शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2020
  4. horoscope 2020 Lagna ke anusar jyotish

वर्ष 2020 और ज्योतिष : जन्म लग्न से जानिए कैसा होगा नया साल आपके लिए

वर्ष 2020 और ज्योतिष : जन्म लग्न से जानिए कैसा होगा नया साल आपके लिए - horoscope 2020 Lagna ke anusar jyotish
यदि आपका मेष लग्न है तो यह वर्ष आपके लिए नई सौगातों भरा रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा, वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए आशाओं भरा रहेगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। नवीन कार्य योजनाओं में आपको 25 जनवरी के बाद अनुकूल सफलता मिलेगी। जिनका विवाह हो चुका है, उन्हें संतान सुख मिलेगा। 
 
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से देखा जाए तो यह वर्ष आशावादी रहेगा, वहीं उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। नौकरीपेशा के लिए यह साल सुखदायी रहकर प्रगतिवादी रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो परिणाम उत्तम ही रहेंगे।
 
वाणी के प्रभाव से कार्यों में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में समय उत्तम रहकर प्रगतिवादी रहेगा। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग के साथ मकान व भूमि संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा। दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनेंगे।
*यदि आपका वृषभ लग्न है तो यह साल आपके लिए परिश्रमपूर्ण रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही अधिक लाभ पाने में समर्थ होंगे। स्वास्थ्य के मामलों में देखा जाए तो यह साल आपके पक्ष में रहेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। आय तो होती रहेगी, पर खर्च भी अधिक रहेगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
 
दैनिक व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति अनुकूल स्थिति के साथ लाभान्वित भी होंगे। स्वभाव में थोड़ी नरमी रखना आवश्यक है। वैवाहिक जीवन सुखमय होकर स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अनुकूल रहेगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखना होगी।
 
25 जनवरी के बाद से भाग्य में वृद्धि होकर सफलताओं भरा साल व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशा के लिए प्रगतिवादी समय है, पदोन्नति हो सकती है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को सफलता के अवसर भी मिलेंगे।
 
विद्यार्थी वर्ग के लिए सचेत रहने का समय रहेगा। पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा तभी जाकर अपने मनोनुकूल स्थिति पा सकते हैं। स्त्री पक्ष के मामलों में संभलकर चलना होगा। कुछ ऊंच-नीच आपका कार्य बिगाड़ सकती है। विदेश यात्रा के योग है। घर-परिवार की स्थिति मिली-जुली रहेगी। 
*यदि आपका मिथुन लग्न है, तो यह साल आपको सावधानीपूर्वक चलने का रहेगा। गुप्त युतियों द्वारा आप अपने बिगड़े कार्य बना सकते हैं। जो लोग व्यसन करते हैं, उनको काफी सावधानी बरतना होगी। वाहनादि चलाते समय सतर्कता रखें। राजनीति से जुड़े व्यक्ति अपने जीवनसाथी के सहयोग से अनुकूल स्थितियां बनाने में सफल होंगे। शत्रुपक्ष पर पूर्ण प्रभाव रहेगा।
 
यदि आपका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है तो इस वर्ष सफलता का स्वाद चखेंगे। स्त्री पक्ष के मामलों में सहयोगवादी समय रहकर लाभदायी भी होगा। दैनिक व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति परिश्रम द्वारा सुखद वातावरण पाएंगे। आयु की दृष्टि से देखा जाए तो यह साल आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। 25 जनवरी से भाग्य का स्वामी शनि स्वराशि का होकर अष्टम भाव से पूरे साल भ्रमण करेगा।
 
भाग्य के मामलों में आपको थोड़ी मशक्कत करनी होगी तभी अनुकूल स्थिति पा सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए समय आशाभरा रहेगा। बाहरी संबंधों में सुधार होकर यात्रा के योग भी बनेंगे। मकान व भूमि संबंधित मामलों में सावधानी रखकर चलें। संतान पक्ष में सुखद वातावरण रहेगा। वाद-विवाद व प्रतियोगी परीक्षाओं में थोड़ा संभलकर चलना होगा। ईष्ट मित्रों का सहयोग लाभदायी रहेगा।
*यदि आपका कर्क लग्न है तो आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समय सुखद रहकर स्वयं को लाभकारी पाएंगे। जमीन-जायदाद संबंधित कार्य बनेंगे। वाहनादि सुख मिलेगा। यदि आप मकान बनाने की सोच रहे हैं, तो सफल होंगे। दैनिक व्यवसाय में सुखद वातावरण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए प्रसन्नतादायक समय रहकर सफलताभरा रहेगा।
 
मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रसन्नतादायक समय रहेगा। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। कर्ज की स्थिति हो तो कर्ज उतरने के योग बनेंगे। भाग्य के मामलों में थोड़ी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।
 
कुटुम्बियों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पराक्रम में वृद्धि होकर ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन प्रसन्नतादायक भी रहेगा। यात्रा के योग बनते रहेंगे। बाहरी व्यक्तियों के संपर्क में सावधानी रखकर चलें। नवीन कार्ययोजनाओं में सफल होंगे लेकिन सतर्कता रखनी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य में बड़ों की सलाह से चलें, तो अनुकूल सफलता मिलेगी। 
* यदि आपका जन्म सिंह लग्न में हुआ है तो यह साल निश्चय ही आशा भरा रहेगा। संतान पक्ष में प्रसन्नता रहेगी, वहीं मनोरंजन पर भी खर्च होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय प्रगतिपूर्ण रहकर वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सफल होंगे। शत्रु पक्ष पर प्रभावशाली तरीके से अनुकूलता पाएंगे। माता के स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो तो वह इस वर्ष ठीक होगी। मकान व भूमि संबंधित मामलों में सुखद वातावरण रहकर लाभदायी रहेगा।
 
पारिवारिक समय व सहयोग आदि होकर घर में शुभ कार्य भी होंगे। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। दैनिक व्यवसाय में थोड़ी समझदारी से चलना होगा। आर्थिक प्रयासों में किए गए कार्यों में सफलता पाएंगे। स्थानीय राजनीति से जुड़े व्यक्ति प्रसन्नतादायक समाचार सुनेंगे। भाग्य के मामलों में यह वर्ष निश्चय ही आपके पक्ष में रहेगा, बस समय को भुनाना आना चहिए। नौकरीपेशा के लिए मिले-जुले परिणाम पाएंगे।
 
नवीन कार्ययोजनाओं में बड़ों की सलाह उपयुक्त होकर लाभदायक रहेगी। आपके व्यक्तित्व में पहले की अपेक्षा अधिक निखार आएगा। यात्राओं के योग बनेंगे, जो आगे चलकर लाभकारी भी होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो समय अधिकतम ठीक ही रहेगा। संचार माध्यम से प्रसन्नतादायक समाचार भी सुनेंगे।
*यदि आपका जन्म कन्या लग्न में हुआ है तो पिछले समय से चली आ रहीं समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। शत्रु पक्ष से राहत पाएंगे। कर्ज की स्थिति में सुधारजनक वातावरण रहेगा। मानसिक परेशानियों से राहत पाएंगे। पारिवारिक मामलों में सहयोगवादी समय रहेगा।
 
जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य बनेंगे। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 25 जनवरी से विद्यार्थी वर्ग भी सुखद वातावरण के साथ अनुकूल परिथितियां पाएंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय आपके अनुकूल होगा। प्रभाव में वृद्धि होकर कई कार्यों में सफल भी होंगे। व्यापार-व्यवसाय में सुधारजनक वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति भी सहयोगात्मक वातावरण पाने से प्रसन्न रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा, वहीं संचार माधम से सुखद समाचार भी सुनेंगे।
 
कला से जुड़े व्यक्ति भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होकर महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। भाइयों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में यदि कोई रुकावट होगी, तो वह भी दूर होकर प्रसन्नता रहेगी। अविवाहितों के लिए समय विवाह योग का रहेगा। जो लोग बेरोजगार हैं, वे रोजगार पाने में समर्थ होंगे। जिनको विदेश जाने में रुकावट आ रही होगी, वह भी दूर होगी। नवंबर-दिसंबर में थोड़ा संभलकर चलना होगा।
*यदि आपका जन्म तुला लग्न में हुआ है तो पारिवारिक सुख-शांति रहेगी, वहीं घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। वाहनादि सुख-सुविधा मिलेगी। जमीन-जायदाद के मामलों में अनुकूल सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में आप अपनी सुझबूझ से अनुकूल स्थितियां पाएंगे। धर्म-कर्म के मामलों में कम ही आस्था होगी। वैसे आप गुप्त युतियों से भाग्य में वृद्धि पाएंगे।
 
