• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. July 2023 Monthly Horoscope
Written By

Monthly Horoscope July 2023: जुलाई में इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, होगी पैसों की बारिश (पढ़ें अपना मासिक राशिफल)

Monthly Horoscope July 2023: जुलाई में इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, होगी पैसों की बारिश (पढ़ें अपना मासिक राशिफल) - July 2023 Monthly Horoscope
July horoscope 2023 : जुलाई महीने में किसके चमकेंगे तारे-सितारे, किसे मिलेगा भाग्य का साथ। जानें यहां अपने मासिक राशिफल के बारे में (पढ़ें अपनी राशि के बारे में)- 
 
मेष राशि : 
 
जुलाई में सूर्य बुध और बृहस्पति फेवरेबल होने से आप महत्वपूर्ण कार्यों को कुशलता से कर पाएंगे। विदेश भाव के स्वामी के लग्न में होने से विदेश यात्राओं का सुख प्राप्त हो सकता है। व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। कहीं ऐसा नहीं हो कि आपके दाम्पत्य जीवन में किसी गलतफहमी के कारण कोई समस्या जन्म ले। मॉनसून संबंधी रोग से बचें। इस माह खर्च खूब होगा। राहु की उपस्थिति आपसे फिजूल खर्च कराएगी और आप बिना वजह के खर्चों के चक्कर में अपनी आर्थिक स्थिति को खराब करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे और एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। संतान को कुछ शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं लेकिन यही उनके करियर के लिए तरक्की का समय रहेगा।

वृषभ राशि : 
 
जुलाई का महीना आपके करियर में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। यह भी हो सकता है कि आपको वर्तमान नौकरी से कहीं अच्छा ऑफर कहीं से मिले और आप नौकरी बदल ले। 1 जुलाई से आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अति उत्साह में आप कोई गलती न कर बैठें। इस समय अवधि में मानसिक तनाव सम्भव है। इस समय अपने भाइयों से आपका कोई विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको साजिश का शिकार होने से बचना होगा। ग्रहों का गोचर आपको थोड़ा अहंकारी बना सकता है। इस समय आप लोगों पर हावी होने की कोशिश कर सकते है हालांकि सरकार से जुड़े लोगों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

मिथुन राशि : 
 
आपकी राशि के स्वामी बुध 8 जुलाई से 25 जुलाई तक धन स्थान में रहेंगे और यह चमत्कारी रूप से आपको धनवान बनाएंगे। जुलाई माह में सूर्य का गोचर अच्छी खुशियां लेकर आ रहा है। काम के सिलसिले में की गई यात्राओं से बेहतरीन लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। इस समय किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। इस महीने आप अपने घर परिवार की सुख सुविधा के लिए धन खर्च करने वाले होंगे। आप पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। इस माह आपको अपने कार्यों में सहयोग मिलता हुआ दिखाई पड़ रहा है। शिक्षक वर्ग के लिए गुरु का गोचर अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। जुलाई का महीना आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी प्रदान करेगा। 

कर्क राशि : 
 
यह माह आपके हर सपने को पूरा करने आया है। अगर आप गाड़ी लेना चाह रहे हैं तो यह अच्छा समय है। अगर घर या प्रॉपर्टी संबंधी कोई काम रूका है तो उसमें गति आएगी। 8 जुलाई को बुध का लग्न में गोचर वाणी के प्रभाव से सफलता देने वाला होगा। इस समय मंगल शुक्र का संयुक्त गोचर व्यापारी वर्ग के लिए शुभ साबित होगा। जो जातक पैतृक व्यापार से जुड़े हुए है उनके काम में उन्नति होगी। सूर्य का गोचर आपके अनुकूल होगा। इस समय जीवनसाथी के माध्यम से आपको धन की प्राप्ति सम्भव है। गुरु की धन भाव पर दृष्टि पत्नी के सौभाग्य की वृद्धि करने वाली होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। माता की सेहत पर ध्यान देना होगा। विवादों से दूर ही रहें। 

सिंह राशि : 
 
जुलाई माह में सिंह राशि वालों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। समाज में सम्मानित हो सकते हैं। बुधादित्य योग अच्छी कामयाबी देगा। लग्न में मंगल शुक्र की युति शनि से दृष्ट होने के कारण अहंकार में वृद्धि हो सकती है। इस समय आप अत्यधिक क्रोध से बचें। उच्च अधिकारियों से अनबन हो सकती है। सबसे सहयोग बनाकर चलना होगा। शुक्र पर गुरु की दृष्टि थोड़ी ही राहत देगी लेकिन कुल मिलाकर मामला संवेदनशील है। आपको अपने व्यवहार की मिठास से ही पहचान मिली है इसे बनाए रखें। अपनी मिलनसारिता का गुण थाम कर इस माह कोई रचनात्मक काम करें आने वाले दिनों में फायदा होगा। सबसे ज्यादा काम आपको वाणी पर ही करना है। यही आपकी पहचान है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।  

कन्या राशि : 
 
जुलाई माह में लाभ स्थान में सूर्य बुध की युति शानदार सफलता दिलाएगी। सरकारी नौकरी कर रहे जातक अपनी बुद्धि के प्रभाव से किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति करने में सफल होंगे। आपको नौकरी बदलने का प्रस्ताव आ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस समय आपको किसी के द्वारा गुप्त मदद मिल सकती है। आपको इस माह अहंकार से बचना होगा। इस समय लव रिलेशन बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है। ग्रहों की स्थिति  विदेश से आपको लाभ देने वाली होगी। निवेश में फायदा दिख रहा है लेकिन सलाह लेकर ही कदम आगे बढ़ाएं। माता की सेहत का ध्यान रखें। आस्था और अंधविश्वास में अंतर करना सीखें। किसी गलत चक्कर में न पड़ें। 

