शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. 20 February Muhurat
Written By

20 फरवरी 2020 के शुभ मुहूर्त

20 फरवरी 2020 के शुभ मुहूर्त - 20 February Muhurat
दिनांक 20 फरवरी, गुरुवार के मुहूर्त
 
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2020
अयन- उत्तरायन
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- वसंत
वार- गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पूर्वाषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)- सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कुंभ
शुभ समय- 6.00 से 7.30, 12.20 से 3.30, 5.00 से 6.30 तक
राहुकाल- दोप. 1.30 से 3.00 बजे तक
दिशाशूल- दक्षिण 
योगिनी वास- नैऋत्य
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मकर
व्रत/मुहूर्त- प्रदोष व्रत
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:'।
आज का उपाय- विष्णु मंदिर में स्वर्ण दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क : [email protected]
 
 
ये भी पढ़ें
20 फरवरी 2020 : आपका जन्मदिन