शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. Muhurat 28 January

28 जनवरी 2021, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

28 जनवरी 2021, गुरुवार के शुभ मुहूर्त - Muhurat 28 January
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार- गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- पूर्णिमा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)- प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- 6.00 से 7.30, 12.20 से 3.30, 5.00 से 6.30 तक
राहुकाल- दोप. 1.30 से 3.00 बजे तक
दिशाशूल- दक्षिण
योगिनी वास- वायव्य
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कर्क
व्रत/ मुहूर्त- गुरुपुष्य संयोग/ अमृसिद्धि योग/ मूल प्रारंभ
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स. गुरुवै नम:'।
आज का उपाय- मंदिर में स्वर्ण चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क : [email protected]
 
ये भी पढ़ें
28 जनवरी 2021 : आपका जन्मदिन