1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Ketu ka Kndya rashi mein gochar

केतु का कन्या राशि में गोचर, 4 राशियों के लिए है शुभ

Guru chandal yog kya hota hai
Ketu transit in Virgo : केतु ग्रह ने 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर किया और इस राशि में में वह 18 मई 2025 को शाम 07 बजकर 35 मिनट तक रहेंगे। केतु के राशि परिवर्तन से 4 राशियों के संकट दूर हो जाएंगे। जानिए कि वे कौनसी 4 राशियां हैं।
 
1. मेष राशि Aries: आपकी राशि में से गुरु चांडाल दोष समाप्त हो गया है। इससे आपके जीवन में चली आ रही परेशानी खत्म होगी और गुरु की कृपा बरसने लगेंगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार फिर से पटरी पर दौड़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। हालांकि दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत परेशानी खड़ी हो सकती है।  
 
2. वृषभ राशि Taurus: केतु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ साबित हो रहा है क्योंकि आपका आर्थिक संकट अब समाप्त हो जाएगा। पूर्व में यदि कोई निवेश किया होगा तो लाभ होगा। धन की बचत करने में सफलता मिलेगी। नौकरी में ऊंचाई पर जाएंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफे वाले सौदे होंगे। सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी चुनौतियों में कमी आएगी। हालांकि सेहत को लेकर सतर्क रहें।
 
3. कन्या राशि Virgo: अब तक चले आ रहे संकट दूर होंगे। आए के नए विकल्प के रास्ते खुलेंगे। जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। पारिवार में खुशहाली कायम होगी। प्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। कोई खुश कबर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है। 
 
4. मकर राशि Capricorn: आप नौकरीपेशा हो या व्यापारी आपकी आय वृद्धि के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। शनि का बुरा प्रभाव दूर होगा। पहले से चली आ रही परेशानी खत्म होगी। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे।
अगला लेख
Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर्व पर जानें तिलक का शुभ मुहूर्त, उपाय, कथा एक साथ