सम्बंधित जानकारी
- kharmas में हर दिन की तिथि के अनुसार करें इन चीजों का दान, चुटकियों में दूर होगी हर परेशानी
- लग गया है Kharmas तो घबराएं नहीं, आप कर सकते हैं ये 5 शुभ कार्य, मलमास नहीं बनेगा बाधक
- malmas 2020 march : आरंभ हो रहा है मलमास, आखिर क्यों नहीं करते हैं मांगलिक कार्य
- Kharmas Story 2020: खरमास के महीने में अवश्य पढ़ें यह पौराणिक कथा, मिलेगा अपार पुण्य
- Kharmas 2020 : शनिवार से खरमास, जानिए इस अवधि में क्या करें, क्या न करें
खरमास 2020 : एक महीने तक इन मंत्रों का जाप करने से होंगी मनोकामनाएं पूर्ण
हिन्दू धर्म के अनुसार खरमास के दिनों में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर अपने नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाना चाहिए और दिनभर भगवान विष्णु के नाम का जाप करना चाहिए। इन दिनों के बीच कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।
इन दिनों इन मंत्रों का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानें मंत्र .-
1. भगवान विष्णु का स्मरण कर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' इस द्वादश मंत्र का जाप करें।
2. कौण्डिन्येन पुरा प्रोक्तमिमं मंत्र पुन: पुन:।
जपन्मासं नयेद् भक्त्या पुरुषोत्तममाप्नुयात्।।
ध्यायेन्नवघनश्यामं द्विभुजं मुरलीधरम्।
लसत्पीतपटं रम्यं सराधं पुरुषोत्तम्।।
इस मंत्र का मतलब है कि मंत्र जपते समय नवीन मेघश्याम दोभुजधारी बांसुरी बजाते हुए पीले वस्त्र पहने हुए श्रीराधिकाजी के सहित श्रीपुरुषोत्तम भगवान का ध्यान करना चाहिए।
3. गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्।
गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्।।
4. ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
5. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