नौकरीपेशा के लिए मिली-जुली स्थिति पाएंगे। कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा। वाणी का प्रभाव बढ़ने से आप अपनी स्थिति को मजबूत करने में सफल होंगे। आप अपने कार्य में 25 जनवरी के बाद अनुकूल स्थिति पाएंगे। पराक्रम में वृद्धि होकर ईष्ट मित्रो का सहयोग मिलेगा। संचार माध्यम से शुभ समाचार भी सुनेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल ही रहेगा।
 
वाद-विवाद व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। संतान पक्ष के मामलों में सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। आर्थिक प्रयासों में पराक्रम द्वारा अनुकूल लाभ पाएंगे। शत्रु वर्ग पर अपनी कुशल नीतियों द्वारा उन पर प्रभाव बनाने में समर्थ होंगे, वहीं बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। यात्रा करते वक्त सावधानी रखकर चलें। दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण रहेगा, वहीं जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। अविवाहितों के लिए प्रसन्नतादायक समाचार मिलेगा।
*यदि आपका जन्म वृश्चिक लग्न में हुआ है तो आप में साहस का संचार होगा, वहीं आपके रुके कार्य भी बनेंगे। पारिवारिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलना होगा। जनता से संबंधित कार्यों में सतर्कता रखनी होगी। स्त्री पक्ष के मामलों में सावधानी रखना होगी। वाणी के प्रभाव से आप अपने कार्यों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा। धन की बचत भी होगी।
 
स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सुखद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से समय मिला-जुला रहेगा। आप जितना परिश्रम करेंगे, उतना लाभ पाएंगे। पराक्रम बढ़ेगा, वहीं साझेदारी के कार्य में अनुकूल स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति के साथ सहयोग भी पाएंगे। दैनिक व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्य द्वारा आपके कार्य की स्थिति मजबूत होगी।
 
आर्थिक प्रयासों में आप उम्मीद के मुताबिक सफलता पाएंगे। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय आशावादी रहेगा। यदि आप इस वर्ष कोई नवीन कार्ययोजना बनाएं तो आप उसमें सफल होंगे। यात्राओं से इस वर्ष आपको लाभ ही होगा। जो विदेश में जाना चाहते हैं, उनके लिए यह साल अतिउत्तम रहेगा। नए लोगों से परिचय होगा, जो लाभदायक भी रहेगा। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
* यदि आपका धनु लग्न है तो आपके लिए यह साल खुशी भरा व उत्साहजनक रहेगा। आपकी अभिलाषा पूरी होगी। आर्थिक प्रयासों में 25 जनवरी के बाद सफलता मिलेगी व धन की आवक भी बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नतादायक समाचार भी मिलेगा, वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए यह साल आशाओंभरा रहकर प्रगतिवादी रहेगा। घर या परिवार में धार्मिक आयोजन भी हो सकते हैं।
 
भाग्य निश्चित ही आपका साथ देता नजर आएगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा भी होती रहेगी, जो उपयोगी साबित होगी। इस साल राजयोग उत्तम होने से राजनीतिक लोग भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार की दृष्टि से देखा जाए तो यह साल आपको व्यापार में उन्नति की ओर अग्रसर करेगा। नौकरीपेशा को उन्नति के अवसर आएंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। अविवाहितों के लिए सुअवसर आएंगे।
 
