शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Diwali Horoscope 2022 Weekly

Diwali Horoscope 2022: (साप्ताहिक राशिफल 24-30 अक्टूबर) इस हफ्ते किस राशि के चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां

Diwali Horoscope 2022: (साप्ताहिक राशिफल 24-30 अक्टूबर) इस हफ्ते किस राशि के चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां - Diwali Horoscope 2022 Weekly
इस बार 24 अक्टूबर से नया सप्ताह शुरू हो रहा है और इन दिनों दीपावली, भाई दूज जैसे खास त्योहार मनाएं जाएंगे। यहां जानिए भेंट, सेहत, व्यापार, व्यवसाय, प्रेम, शिक्षा, करियर, कार्यक्षेत्र, निवेश, धनलाभ, शेयर मार्केट आदि के बारे में। 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल। 
 
साप्ताहिक राशिफल : (24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 तक) 
 
मेष - ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
सोशल लाइफ में आपकी डिमांड बढ़ सकती है। प्रेमी से खुलकर बात करने से आपके रिश्‍ते में मजबूती आ सकती है। कहीं पास में घूमने जाने का प्‍लान बना सकते हैं। घर ढूंढ रहे लोगों की तलाश खत्‍म हो सकती है। समय पर कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। अपनी किसी हॉबी से आपको खुशी मिल सकती है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मैजेंटा

वृषभ - TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
शिक्षा के क्षेत्र में दूसरों से बातचीत करने से लाभ होगा। लाइफ में पॉजिटिविटी लाने के लिए और प्रयास करने की जरूरत है। ऑफिस में किसी पेचीदा मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले हर पहलू को देखें। पैसों को लेकर आपकी जरूरत या इच्‍छा तुरंत पूरी नहीं हो सकती है। सेहत को लेकर संतुष्‍ट महसूस कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ऑरेंज

मिथुन - GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
इस सप्‍ताह का आनंद लेने के लिए आप तैयार रहें। छात्र जिन चीजों में पीछे थे, उन्‍हें सीखने का समय आ गया है। प्रोफेशनल लाइफ में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। शेयर मार्केट पर नजर रखने से मुनाफा हो सकता है। सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। परिवार में कोई बड़ा सदस्‍य आपके आइडिये से खुश हो सकता है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : आसमानी नीला

कर्क - CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
धन संबंधी मसले पर किसी की सलाह काम आ सकती है। काम में आपसे हुई गलती को ठीक करने में देरी हो सकती है। परिवार की शांति भंग हो सकती है। इस समय आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक करने पर काम करना होगा। अपने आसपास के लोगों के सामने पैसों का दिखावा न करें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीच

सिंह - LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
ऑफिस में आज किसी काम को पूरा करने पर ध्‍यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में जिससे आपने कभी मदद ली थी, उन्‍हें आपकी सहायता की जरूरत पड़ सकती है। घर में अधिक खर्चों को कंट्रोल कर पाएंगे। एक्टिव रहकर आप अपनी बॉडी को हेल्‍दी रख सकते हैं। पार्टनर आप पर प्‍यार की बरसात कर सकता है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला

कन्‍या - VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
किसी को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे थे तो अब उनसे सामना हो सकता है। हैवी वर्कआउट से थोड़ा ब्रेक लेने की जरूरत है। किसी ऐसे काम के लिए आप पर आरोप लगाया जा सकता है, जो आपने किया ही नहीं है। आपको अपने हर काम में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आखिरकार आपको पैसों की बचत करने का महत्‍व समझ आ जाएगा। सड़क से यात्रा करते समय सावधान रहें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : फॉरेस्‍ट ग्रीन

तुला - LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
कोई आपसे अपने दिल की बात का इजहार कर सकते हैं। ऑफिस में चीजें आसान हो सकती हैं। क्रिएटिव फील्‍ड के लोगों को कोई अच्‍छी डील मिल सकती है। बिजनेस में नए आइडियाज से मुनाफा हो सकता है। जिम जाने या कोई नई एक्‍सरसाइज शुरू करने की सोच सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

वृश्चिक - SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
घर में कोई बदलाव लाने के लिए सही समय नहीं है। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी चीज में फंसे थे तो अब उसमें पॉजिटिव बदलाव ला सकते हैं। पारिवारिक मामले को समझदारी से सुलझाएं ताकि किसी से मतभेद न हो। अपनी लव लाइफ में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : टील

धनु - SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
ऑफिस में आपके सामने काम का ढेर लग सकता है लेकिन आप सब कुछ अच्‍छे से निपटा पाएंगे। घर में अन्‍य सदस्‍यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। इससे आपका पूरा हफ्ता खराब हो सकता है। आज किसी का दिल जीतने में कामयाब हो सकते हैं। घर के किसी अटके हुए काम में उलझ सकते हैं। सेहत को लेकर चिंता न करें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : रस्‍ट

मकर - CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
प्रोफेशनल लाइफ में परिस्थितियां सामान्‍य बनी रहेंगी। अगर आप किसी काम में परफेक्‍ट हैं तो उसे दूसरों को बताने में हिचकिचाएं नहीं। परिवार में किसी सदस्‍य के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही थीं तो आप उसे सुलझाने में मदद कर सकते हैं। किसी ऐसे व्‍यक्‍ति से मिलने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है जिसे आप अब तक नजरअंदाज करते आए हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : फिरोजा

कुंभ - AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
ऑफिस में अचानक से आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। सोशल लाइफ में खुद का नाम चमकाने के लिए कुछ ऑर्गेनाइज कर सकते हैं। अपने परिवार को सुरक्षित रखने में सफल हो सकते हैं। विवाहयोग्‍य लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आपके प्रयासों से वैवाहिक संबंधों में मजबूती आ सकती है। ट्रिप पर जाने से लाइफ में थोड़ा बदलाव महसूस होगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नेवी ब्‍लू

मीन - PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
आप में से कुछ लोग नई कार या टू-व्‍हीलर खरीद सकते हैं। विदेश यात्रा से लाभ होने की संभावना है। प्रॉपर्टी से अच्‍छा रिटर्न मिल सकता है। घर को रेनोवेट करवाने का काम कर सकते हैं। छात्रों के प्रदर्शन में सुधार आने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में जो भी काम कर रहे हैं, उसमें सफल होने का प्रयास कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल