सम्बंधित जानकारी
- Saptahik Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 जून, जानें नए सप्ताह में किन राशियों के चमकेंगे सितारे
- Weekly Horoscope June 2025: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 02 से 08 जून का समय, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
- जून 2025 राशिफल: क्या किस्मत में है कोई रोमांचक समय?
- Weekly Horoscope 26 May To 01 June: इस सप्ताह किस राशि के चमकेंगे सितारे, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल
- शनिदेव 138 दिनों तक मीन में चलेंगे वक्री चाल, 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ
शनि और मंगल का षडाष्टक योग, 3 राशियों को 50 दिनों तक रहना होगा सतर्क
18 मई से 7 जून तक मंगल और राहु का षडाष्टक योग रहेगा। इसके बाद 7 जून से 28 जुलाई तक शनि और मंगल का षडाष्टक योग। शनि और मंगल की जब भी टक्कर होती है तो देश और दुनिया में कुछ बुरा ही होता है क्योंकि मंगल एक क्रूर ग्रह है जो युद्ध, विस्फोट और आग को जन्म देता है। शनि इस आग में घी डालने का काम करता है। इसलिए 3 राशियों को 7 जून से 28 जुलाई यानी करीब 50 दिनों तक सतर्क रहना होगा।ALSO READ: मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, क्या होगा 12 राशियों का राशिफल
1. कर्क राशि: आपकी चंद्र की राशि है जिसके चलते शनि मंगल का यह षडाष्टक योग सेहत खराब कर सकता है। इस दौरान आपमें क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवन में भागदौड़ बढ़ जाएगी। संतान के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। कार्यक्षेत्र में भी जिम्मेदारी और सतर्कता से काम करना होगा। मानसिक थकान से परेशनी रहेगी। भोजन पर ध्यान देना होगा। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहना होगा। बिना विशेषज्ञ की सलाह के कोई बड़ा निवेश या आर्थिक फैसला लेने से बचना चाहिए।
2. मकर राशि: आपकी राशि के लिए यह समय आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर फोकस करना होगा अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है, वरिष्ठ अधिकारी असंतुष्ट हो सकते हैं। कार्यस्थल और घर में तनावपूर्ण माहौल के कारण मानसिक दबाव बढ़ सकता है, इसलिए सतर्कता से कार्य करना और व्यवहार में अच्छे बने रहने की आवश्यक है। कारोबारी हैं तो लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।
3. मीन राशि: नौकरी में आप अपने काम को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कारोबारी हैं तो मुनाफा कमाने में समस्या खड़ी होगी। सावधानी से काम करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। गलतफहमियां के चलते आपको इस अवधि के दौरान पारिवारिक जीवन में तनाव और विवाद का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि मानसिक उलझनों और बाहरी बातों पर ध्यान देने के कारण पढ़ाई में मन नहीं लग पाएगा।ALSO READ: नीम में शक्ति है शनि और मंगल को काबू में करने की, 10 फायदे
