सम्बंधित जानकारी
- शारदीय नवरात्रि 2024 : इस पर्व पर क्या करें और क्या नहीं तो होगा बहुत ही शुभ
- Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कई शुभ योग, रात्रि को करें ये एक उपाय, मां होगी प्रसन्न
- शारदीय नवरात्रि 2024 : शारदीय नवरात्रि के खास नियम का करें पालन तभी मिलेगा व्रत का फल
- Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त, विधि और मंत्र
- Aaj Ka Rashifal: शारदीय नवरात्रि में किन राशियों पर होगी मां दुर्गा की कृपा, पढ़ें 03 अक्टूबर का राशिफल
शारदीय नवरात्रि: नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू, जाने किन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा
Navratri Rashifal 2024: शारदीय नवरात्रि के ग्रह नक्षत्रों की चाल के अनुसार इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ
Horoscope of Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि 2024 का पर्व गुरुवार से प्रारंभ हो गया है। इस नवरात्रि में ग्रह नक्षत्रों की गति बता रही है कि 5 राशियों को इससे अपार लाभ मिलने वाला है। इसी के साथ ही माता दुर्गा की इन राशियों पर विशेष कृपा रहेगी। आओ इस बारे में जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं रह गई है इस लिस्ट में शामिल होने से।
- शारदीय नवरात्रि 2024 का राशिफल
- शारदीय नवरात्रि में 5 राशियों को मिलेगी सफलता
- शारदीय नवरात्रि में इन राशियों को मिलेगा माता का आशीर्वाद
1. मेष राशि : आपके लिए यह नवरात्रि का पर्व खुशियों लेकर आया है। आर्थिक तंगी दूर होगी। अविवाहित हैं तो विवाह तय हो सकता है। मां दुर्गा की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपकी नौकरी में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
2. कर्क राशि : नवरात्रि में आपके लिए माता का विशेष आशीर्वाद रहेगा। हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्य के साथ के चलते नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आय के सोर्स बढ़ जाएंगे। घर परिवार के साथ यात्रा का योग बनेगा। माता रानी की कृपा से सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
3. सिंह राशि : आप पर भी इस नवरात्रि में माता दुर्गा की कृपा बनी रहेगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। कारोबारी हैं तो नए समझौते होंगे। घर-परिवार में रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
4. कन्या राशि : आपकी राशि के लिए नवरात्रि के ग्रह संयोग आपके पक्ष में हैं। जिसके चलते आपके लिए यह समय लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ होने की प्रबल संभावना है।
5. कुंभ राशि : आपकी राशि के लिए नवरात्रि का त्योहार बहुत ही शुभ है। माता लक्ष्मी के साथ ही माता दुर्गा की कृपा बनी रहेगी। दोनों की कृपा से इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आय के नए साधन मिल सकते हैं।
