Fri, 3 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. grahan rakhi aur upay

रक्षाबंधन पर ग्रहण के अशुभ प्रभाव से कैसे बचें, पढ़ें शुभ उपाय

रक्षाबंधन
पंडितों के मतानुसार रक्षाबंधन पर आने वाला ग्रहण कुछ राशियों के लिए अत्यंत प्रतिकूल है। ग्रहण के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए यह उपाय जानकारों द्वारा बताया जाता है। 
 
ग्रहण काल में मंत्र, जप और साधना का स्वर्णिम समय होता है। सिद्धि प्रदान करने सूर्य और चंद्र ग्रहण के समान और कोई समय नहीं होता। इसीलिए ग्रहण का लाभ उठाना चाहिए। इसके अशुभ परिणामों से बचने के लिए सूखा नारियल लेकर काले कपड़े में रखें साथ में 7 जायफल, 21 जोड़े लौंग, 21 जोड़े छोटी इलायची, 250 ग्राम भूरी सरसों, 250 ग्राम काले उड़द, 250 ग्राम चाय की पत्ती को काले कपड़े में बांध कर अपने ऊपर से 7 बजार उतार कर दान करें।

यह उपाय आश्चर्यजनक रूप से ग्रहण के हर दोष का निवारण करता है।