1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (04.03.2010)

आज के मुहूर्त (04.03.2010)

गुरुवार, 4 मार्च 2010

शुभ मुहूर्त
WD
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2066, शालिवाहन शक संवत- 1931, संवत्सर का नाम- शुभकृत, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- कृष्‍ण, तिथि- चतुर्थी दिन 10.15 पश्चात पंचमी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- रबिउल अव्वल, तारीख- 17, नक्षत्र- चित्रा प्रात: 08.50 पश्चात स्वाति, योग- वृ‍द्धि प्रात: 09.44 पश्चात ध्रुव, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चन्द्रमा- तुला राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- उत्तम।

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- हल्दी की गाँठ दिवसपर्यंत साथ रखें।

मुहूर्त- वाहन क्रय करने का मुहूर्त।

उपयोगी ज्ञान- दान के कार्य में सहयोग करने से संतोष मिलता है।

शुभ समय- प्रात: 9.31 से 11.06 सायं 04.33 से 06.11।

सुझाव- संभव हो तो प्रात: 02.06 से 03.34 के मध्य शुभ कार्य टालें।