शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. 2 Jan 2020 ke Muhurat

2 जनवरी 2020 के शुभ मुहूर्त

2 जनवरी 2020 के शुभ मुहूर्त - 2 Jan 2020 ke Muhurat
गुरुवार, 2 जनवरी 2020 के शुभ मुहूर्त
 
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2020
अयन- उत्तरायण 
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार- गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)- वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)- गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6.00 से 7.30, 12.20 से 3.30, 5.00 से 6.30 तक
राहुकाल- दोप. 1.30 से 3.00 बजे तक
दिशाशूल- दक्षिण 
योगिनी वास- वायव्य
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चन्द्र स्थिति- मीन
व्रत/ मुहूर्त- गुरु गोविंद सिंह जयंती
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:'।
आज का उपाय- किसी जरूरतमंद को पीला कंबल एवं गुड़ की सेंव दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क : [email protected]