मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Budh grah ka mesh rashi me gochar 2022
Written By
Last Modified: रविवार, 10 अप्रैल 2022 (18:26 IST)

बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

Budh grah ka mesh rashi me gochar 2022
Budh grah ka mesh rashi parivartan 2022 : 8 अप्रैल 2022 को बुध ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर गया है, जहां वह 25 अप्रैल 2022 तक रहेगा। बुध के इस गोचर के चलते 4 राशि वाले जातकों को रहना होगा बहुत सतर्क। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
 
बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर 4 राशियों को रहना होगा सतर्क : ( Budha Grah in Mesh Rashi):
 
1. कर्क राशि : बुध आकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से करियर, नौकरी चुगौतियों और व्यापार में आपको उतार-चढ़ावों देखने को मिलेगा। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।
 
2. वृश्‍चिक राशि : बुध आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। ऐसे में इस गोचर से आपको जीवन में हर क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखना होगा। शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। वाणी और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
 
3. कुंभ राशि : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपको मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। सेहत में सुधार होगा। 
 
4. मीन राशि : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। आपके बनते कार्य बिगड़ जाएंगे या अटक जाएंगे। नौकरी में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में अभी कोई जोखिम उठाने का प्रयास न करें। परिवार में किसी के साथ वाद विवाद न करें। सेहत का ध्यान रखें। मुंह या दांत संबंधी दिक्कत हो सकती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
ये भी पढ़ें
साप्ताहिक राशिफल 11-17 अप्रैल 2022: इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल