• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Monthly Horoscope for November

November Monthly Horoscope 2023: नवंबर माह क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें अपना मासिक राशिफल

November Monthly Horoscope 2023: नवंबर माह क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें अपना मासिक राशिफल - Monthly Horoscope for November
November Horoscope: क्या कहते हैं आपकी राशि के तारे-सितारे, जानें नवंबर 2023 का मासिक राशिफल। 
 
मेष : 
 
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। माता की तीर्थ यात्रा के प्रबल योग बन रहे है। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। आपका धैर्य आपको आगे बढ़ाएगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता प्राप्त होगी। पिता को शारीरिक कष्ट रहेगा। आपको माह का अंतिम सप्ताह धनलाभ वाला रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात फायदे वाली रहेगी। 
 
दिनांक 7, 25 शुभ है,  6 अशुभ है। श्री कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।     

वृषभ :  
 
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव रहेगा। व्यापार की स्थिति मध्यम सफलता वाली रहेगी। कृषि क्षेत्र में स्थित कमजोर रहेगी।   नौकरी में उन्नति के योग है। अधिकारी वर्ग को प्रसन्न रखना होगा। पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी अनजान के साथ कोई समझौता नहीं करें, परेशानी आएगी स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ आएगी। 
 
दिनांक 6, 24 शुभ है, 13 अशुभ है। शिव शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।     

मिथुन :  
 
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा शुभ रहेगा। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में थोड़ी परेशानी आएगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। साथ ही अपने वालों से सहयोग प्राप्त होगा, माता पिता दोनों की धार्मिक यात्रा होगी। किसी मित्र से मानसिक तनाव रहेगा। माह के अंत में स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
 
दिनांक 8, 16 शुभ है, 9 अशुभ है। सूर्यदेव की आराधना करें। 

कर्क :  
 
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। माह के अंतिम सप्ताह सुधार रहेगा, माता को मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक आयोजन का कार्य घर में होगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
 
दिनांक 9, 18 शुभ है, 15 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।     

सिंह :  
 
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पद प्रतिष्ठा वाला रहेगा। सामाजिक संस्था द्वारा सम्मान प्राप्त होगा, साथ ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। किसी पुराने मित्र से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। समझदारी से काम करना होगा, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वयं को ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बहन के जीवन में यह माह खुशियां लाएगा।  
 
दिनांक 12, 21 शुभ है,  16 अशुभ है। भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या : 
 
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में साथियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। भाई से मानसिक परेशानी आएगी। जमीन के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। समाज के वरिष्ठ लोगो से संपर्क लाभ वाला रहेगा। माह का अंत आर्थिक लाभ वाला रहेगा।
 
दिनांक 10, 19 शुभ है, 8 अशुभ है। शुक्र का दान लाभप्रद रहेगा।  

तुला : 
 
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान संबंधी तकलीफ वाला रहेगा। व्यापार शनै-शनै बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति के योग बनते हैं। कृषि क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद पैदा होंगे। पिता से आर्थिक मदद मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति से संपर्क आपको परेशानी में डाल सकता है। सोच-समझ कर आगे कार्य करें। 
 
दिनांक 14, 23 शुभ है,  17 अशुभ है। शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक :
 
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेग। कृषि क्षेत्र में किसी से परेशानी आएगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वयं की जिम्मेदारी अधिक बढ़ेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मित्र से मानसिक,  आर्थिक मदद मिलेगी। 
 
दिनांक 11, 20 शुभ है, 8 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु : 
 
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला हो सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी, परंतु माह अंत कमजोर रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। संतान के जीवन में खुशी के रास्ते खुलेंगे। स्वयं को स्वस्थ रखना होगा, तकलीफ हो सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद पैदा होंगे। 
 
दिनांक 7, 25 शुभ है, 18 अशुभ है। रामरक्षा स्त्रोत का पाठ लाभप्रद रहेगा।

मकर : 
 
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में अपने वालों से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में उतार चढ़ाव रहेगा। पिता के स्वास्थ में सुधार होगा, परंतु माता के स्वास्थ्य में अचानक तकलीफ आ सकती है। किसी रिश्तेदार से साझा व्यापार की बातचीत होगी। सोच-समझ कर आगे बढ़े। किसी परेशानी में आ सकते हो। 
 
दिनांक 13, 24 शुभ है, 17 अशुभ है। हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।।  

कुंभ : 
 
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा। व्यापार पहले मध्यम,  फिर बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा गृहस्थ जीवन में खुशी का अवसर आएगा। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक संस्था द्वारा सम्मान प्राप्त होगा। 
 
दिनांक 16, 25 शुभ है, 12 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।।    

मीन : 
 
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी परंतु सावधानी से कार्य करें। कृषि में हानि हो सकती है। जीवन साथी का स्थान परिवर्तन के योग है। माता-पिता के तीर्थ यात्रा के प्रबल योग है। ससुराल पक्ष् से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़े व्यापार प्रारंभ होने के प्रबल योग है। 
 
दिनांक 14, 28 शुभ है, 25 अशुभ है। विष्णु आराधना लाभप्रद रहेगी।


ये भी पढ़ें
छठ पूजा 2023 : 4 दिन का पर्व, किस दिन क्या करते हैं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त