1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. 3 March Chitragupta pujan

होली-धुलेंडी के अगले दिन करें भगवान चित्रगुप्त की पूजा, पढ़ें ये मंत्र...

3 March Chitragupta pujan
* भगवान चित्रगुप्त की कृपा पाने के लिए चैत्र कृष्ण द्वितीया के दिन पढ़ें ये मंत्र...
 
होली-धुलेंड़ी के अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। इस वर्ष 3 मार्च 2018 को भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किया जाएगा। भगवान चित्रगुप्त की कृपा पाने के लिए इस दिन उनके निम्न मंत्र का जाप करना लाभदायी होता है। आइए जानें चित्रगुप्त की प्रार्थना के लिए मंत्र कौन-सा मंत्र पढ़ें... 
 
भगवान चित्रगुप्त के हाथों में कर्म की किताब, कलम, दवात और करवाल है। वे कुशल लेखक हैं और उनकी लेखनी से अपने-अपने कर्मों के अनुसार सभी जीवों को न्याय मिलता है। भगवान चित्रगुप्त का अवतरण पर्व चैत्र पूर्णिमा के दिन हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन उनकी झांकियां, रथयात्रा निकाली जाती है। इस दिन लोग पूरे परिवार के साथ उनका पूजन करते हैं। आइए जानें कौन-से मंत्र से करें उनका पूजन...
 
चित्रगुप्त की प्रार्थना के लिए मंत्र -
 
मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।
लेखिनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्।।
 
इसके साथ ही भगवान चित्रगुप्त के इस मंत्र का जाप अवश्य करें... 
 
 '‎ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः' की 108 मंत्र का जाप करना लाभदायी रहता है। 
अगला लेख
पुराण में वर्णित भगवान चित्रगुप्त की कथा, अवश्य पढ़ें...