शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. monthly horoscope march 2023
Written By

Monthly Horoscope : मार्च के महीने में किसकी चमकेगी किस्मत, पढ़ें 12 राशियां (मासिक राशिफल)

Monthly Horoscope : मार्च के महीने में किसकी चमकेगी किस्मत, पढ़ें 12 राशियां (मासिक राशिफल) - monthly horoscope march 2023
मेष राशि
 
मार्च के महीने में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा और आपके साथी कर्मचारियों का सहयोग भी आपको बहुत अच्छे से मिलेगा। मार्च के महीने में मिथुन राशि में मंगल का गोचर होगा तो आपके जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं। बहन-भाइयों का सहयोग व नए काम की शुरुआत होगी। काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे और वह सफल होगी। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के मध्य कुछ बातों को लेकर तनातनी और तल्खियां बढ़ सकती हैं। मंगल का तीसरे भाव में होना आपके व्यापार में उन्नति का कारण बनेगा। भूमि/संपत्ति खरीदने का एक अच्छा मौका बन रहा है। लेकिन यह मौका आपके वर्तमान निवास स्थान से दूर हो सकता है। 

वृषभ राशि
 
मार्च का महीना अच्छी सफलता लेकर आएगा। विदेशी धन मिलने के योग बनेंगे और जीवनसाथी के माध्यम से भी धन लाभ हो सकता है। उत्तम संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आपके पास संतान पहले से ही है तो यह समय संतान की वृद्धि करने वाला होगा। उन्हें उनकी शिक्षा और करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। संतान शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहती है तो मार्च का महीना अच्छे समाचार ला रहा है। आपके खर्चे तो काफी रहेंगे लेकिन आपको चल और अचल संपत्ति खरीदने का लाभ मिल सकता है। शनि महाराज की कृपा आप पर बनी रहेगी। इस दौरान आपके पास एक से ज्यादा माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो किसी अंशकालिक व्यापार में भी हाथ आजमा सकते हैं जो आपकी आमदनी में बढ़ोतरी दर्ज करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।   

मिथुन राशि 
 
मार्च माह मीडिया, लेखन, जनसंचार से जुड़े जातकों को न सिर्फ लाभ होगा बल्कि यात्राएं भी फायदेमंद होगी। 13 मार्च को मंगलदेव का गोचर मिथुन राशि में होगा वहीं 15 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में विराजमान होकर गुरु से युति करेंगे। मार्च में ये गोचर आपके जीवन में कई शानदार बदलाव लेकर आएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातक सफल होंगे। तरक्की मिल सकती है। अधिकारी आपके कार्य से बेहद प्रसन्न होंगे और आपको सम्मानित भी किया जा सकता है लेकिन लग्न में मंगल का गोचर थोड़ा सा कष्टकारी हो सकता है। इस समय अहंकार की वृद्धि देखी जा सकती है। परिवार में तनाव और क्रोध की अधिकता से मन खिन्न रहने वाला है। भूमि और भवन से जुड़े सौदे में आपको नुकसान हो सकता है। 

कर्क राशि 
 
मार्च का महीना आपके लिए विदेश यात्रश का योग बना रहा है। अगर पहले से प्रयासरत हैं तो इस माह में चमकती सफलता मिलने वाली है। असल में 13 मार्च को मंगल आपके विदेश भाव में प्रवेश करेंगे। मंगल यहां गुरु से केंद्र में होंगे जो आपके लिए विदेश से लाभ के रास्ते खोलने वाला होगा। इस समय काम के सिलसिले में आपकी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। इस माह बुध का नीचभंग राजयोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। पिछली हर मेहनत का फायदा आपको इस माह मिलने वाला है। 12 मार्च के बाद शुक्र भी आपके दशम भाव में गोचर कर राजयोग का निर्माण करेंगे और स्त्री जातकों के लिए सफलता के दरवाज़े खोलने का काम करेंगे। इस समय कार्य स्थल पर किसी महिला सहकर्मी की मदद से आपको बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। राजनीति से जुड़े जातक प्रभाव बनाने में सफल होंगे। 

