1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Mercury retrograde in Virgo

बुध कब तक हैं वक्री, किन 5 राशियों की चमक जाएगी जिंदगी

Mercury retrograde
Kanya rashi mein budh vakri : 10 सितंबर 2022, शनिवार के दिन से ही बुध ग्रह खुद की ही कन्या राशि में वक्री गोचर कर रहा है। बुध की यह वक्री चाल 2 अक्टूबर 2022 तक रहेगी इसके बाद वह पुन: मार्गी होगा और इसके बाद 26 अक्टूबर 2022 को तुला राशि में परिवर्तन कर जाएगा। आओ जानते हैं कि तब तक यानी 2 अक्टूबर तक किन राशियों की किस्मत चमक जाएगी।
 
1. वृषभ राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में बुध की वक्री चाल मिले-जुले परिणाम देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन धन का निवेश करते वक्त सावधानी रखें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि संबंधों में सुधार होगा। संतान सुख के योग हैं। शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है।
 
2. मिथुन राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में बुध का वक्री गोचर शुभ रहेगा। परिवार के सदस्यों से मधुर संबंध बनेंगे। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। यात्रा का प्लान बनेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत अड़चन देखने को मिल सकती है। इसलिए धैर्य रखें और शांत होकर ही हर कार्य करें। व्यापार में लाभ होगा। 
3. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में बुध का वक्री होना शुभ है। घर परिवार में शांति और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आर्थिक हालात में सुधार होगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना रहेगी। सेहत का प्रति सतर्क रहना होगा। 
 
4. धनु राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में बुध का वक्री गोचर कार्यक्षेत्र में प्रगति लेकर आ रहा है। नौकरीपेशा हैं तो कार्य की तारीफ होगी। व्यपारी हैं तो मुनाफा होगा। सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे। घर-परिवार में प्रेम और विश्वास कायम होगा। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। 
 
5. मकर राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का वक्री गोचर शुभ फल देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अभी किसी भी प्रकार की यात्रा से बचना चाहिए। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर या नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को अच्छा धन लाभ करने का अवसर मिलेगा।
अगला लेख
स्वामी स्वरूपानंद जी को दी जाएगी आज विशेष समाधि, जानिए समाधि के नियम और खास बातें