तुला राशि : 
 
बदलते मौसम में आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। सितारे कमजोर हैं तो तीज त्योहार का मजा भी नहीं ले पाएंगे। पेट और लीवर से जुडी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में इस माह आपके उच्च अधिकारियों की आप पर कृपा रहने वाली है। कुंवारे हैं तो इस समय आप विवाह बंधन में बंध सकते है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा प्राप्त करने वाले हैं। दोस्तों की सहायता से कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ में आ सकता है। निवेश के लिए समय उत्तम रहने वाला है। मोहब्बत के सितारे मिठास की सूचना ला रहे हैं। शादीशुदा लोग अच्छा समय बिताएंगे। करियर के लिए भी ग्रह गोचर आगे बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। परिवार में किसी की उन्नति से आकस्मिक धन आने के योग बन रहे हैं। धर्म में आपकी रूचि प्रबल होगी। इस माह आप खूब दान भी करेंगे। 

वृश्चिक राशि : 
 
इस माह करियर हो या कारोबार किस्मत के सितारे जमकर रोशनी देंगे। मनचाही तरक्की मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि भी दिख रही है। ग्रहों की अनुकूल युति से आपको ना सिर्फ पद और प्रतिष्ठा मिलेगी बल्कि पैसा और प्रशंसा भी आपकी झोली में आ रहे हैं। पैतृक काम संभाल रहे हैं तो भी प्रगति दिख रही है। शनि मंगल का समसप्तक योग बेवजह विवाद खड़ा कर सकता है। रोमांस के लिए ग्रह संयोग अच्छे हैं। पत्नी सुख मिलेगा। अविवाहित हैं तो शादी की बात चल सकती है। धन वृद्धि के योग निरंतर बने रहेंगे। यात्राएं सफल होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। इस समय किसी कोर्ट केस का निर्णय आपके पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है। बहनों से संबंध अच्छे रखेंगे तो बुध का शुभ फल मिलता रहेगा। 

धनु राशि : 
 
यह समय मीडिया, तकनीक और जनसंचार से जुड़े जातकों के लिए सुनहरा रहने वाला है। इस माह अच्छी प्रगति होगी। नौकरी में हैं तो कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी जिसमें आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से कोई बड़ी मदद मिल सकती है। महीने के मध्य में शुभ ग्रह की युति आपको मनमाफिक सफलता प्रदान करने का काम करेगी। ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ा और मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। धार्मिक यात्रा के भी योग हैं। धन के मामले में भी इस माह के सितारे फेवरेबल बने हुए हैं। कहीं से अचानक धन आगमन के संकेत हैं। इस माह आप पार्टी-मस्ती के मूड में रहेंगे। दान और पुण्य किसी को भी बिना बताए करेंगे तो आपको ग्रहों का अच्छा लाभ मिलेगा।   

मकर राशि : 
 
जुलाई माह में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। इस माह साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। ग्रहों की स्थिति आपको गुस्सैल बना सकती है। आप वाहन सावधानी से चलाएं। जमीन जायदाद के मामलों में प्रगति होगी। इस महीने आप खूब काम करेंगे और तुलनात्मक रूप से धन भी खूब आएगा। कारोबारी लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। पत्नी के साथ मधुर संबंध होंगे और आप अपनी पत्नी को कोई कीमती उपहार भी दे सकते हैं। मौसमी बीमारियों से बचें। परिवार के साथ क्वॉलिटी वक्त गुजारेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। खिलाड़ियों के लिए सावधानी का समय है। सूर्य की उपासना नियमित करने से लाभ होगा। आपको कोई अवॉर्ड मिल सकता है। समाज में रूतबा बढ़ेगा। किसी की आर्थिक मदद को तत्पर रहेंगे। 

कुंभ राशि : 
 
जो लोग अपनी खुद की कोई किताब लिखना चाह रहे है उनके लिए जुलाई माह में अनुकूल समय है। मंगल का गोचर वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाई दे सकता है। भाग्य में केतु का गोचर अच्छा लाभ देगा। पिता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। इस माह मीडिया और जनसंचार से जुड़े जातक शानदार उपलब्धि हासिल करेंगे। धन के सितारे वैसे तो अनुकूल हैं लेकिन सावधानी भी बहुत जरूरी है। खिलाड़ी वर्ग नाम कमा सकता है। कारोबारी का समय मध्यम है। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को सलाह दी जाती है कि वो अभी कुछ दिन इंतजार करें। साझेदारी में काम करने की सोच रहे हैं तो समय सही नहीं है। बड़े फैसले लेने से बचें। रोमांस के लिए ग्रह गोचर फेवरेबल हैं। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं लेकिन मौसम परेशान कर सकता हैं। 

मीन राशि : 
 
जुलाई माह में शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा हो सकता है लेकिन एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इस समय आपको क्रोध और अहंकार से बचना होगा। किसी कोर्ट केस का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापारी वर्ग का मन प्रसन्न रहेगा। युवाओं को इस माह अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से कड़वी वाणी में बात न करें मामला बिगड़ सकता है। परिवार में खटपट हो तो शांति से मामला निपटाएं अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। शादीशुदा लोग किसी बड़ी खरीदी के बारे में सोच सकते हैं। इस माह स्थायी संपत्ति के योग भी बन रहे हैं। रोमांस के सितारे फीके हैं परंतु पार्टी-पिकनिक-सैर सपाटे के लिए समय अनुकूल है। 

Monthly Horoscope 2023
ये भी पढ़ें
रक्षाबंधन 2023 पर भद्रा का साया, भाई को राखी कब बांधें? अच्छे मुहूर्त की लिस्ट