1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. dhan prapti ke upay

7 उपाय बनाएंगे आपको धनवान, अवश्य आजमाएं...

dhan prapti ke upay
* अपार धन मिलेगा अगर आप आजमाएंगे ये 7 उपाय 
 
आज के युग में सबसे महत्वपूर्ण धन प्राप्ति का कार्य है। कई लोग ऐसे हैं कि किन्हीं अज्ञात कारणों से उनके धन प्राप्ति में कोई रोड़ा अटकाते हैं। इन उपायों (नियमित) से आप अपने घर में लक्ष्मी का स्थायी वास कर सकते हैं। इन उपायों में से किसी एक, दो या तीन उपाय को नियमित करके देखें आप आर्थिक स्थायी संपन्नता पा सकेंगे।
 
* प्रत्येक अमावस्या को घर की सफाई की जाए। फालतू सामान बेच दें तथा घर के मंदिर में 5 अगरबत्ती लगाएं। 
 
* प्रत्येक पूर्णिमा को कंडे के उपले को जलाकर किसी मंत्र से 108 बार आहुति से धार्मिक भावना उत्पन्न होती है। 
 
* यदि आप गुरुवार को पीपल में सादा जल चढ़ाकर घी का दीपक जलाएं। 
 
* जिस घर में नियमित रूप से अथवा हर शुक्रवार को श्रीसुक्त अथवा लक्ष्मीसुक्त का पाठ होता है वहाँ स्थायी लक्ष्मी का वास होता है। 
 
* शनिवार को गुड़ तथा दूध मिश्रित जल पीपल को चढ़ाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं तो आप कभी भी आर्थिक रूप से परेशान नहीं होंगे। 
 
* सप्ताह में एक बार समुद्री नमक से पोछा लगाने से घर में शांति रहती है। घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर घर में झगड़े भी नहीं होते हैं तथा लक्ष्मी का वास स्थायी रहता है। 
 
*  माह में दो बार कंडे के उपले जला कर उस पर लोभान डालें और उस धुएं को पूरे घर में घुमाएं तो घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होगी और धन प्राप्ति का मार्ग खुल जाएगा।  
अगला लेख
ठंड में बचकर रहें इन 6 बीमारियों से