कुटुम्बियों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति के मामलों में सुधार रहकर आपके पक्ष में यह साल व्यतीत होगा। जनता से संबंधित कार्यों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। स्थानीय राजीनति में सफल होंगे। भाइयों का सहयोग मिलता रहेगा, वहीं साझेदारी के कार्य में थोड़ी समझदारी से चलना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल मिला-जुला रहेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। 
*यदि आपका मकर लग्न है तो इस साल आप अपने अधूरे कार्य कर पाने में समर्थ होंगे। प्रभाव में वृद्धि होकर संतोषजनक वातावरण रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो यह साल कई मामलों में सफलता के साथ सहयोगवादी रहेगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को अनुकूल सफलता मिलने की पूरी-पूरी उम्मीद है। बस प्रयासों में कमी नहीं होना चाहिए।
 
शनि का गोचर भ्रमण लग्न से 25 जनवरी से शुरू होने से एक तो शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे, वहीं पराक्रम में वृद्धि होगी। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य में सुगमता रहेगी। लोहा, क्रुड ऑइल, तेल, सीमेंट व ठेकेदारी से जुड़े कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। नवीन व्यवसाय की योजना साकार रूप ले सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
 
नौकरीपेशा के लिए समय सुखद व उन्नति का साल रहेगा। यदि आपका प्रमोशन रुका है तो इस वर्ष होने की पूरी-पूरी संभावना रहेगी। स्त्री पक्ष के मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। अविवाहितों के लिए 2020 नवंबर बाद विवाह के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहकर आपसी तालमेल बरकरार रहेगा। भाग्य में अनुकूल स्थिति रहेगी, यात्राओं के अवसर भी मिलते रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी होंगे।
*यदि आपका कुंभ लग्न है तो आपके लिए यह साल सुखद वातावरण लेकर आएगा। जिन लोगों को विदेश जाना है, वे इस साल जाने में समर्थ होंगे या रुकावटें आ रही हों तो वे दूर होंगी। बाहरी संपर्क से लाभ मिलेगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो यह साल सुधारवादी व  सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े व्यक्ति भी सफलता की ओर अग्रसर होंगे।
 
व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से समय अनुकूल होने के साथ-साथ प्रगतिसूचक रहेगा। नौकरीपेशा के लिए सहयोग के साथ प्रसन्नतादायक स्थिति रहेगी। बेरोजगार भी रोजगार पाने में समर्थ होंगे। यदि कोई नवीन उद्योग डालना चाहते हैं, तो उनके लिए यह साल उपयुक्त रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ों का सहयोग लेकर चलें तो सुखद वातावरण पाएंगे। आर्थिक प्रयासों में तेजी आएगी। रुका पैसा मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
 
पारिवारिक मामलों में सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। मकान व भूमि से संबंधित कार्य बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के सुअवसर मिलेंगे। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपको इच्छित सफलता भी मिलेगी। भोग-विलास पर खर्च होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय परिश्रमयुक्त सफलता का रहेगा। संतान पक्ष की ओर से चिंता दूर होगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। 
*यदि आपका मीन लग्न है तो यह साल आपके लिए सुखदायी रहेगा। आपके सोचे कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। वाक् चातुर्य का लाभ पाते रहेंगे। कुटुम्ब के व्यक्तियों का सहयोग मिलने से संतोषप्रद स्थिति रहेगी। आर्थिक प्रयासों में सफल होकर यह साल बचत का भी रहेगा।
 
राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से यह साल उन्नतिभरा व लाभदायक भी रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पिता का सहयोग भी मिलने से सुगमता रहेगी। 25 जनवरी से शनि का गोचर भ्रमण एकादश भाव से होने से आय के स्रोत बढ़ेंगे। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे, शासकीय कार्य में सफलता मिलगी।
 
संतान पक्ष के मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। भाग्य में वृद्धि होगी, वहीं महत्वपूर्ण कार्य बनते नजर आएंगे। बेरोजगारों के लिए रोजगार के सुअवसर आएंगे। जो लोग प्रशासनिक सेवा व प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे हैं तो वे थोड़ा अतिरिक्त प्रयास कर लें तो अनुकूल स्थिति पाएंगे।
 
शिक्षक वर्ग के लिए यह साल सुनहरे अवसर लेकर आया है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल उत्तम ही कहा जा सकता है। पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। जनता से संबंधित मामलों व स्थानीय राजनीति में अनुकूल स्थिति पाएंगे। 
ये भी पढ़ें
इस वर्ष के व्रत-त्योहार (2020)