सिंह राशि 
 
इस माह आप रहस्यमयी विद्याओं की तरफ आकर्षित होंगे। मंगल का गोचर जीवन में अच्छा बदलाव लेकर आने वाला है। भाइयों और परिवार से लाभ होने के योग हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी की मदद मिलेगी और आपका मन प्रसन्न होगा। पति/पत्नी के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है। रोमांस के लिए भी अच्छा समय है। रिश्तों में खटास न आने दें। कारोबार में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। करियर में सितारे चमकदार होंगे। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। संतान की तरफ से अच्छा समाचार आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह माह नए परिवर्तन का संकेत दे रहा है। इस माह खूब खरीदी के संकेत  मिल रहे हैं जाहिर है कि पैसे से संबंधित योग अच्छे बन रहे हैं। खानपान का ध्यान रखें वरना किसी मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। 

कन्या राशि 
 
यह महीना आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करेगा। आपको अलग-अलग आयोजनों में भाग लेने के कई मौके मिलेंगे। इस महीने आपकी छबि निखर कर सामने आएगी और समाज में आप अपना रूतबा कायम करने में सफल रहेंगे। आपको मान-सम्मान और पहचान सब मिलेगी। शनि के साथ मंगल का दृष्टि संबंध शत्रु नाश करने वाला होगा। मीडिया,डिजिटल मार्केटिंग या कम्युनिकेशन के क्षेत्र में काम कर रहे जातकों के लिए समय शानदार बना है। संपत्ति संबंधी कोई विवाद है तो वो इस माह सुलझ सकता है। कोर्ट केस का निर्णय आपके पक्ष में होगा। रोमांस के लिए महीना मिलाजुला है। धन के लिए भी सितारे सामान्य हैं लेकिन लोकप्रियता इतनी मिलेगी कि इस माह आपको दूसरी कोई कमी दिखाई नहीं देगी और आप खुश रहेंगे।  

तुला राशि 
 
यह महीना खूब सारे धन की सूचना लेकर आ रहा है। मंगल का गोचर भाग्य स्थान में होने से धन की बचत भी होगी। मार्च के माह में धन स्थान के स्वामी आपके लिए फेवरेबल रहेंगे। रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग से जुड़े जातकों को शानदार लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में हुई यात्राओं भी किस्मत चमकेगी। उच्च पद पर आसीन लोगों से मुलाक़ात होगी। शुक्र का सप्तम में गोचर दांपत्य जीवन में नए रंग, नई तरंग, नई उमंग लेकर आएगा। फायदा उठाएं। सिंगल हैं और अगर किसी को अपने मन की बात अब तक नहीं कह सके हैं तो इस माह हिम्मत जुटाएं यकीनन सफलता मिलेगी। इस समय आपका प्रेम विवाह भी हो सकता है। सेहत का खूब ध्यान रखना होगा। ग्रहों की गति सरकारी नौकरी में सफलता देने वाली हो सकती है।

वृश्‍चिक राशि 
 
मार्च का महीना रिश्तों में तनाव लेकर आ रहा है। बहुत सतर्कता बरतें। राशि स्वामी मंगल अष्टम भाव में गोचर करेंगे इसलिए यह माह तकलीफें बढ़ा सकता है। केतु की दृष्टि मंगल पर होने के कारण चोट दुर्घटना आदि के संकेत हैं। इस समय आपको पारिवारिक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि धन का आगमन भी होगा निरंतर पर आपके हाथ में कुछ नहीं बचने वाला है। परिवार में किसी से थोड़ी अनबन हो सकती है। स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। रोमांस के सितारे मद्धम हैं। इनमें चमक अगले माह से बढ़ेगी। बहस हो तो वाणी पर नियंत्रण रखें वरना बात ज्यादा बिगड़ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले लंबित रहेंगे। सेहत को लेकर जरा सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान कर सकती है। सूर्य से शुभ फल चाहिए तो पिता से अच्छे संबंध बना कर चलें। 
धनु राशि 
 
मार्च माह में रिश्तों में विवाद या अलगाव की संभावना बन रही है। अत: वाणी पर यथासंभव नियंत्रण रखें। व्यर्थ विवाद बढ़ने न दें। सूर्य और गुरु के प्रभावशाली राजयोग से इस माह आप कोई सम्पत्ति खरीद सकते हैं। सरकारी नौकरी की राह देख रहे जातकों को इस माह अच्छी खबर मिल सकती है। इस माह परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। भाई-बहन के जीवन में आपके सितारों और प्रयासों से खुशियां आएंगी। धन की आवक अच्छी बनी है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं अत: सावधान रहें। इस माह भी सैर सपाटे का संयोग बन रहा है। अपने जिद्दी स्वभाव से आप अपना नुकसान कर सकते हैं। आपको अपने आसपास के लोगों पर पूरा भरोसा नहीं करना है। किसी षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं अत: बहुत सतर्कता बरतें। 

मकर राशि 
 
आपके अच्छे दिन अब शुरू हो चुके हैं। साल 2023 की पहली तिमाही आपको वो सब देकर जाएगी जिसके आप हकदार हैं। आपके संघर्षों में अब राहत मिलने लगेगी। परिवार से दूर हैं तो यह वक्त उनके साथ बिता पाएंगे। इस माह चौथे भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए फेवरेबल सिद्ध होगा। मार्च माह में मंगल ग्रह का गोचर आपके छठे भाव में होगा यह स्थिति आपके शत्रु्ओं का नाश करेगी। इस माह आप वाहन को खरीदने में रूचि दिखा सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है जिसे निभाने में आप सफल रहेंगे। धन के लिए भी शानदार महीना है। सेहत का ध्यान रखिए बाकी पूरा माह खुशियों से भरा रहेगा। रोमांस के मामले में भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी को मनचाही खरीदी करवा सकते हैं। माता से अनबन हो तो मौन को प्राथमिकता दें।  

कुंभ राशि 
 
इस माह कोई अवॉर्ड आपकी झोली में आ सकता है। मार्च के महीने में कुंभ राशि वाले लिडरशिप की नई परिभाषा गढ़ेंगे। कर्मक्षेत्र में सब आपसे प्रसन्न होंगे। आपकी प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ती जाएगी। मंजिलें मिलेंगी, मुनाफा होगा, मधुरता रहेगी। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। मंगल का पंचम में गोचर लाभदायक और शानदार सिद्ध होगा। समुद्री यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। मीडिया में काम कर रहे साथी खूब यश कमाएंगे। वाणी भाव में सूर्य-गुरु का संयोग राजनीति से जुड़े जातकों को अच्छी सफलता दिलाएगा। इस महीने में भी अच्छे अवसरों के संकेत हैं, नौकरी बदल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए खुशखबरियां आती रहेंगी। धन के लिए भी यह माह चमकदार है। वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। 

मीन राशि 
 
मार्च माह में धन स्थान के स्वामी मंगल चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं अत: चिकित्सा संबंधी खर्च का संकेत मिल रहा है। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। इस माह स्त्री जातकों को जीवनसाथी से कोई कीमती उपहार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से अचानक धन प्राप्ति के भी संकेत हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन काम में लापरवाही और चतुराई आपको भारी पड़ सकती है। इस माह आपको अपने परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपको रक्त विकार है तो आपको सेहत का अतिरिक्त ध्यान रखना होगा। बाहर का खाना आपकी तबियत बिगाड़ सकता है। निवेश में मुनाफा होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।  


ये भी पढ़ें
क्या आपका बर्थ डे मार्च में है? जानें अपना व्यक्तित्व और रोचक तथ्य