1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (03.08.2011)

बुधवार, 3 अगस्त 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- शुक्ल, तिथि- चतुर्थी दिन 1.22 पश्चात पंचमी, हिजरी सन- 1432, मु. मास- रमजान, तारीख- 2, नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी रात्रि 10.12 पश्चात हस्त, योग- शिव रात्रि 9.42 पश्चात सिद्ध, सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- कन्या राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- बुध अस्त स्थिति को प्राप्त करेंगे।

दिन- मध्यम।

मुहूर्त- यात्रादि कार्य का मुहूर्त।

दिशाशूल- उत्तर में।

दिन का पर्व- विनायक नाग चतुर्थी, दुर्वा गणपति व्रत।

उपयोगी ज्ञान- पर्स में लक्ष्मी, कुबेर, इष्‍टदेव, कुलदेव, गुरु, पितृ में से कम से कम किसी एक का प्रतिक चिह्न रखना शुभ फलदायी होता है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- गाय को हरी घास खिलाएं।

शुभ समय- प्रात: 8.30 से 10.16, दिन 4.14 से 6.12 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 12.32 से 02.10 तक शुभ कार्य टालें।