आपको आश्वस्त भी हो लेना चाहिए कि आप सब संपन्न कर पाएंगे। किसी का हस्तक्षेप आपकी पढ़ाई में बाधा बन रहा है, इसे रोकने का प्रयास कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का सामना किसी हठी ग्राहक से होने की संभावना है। निवेश के लिए अच्छे समय का इंतजार करना सही रणनीति नहीं हो सकती है। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : गहरा फिरोजा
 
धनु
 
आत्मसुधार का आपका मंत्र सकारात्मक परिणाम दे सकता है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों के लिए समय शुभ साबित होने वाला है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोग पहले से अधिक आत्मविश्वास का अनुभव कर सकते हैं। वित्तीय मोर्चे पर आप मजबूत स्थिति में रहेंगे। किसी को आपसे भावनात्मक मदद की आवश्यकता हो सकती है। आप किसी ऐसे काम को करने में व्यस्त रह सकते हैं जिसे किसी अन्य दिन के लिए टाला जा सकता था। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा सलेटी
 
मकर
 
यदि आप सफलता की उड़ान भरना चाहते हैं तो असंभव होने के बावजूद किसी पुरानी आदत को दूर कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर सबकुछ योजनाबद्ध ढंग से चलता रहेगा। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ का आनंद लिए जाने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर जिस काम की जिम्मेदारी आपने ली थी, वह सराहनीय ढंग से पूरा किए जाने के संकेत हैं। प्रेमी रोमांटिक मोर्चे पर विशेष योजना बना सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
 
कुंभ
 
आपको पहले ही प्रयास में सफलता मिलने की संभावना है, आगे बढ़ना चाहिए। पेशेवर मोर्चे पर आप अपनी योजनानुसार प्रतिद्वंद्वियों को हरा सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर किसी मुद्दे को लेकर पक्ष लेना कठिन साबित हो सकता है। घरेलू मोर्चे पर तनाव रहने की संभावना है। आप पर आमदनी बढ़ाने के मकसद से कहीं और प्रयास करने के लिए दबाव दिया जा सकता है। आप अपने रोमांटिक विचारों को दरकिनार कर सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा भूरा
 
मीन
 
शैक्षणिक मोर्चे पर यदि आप अपने प्रदर्शन में सुधार लाना चाहते हैं, तो आपको अपना प्रयास सही दिशा में करने की आवश्यकता हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आप लगातार मजबूती की तरफ बढ़ सकते हैं। बाहरी समर्थन हासिल करने के लिए शानदार अवसर दिखाई दे रहा है, व्यापारी इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं। जिस काम के लिए आप भागदौड़ कर रहे हैं, उसका सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। जिन लोगों को प्यार में चोट पहुंची है, वे अपनी परेशानी से बाहर आ सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नीला

देखें वीडियो
ये भी पढ़ें
साबूदाना मांसाहारी है? जानिए सच...