सम्बंधित जानकारी
- Gayatri Mantra : गायत्री मंत्र का जाप कब और कैसे करें, जानिए अर्थ और आश्चर्यजनक फायदे
- Vinayak Chaturthi के 10 शुभ मंत्र
- आज अंगारकी संकष्टी गणेश चतुर्थी : कौन से 10 मंत्र और 10 उपाय देंगे मनचाहा वरदान
- अनंत चतुर्दशी के अनंत धागे का क्या है राज, जानिए बातें खास
- श्री गणेश के 108 नाम, 10 दिनों तक रोज करें जाप
बुधवार के दिन कैसे और किन विशेष मंत्रों से करें श्री गणेश की पूजा, जानिए
बुधवार के दिन श्री गणेश की विशेष मंत्रों से पूजा अत्यंत फलदायी मानी गई है। विघ्न और संकटों से बचाकर जीवन के हर सपने व इच्छाओं को पूरा करने वाली मानी गई है। जानिए, प्रतिदिन या प्रति बुधवार कैसे और किन विशेष मंत्रों से श्री गणेश की पूजा करें-
- सुबह सूर्योदय से पहले जागें और स्नान करें।
- घर या देवालय में पीले वस्त्र पहन श्रीगणेश की पूजा सिंदूर, दूर्वा, गंध, अक्षत, अबीर, गुलाल, सुंगधित फूल, जनेऊ, सुपारी, पान, मौसमी फल व भोग में लड्डू अर्पित करें।
- पूजा के बाद पीले आसन पर बैठ नीचे लिखे अचूक श्रीगणेश मंत्र से पूजन संपन्न करें।
श्रीगणेश गायत्री मंत्र-
* एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
* महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
* गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
