सम्बंधित जानकारी
- शनिदेव को नाराज कर सकती हैं अनजाने में हुई ये 8 गलतियां, एक झटके में होगी बर्बादी
- शनि ग्रह की पीड़ा शांत करने के लिए पहनते हैं ये 5 तरह के रत्न
- नीलम रत्न को पहनने से चमक जाती है इन राशि वालों की किस्मत, आप भूलकर भी न पहनें
- 21 मई 2022, शनिवार : क्या कहती है आपकी राशि, किसे मिलेगा आज भाग्य का साथ (पढ़ें 12 राशियां)
- 21 मई 2022, शनिवार के शुभ मुहूर्त
शनिदेव को बस 1 काम कर सकता है प्रसन्न, बहुत आसान है, शनिवार को करें
शनिदेव ने अपनी वक्र दृष्टि जिस भी देवता पर डाली वह सभी परेशा हो चुके हैं। इसलिए कहते हैं कि शनिदेव को प्रसन्न करना बहुत कठिन भी है और सरल भी है।
1. कर्म को सुधारें : सबसे जरूरी बात है कर्म को सुधारना। मतलब यह कि आप जुआ-सट्टा खेलना, शराब पीना, ब्याज का धंधा करना, किसी महिला के प्रति बुरी नजर रखना, निर्दोष पशु या पक्षी को सताना, धर्म का मजाक उड़ाना, छुआछूत या ऊंच नीच की भावना रखना, परिवार और रिश्तों का सम्मान नहीं करना, गाली बकते रहना आदि कार्य करना छोड़ दें।
2. यह काम करेगा शनिदेवजी को प्रसन्न : हनुमान भक्तों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें। इसके साथ ही शनिवार को एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और सिक्का (रुपया-पैसा) डालकर उसमें अपनी परछाई देखें और तेल मांगने वाले को दे दें या किसी शनि मंदिर में शनिवार के दिन कटोरी सहित तेल रखकर आ जाएं। साथ ही पीपल के वृक्ष में शाम को दीया जलाएं। यह उपाय आप कम से कम पांच शनिवार करेंगे तो आपकी शनि की पीड़ा शांत हो जाएगी और शनिदेव की कृपा शुरू हो जाएगी।
