• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Shani mangal ka samsaptak yoga in july 2023
Written By
Last Modified: सोमवार, 26 जून 2023 (18:53 IST)

जुलाई माह में बन रहा शनि और मंगल का सम सप्तक योग, 3 राशियों को देगा कष्ट और रोग

जुलाई माह में बन रहा शनि और मंगल का सम सप्तक योग, 3 राशियों को देगा कष्ट और रोग - Shani mangal ka samsaptak yoga in july 2023
Samsaptak Yoga : मंगल ग्रह 01 जुलाई 2023 को रात 01 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। शनि ग्रह पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान है जिसके कारण दोनों एक दूसरे पर सप्तम भाव से दृष्टि डालेंगे। दोनों शत्रु ग्रह हैं और दोनों राशियां भी शत्रु राशियां हैं जिसके चलते सम सप्तक योग बन रहा है।
 
3 राशियों पर मंडराया समसप्तक योग का खतरा-
 
मेष राशि : मंगल की राशि मेष पर समसप्तक योग का नकारात्मक प्रभाव रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में जरा भी लापरवाही न बरतें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी भी प्रकार का विवाद न करें। कारोबार पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। 
 
कर्क राशि : कर्क राशि चंद्र की राशि है। समसप्तक योग के कारण शनि और मंगल दोनों का ही नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान खासकर सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। खुद की भी और माता की भी सेहत का ध्यान रखें। विवाद से बचकर रहें अन्यथा मानसिक परेशानियां झेलना पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें। 
 
मकर राशि : मकर शनि की राशि है जिस पर इसे इस योग के चलते सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान नौकरी में नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से संबंध बिगड़ सकते हैं। वाद-वाद से बचें अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ जाएगा। व्यापारी हैं तो सोच समझकर निवेश करें और किसी भी प्रकार का समझौता करने से बचें।
Earthquake in North India
शनि और मंगल के सम सप्तक योग का प्रभाव:-
  • इस योग से देश और दुनिया में राजनीतिक उथल पुथल बढ़ेगी।
  • धरना प्रदर्शन, आंदोलन और हिंसा बढ़ने की संभावना है।
  • प्राकृतिक आपदाओं में भूकंप और आगजनी की आशंका है।
  • घटना दुर्घटनाओं में वायु दुर्घटना के योग बन सकते हैं।
  • घोटाला, भ्रष्टाचार और किसी नेता का दुखद निधन भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें
कब है देवशयनी एकादशी 2023, जानिए मुहूर्त, महत्व, उपाय, मंत्र, कथा, पूजा विधि