सम्बंधित जानकारी
- किसे नहीं पहनना चाहिए रुद्राक्ष की माला, जानिए
- सोमवार के दिन इन सरल उपायों से मिलेगी तन, मन और धन की खुशियां
- Budh Vakri : 4 फरवरी को बुध वक्री, कुंडली के 12 भावों में क्या होता है असर
- Kumbh sankranti 2021 : कुंभ संक्रांति कब, जानिए क्या करें जब सूर्य करे राशि परिवर्तन
- Sun Transit in Aquarius 2021 : सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर असर
शीघ्र मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं तो प्रतिदिन जपें श्रीगणेश के ये 10 नाम
भगवान श्रीगणेश आदिदेव हैं जिन्होंने हर युग में अलग अवतार लिया। श्रीगणेशजी की साधना शीघ्र फलदायी होती है। उनको दुर्वा अतिप्रिय है। इसे चढ़ाने से भगवान गणेश तुरंत प्रसन्न होते हैं। मात्र 10 नाम का प्रतिदिन जप ही उनके लिए पर्याप्त होता है।
श्री गणेश की पूजा कैसे की जाती है और कैसे उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है, आइए जानें -
इस पूजा को किसी भी शुभ दिन प्रारंभ करना चाहिए। गणेशजी की प्रतिष्ठित प्रतिमा पर यह पूजा संपन्न करें। इक्कीस दुर्वा लेकर नीचे दिए गए नामों द्वारा गणेशजी को गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप व नैवेद्य अर्पण करके एक-एक नाम पर दो-दो दुर्वा चढ़ाना चाहिए।
यह क्रम प्रतिदिन जारी रखने एवं नियमित समय पर करने से जो आप चाहते हैं उसकी प्रार्थना गणेशजी से करें। मनोकामना शीघ्र पूर्ण हो जाती है। विघ्ननायक पर पूजा के दौरान श्रद्धा व विश्वास रखना चाहिए।
गणेश के 10 नाम
1. ॐ गणाधिपाय नमः
1. ॐ गणाधिपाय नमः
2. ॐ उमापुत्राय नमः
3. ॐ विघ्ननाशनाय नमः
4. ॐ विनायकाय नमः
5. ॐ ईशपुत्राय नमः
6. ॐ सर्वसिद्धिप्रदाय नमः
7. ॐ एकदन्ताय नमः
8. ॐ इभवक्त्राय नमः
9. ॐ मूषकवाहनाय नमः
10. ॐ कुमारगुरवे नमः।
