1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (25.2.2010)

आज के मुहूर्त (25.2.2010)

गुरुवार, 25 फरवरी 2010

शुभ मुहूर्त
WD
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2066, शालिवाहन शक संवत- 1931, संवत्सर का नाम- शुभकृत, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- फाल्गुन, पक्ष- शुक्ल, तिथि- एकादशी दिन 11.59 पश्चात द्वादशी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- रबिउल अव्वल, तारीख- 10, नक्षत्र- पुनर्वसु रात्रि 26.20 पश्चात पुष्य, योग- आयुष्‍मान सायं 04.28 पश्चात सौभाग्य, सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश रात्रि 08.55 पर करेंगे।

ग्रह योग- होलाष्टक जारी है।

दिन- शुभ।

दिन का पर्व- आमलकी एकादशी, गुरु पुष्य अमृत योग।

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- पात्र का दान करने से कीर्ति प्राप्त होती है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- हल्दी की गाँठ दिवसपर्यंत साथ रखें।

शुभ समय- प्रातः 7.13 से 08.51 दिन 12.09 से 1.34 तक।

सुझाव- महत्वपूर्ण न समझें तो दिन में 02.06 से 03.33 के मध्य शुभ कार्य टालें।