सम्बंधित जानकारी
- 8 अप्रैल को बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर 4 रशियों के लिए बेहद ज्यादा फायदेमंद
- 7 अप्रैल को मंगल के बाद 8 अप्रैल को बुध भी बदलेगा घर, 14 अप्रैल को सूर्य के घर बदलने से बनेगा बुधादित्य योग
- Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, आरती, औषधि एवं भोग
- आज मंगल का गोचर कुंभ राशि में, 12 राशियों के उपाय सुख, शांति और सफलता के लिए
- 7 अप्रैल से मंगल और इसके बाद 29 से शनि कुंभ में, 19 दिन तक दोनों मिलकर करेंगे बड़ा उलटफेर
बुध का मेष राशि में गोचर : 8 अप्रैल से 8 राशियों को मिलेगा शुभ फल 4 को रहना होगा सतर्क
Budh grah ka mesh rashi me gochar 2022
बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर 8 राशियों को मिलेगा शुभ फल: ( Budha Grah in Mesh Rashi):
1. मेष राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का गोचर होगा। ऐसे में आपमें साहस, बुद्धि और आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। यह समय आपके लिए निवेश करने और आमदनी के स्रोत बढ़ाने के लिए सही है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में बुध का गोचर होगा। इस दौरान आपका मान सम्मान बढ़ेगा। विदेश संबंधी कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ होगा। विदेश में उच्च शिक्षा में भी सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर इस गोचर का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में बुध का गोचर होगा। आपकी राशि का स्वामी बुध है। आपके लिए यह गोचर शुभ है। नौकरी में प्रगति और व्यापार में उन्नति होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। चल या अचल संपत्ति बनाने में कामयाब होंगे। धन अर्जित करने में सक्षम होंगे
4. सिंह राशि : बुध आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होता। नौकरी और व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होगी। नाम, पहचान और प्रसिद्धि प्राप्त करने में सफल होंगे।
5. कन्या राशि : बुध आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेगा। इससे जीवन में अचानक से लाभ और हानि होने की संभावना बढ़ जाएगी। घटना और दुर्घटना से बचना होगा। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस सबसे पार पाकर आप वेतन वृद्धि या पदोन्नति भी पा सकते हैं। व्यापार में उन्नति भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
6. तुला राशि : बुध आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा। व्यापार में लाभ होगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बनेंगे और करियर में नए अवसार पैदा होंगे। खर्चें बढ़ेंगे लेकिन आमदानी भी बढ़ेगी।
Budh Dev Worship
7. धनु राशि : बुध आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा। ऐसे में इस अवधि के दौरान आपको कार्यस्थल पर अपार सफलता और उन्नति देखने को मिलेगी। व्यवसायन में वृद्धि और करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। संतान सुख मिलेगा और परिवार में सभी कुछ ठीक चलेगा।
8. मकर राशि : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। नया वाहन या संपत्ति खरीदने का योग बनेगा। नया वाहन या संपत्ति खरीदने का योग बनेगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर 4 राशियों को रहना होगा सतर्क : ( Budha Grah in Mesh Rashi):
1. कर्क राशि : बुध आकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से करियर, नौकरी चुगौतियों और व्यापार में आपको उतार-चढ़ावों देखने को मिलेगा। आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।
2. वृश्चिक राशि : बुध आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। ऐसे में इस गोचर से आपको जीवन में हर क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखना होगा। शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। वाणी और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
3. कुंभ राशि : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपको मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। सेहत में सुधार होगा।
4. मीन राशि : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। आपके बनते कार्य बिगड़ जाएंगे या अटक जाएंगे। नौकरी में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में अभी कोई जोखिम उठाने का प्रयास न करें। परिवार में किसी के साथ वाद विवाद न करें। सेहत का ध्यान रखें। मुंह या दांत संबंधी दिक्कत हो सकती है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
