1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. valentine astrology remedies

अपना प्यार पाने के लिए 3 सरल उपाय, आप भी आजमाएं...

valentine astrology remedies
* अपने पति का प्यार कम हो गया है, तो अपनाएं यह सरल उपाय
 
जीवन में सच्चा प्यार पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। पंडित, ज्योतिष, जादू, टोने, टोटके जैसे तमाम उपाय यह दावा करते हैं कि आपने फलां काम किया तो यह फल मिलेगा आदि-आदि। लेकिन वे उपाय या टोटके इतने कठिन होते हैं कि हर किसी के लिए उसे आजमा पाना मुश्किल होता है।
 
यहां पेश है कुछ सरल संभव टोटके अपना प्यार पाने के लिए - 
 
1. क्या आपके प्रेमी/पति का प्यार कम हो गया है? : 
 
उपाय : अगर पति या प्रेमी का पत्नी या प्रेमिका के प्रति प्यार कम हो गया हो तो श्री कृष्ण का स्मरण कर तीन इलायची अपने बदन से स्पर्श करती हुई शुक्रवार के दिन छुपा कर रखें। जैसे अगर साड़ी पहनतीं हैं तो अपने पल्लू में बांध कर उसे रखा जा सकता है और अन्य लिबास पहनती हैं तो रूमाल में रखा जा सकता है।

शनिवार की सुबह वह इलायची पीस कर किसी भी व्यंजन में मिलाकर पति या प्रेमी को खिला दें। मात्र तीन शुक्रवार में स्पष्ट फर्क नजर आएगा। 
 
2. जब बढ़ाना हो अपना आकर्षण : 
 
उपाय : एक केले में गोरोचन मिलाकर लेप बनाएं। इस लेप को रात के वक्त सिर पर लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति में आकर्षण शक्ति आ जाती है। 
 
3. कभी छोड़कर नहीं जाएगा आपका प्रेमी :
 
उपाय : नारियल, धतूरे के बीज, कपूर को पीस लें। इसमें शहद मिलाएं। नियमित इसका तिलक करने से जिसे आप प्यार करते हैं वह आपको कभी छोड़कर नहीं जाएगा।

अगला लेख
8 फरवरी को तिलकुंद चतुर्थी, इस तरह करेंगे पूजन तो व्यवसाय में रहेगी बरकत, घर आएगी सुख-समृद्धि